Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतीश पाल का #sed#song# love #stetus #jbj #muick #prjent #up#now #short vayrl video trending topten
Satish pal
सतीश पाल का #sed#song# love #stetus #jbj #muick #prjent #up#now #short vayrl video trending topten
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भदोही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बड़ी संगठनात्मक बैठक सम्पन्न 🔥 “मिशन 2027” को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश 💪 मुख्य अतिथि अरुण भारती ने कहा – 👉 संगठन अब बूथ स्तर तक मजबूत 👉 “U.P. First” के साथ 2027 जीत का संकल्प सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का लिया प्रण 🇮🇳 📍 स्थान: गोपीगंज, भदोही 📅 दिनांक: 30 अप्रैल 2026 👉 पूरी खबर के लिए पेज को Follow करें1
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल1
- मिर्जापुर जब रायबरेली से आए एक ट्रक में सवार लगभग 20-25 श्रद्धालु मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। ये सभी लोग विंध्याचल दर्शन के बाद सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ के नीचे भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। जैसे ही लोगों ने खाना बनाना शुरू किया, चूल्हे के धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और अचानक झुंड में निकलकर लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। कई लोगों को गंभीर रूप से मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे कुछ लोग बेहोश भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। वहीं, कुछ लोग डर के कारण इधर-उधर भागते नजर आए।1
- जबलपुर में क्रूज के पलटने से पहले का वीडियो है अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाएं चलने लगी लोग इस वक्त को इंज्वॉय कर रहे थे लेकिन किसी ने लाइफ सपोर्ट जैकेट नहीं पहना था हालांकि बाद में जल्दी जल्दी लोगों ने लाइफ जैकेट को पहना....इस वजह से करीब 25 लोगों की जान बच पाई.....जो लोग हड़बड़ी में ठीक से नही पहन पाये वो डूब गये अभी तक 9 लाशें मिली हैं, कुछ लोग अभी भी लापता हैं1
- मिर्जापुर जनपद के भगौती लालगंज, में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव बिहार, पवन पासवान उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया। बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष चर्चा की गई।इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया। और इस बैठक के जरिए लोक जनशक्ति पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।2
- मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय शातिर गो-तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वध हेतु पैदल हांककर ले जाए जा रहे 45 गोवंश, 2 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और गो-तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए बिहार की ओर गोवंश ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस ने बैजू बाबा तपस्थली जाने वाले दक्षिणी जंगल क्षेत्र भल्दरिया, ग्राम हिनौता छातों के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों तस्करों के पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्तों की पहचान रामबच्चन यादव (37 वर्ष) निवासी लौंडा झांसी थाना अलीनगर, जनपद चंदौली तथा रामप्रकाश यादव (50 वर्ष) निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना चकिया, जनपद चंदौली के रूप में हुई। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से गो-तस्करी में सक्रिय थे और इनके खिलाफ मीरजापुर व चंदौली के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त रामबच्चन यादव पर नौ और रामप्रकाश यादव पर पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी अहरौरा नगर आशीष सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- सतीश पाल का #sed#song# love #stetus #jbj #muick #prjent #up#now #short vayrl video trending topten1
- विदाई के भावुक क्षणों में छलके जज़्बात, अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव को नम आंखों से दी गई सम्मानपूर्ण विदाई1
- झारखंड- आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की मौत धनबाद गोनूडीह ओपी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई अंकित अपने घर से बाहर खेल रहा था था,इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया,जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।1