Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर जब रायबरेली से आए एक ट्रक में सवार लगभग 20-25 श्रद्धालु मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। ये सभी लोग विंध्याचल दर्शन के बाद सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ के नीचे भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। जैसे ही लोगों ने खाना बनाना शुरू किया, चूल्हे के धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और अचानक झुंड में निकलकर लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। कई लोगों को गंभीर रूप से मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे कुछ लोग बेहोश भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। वहीं, कुछ लोग डर के कारण इधर-उधर भागते नजर आए।
Khulasach TV
मिर्जापुर जब रायबरेली से आए एक ट्रक में सवार लगभग 20-25 श्रद्धालु मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। ये सभी लोग विंध्याचल दर्शन के बाद सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ के नीचे भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। जैसे ही लोगों ने खाना बनाना शुरू किया, चूल्हे के धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और अचानक झुंड में निकलकर लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। कई लोगों को गंभीर रूप से मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे कुछ लोग बेहोश भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। वहीं, कुछ लोग डर के कारण इधर-उधर भागते नजर आए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मीरजापुर। थाना अदलहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर गो-तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मौके से क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 6 गोवंश, एक पिकअप वाहन, 2 अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण, गो-तस्करी पर रोक और इनामी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस को यह सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम हाजीपुर नहर पुलिया के पास पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन में गोवंश को क्रूरता पूर्वक बांधकर बिहार के चैनपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भोला हरिजन (24 वर्ष) निवासी विसौरा खुर्द, थाना अदलहाट तथा बाबू उर्फ रामजन्म सोनकर (22 वर्ष) निवासी रामपुर ढबही, थाना अहरौरा के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से 2 अवैध तमंचे (.315 बोर), 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, पिकअप वाहन तथा 6 गोवंश बरामद हुए। घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है। इस संबंध में थाना अहरौरा पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद पिकअप वाहन को भी एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उन पर गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।2
- मिर्जापुर मजदूर दिवस के पावन अवसर पर पाल्क संस्था एवं राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच द्वारा लेबर चौराहा, तेलियागंज में एक सराहनीय सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तपती गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रमिक भाइयों के बीच शरबत वितरण किया गया, जिससे उन्हें राहत प्रदान की जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अभय राज सिंह एवं सचिव जंग बहादुर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिकों को माल्यार्पण कर, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर उनके श्रम, समर्पण एवं संघर्ष को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता दीनदयाल यादव, सालिक राम दुबे, कृष्ण कुमार दूबे, कपूर चंद्र, अजीत चौरसिया, आशीष केशरवानी, नितीश केशरवानी, दिलीप सोनी, विशाल गुप्ता, मनोज चौरसिया, आर्य मोदनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्ष बिंदु रैदानी ने इस कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया l2
- Post by Samrat Ashok2
- सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में किसानों का “जमीन बचाओ” धरना 346वें दिन भी जारी रहा। सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर चल रहे इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने बताया कि चकबंदी विभाग में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर किसानों को न्याय दिया जाए। भाकियू (लोक शक्ति) के नेताओं ने बताया कि 24 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्य अधिकारी द्वारा मिर्जापुर मंडल के आयुक्त, सोनभद्र के जिलाधिकारी और चकबंदी अधिकारी को 15 मार्च तक इस मामले में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन आज तक जिला अधिकारी सोनभद्र द्वारा मनानीय मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं किया गया जब तक चकबंदी में हुई अनियमितताओं की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र के जिला सचिव संजयकुमार यादव ने चकबंदी अनियमितताको लेकर अफसोस जताते हुए कहा कि जिला प्रशासन सोनभद्र के द्वारा इस विषय पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया जिला सचिव ने प्रशासन से मांग कीभैसवार गाव के किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेकर किसानों को न्याय एवं राहत प्रदान की जाए यदि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन और कठोर रूप ले सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए प्रमुख उपस्थित लोग जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाह सचिन संजय कुमार यादव रामपाल सीताराम मौर्य बहादुर कोल, काशीनाथ मौर्य जवाहीर गुंजन सहित कई लोग शामिल रहे।2
- नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जंगीगंज सर्विस रोड पर अतिक्रमण, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत जंगीगंज में उत्तरी लेंथ की सर्विस रोड पर दोपहिया वाहनों के खड़े किए जाने से अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण आम लोगों के आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।1
- सतीश पाल का #sed#song# love #stetus #jbj #muick #prjent #up#now #short vayrl video trending topten1
- मिर्जापुर जब रायबरेली से आए एक ट्रक में सवार लगभग 20-25 श्रद्धालु मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। ये सभी लोग विंध्याचल दर्शन के बाद सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ के नीचे भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। जैसे ही लोगों ने खाना बनाना शुरू किया, चूल्हे के धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और अचानक झुंड में निकलकर लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। कई लोगों को गंभीर रूप से मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे कुछ लोग बेहोश भी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। वहीं, कुछ लोग डर के कारण इधर-उधर भागते नजर आए।1