logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरथना में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार बिधूना से इटावा की ओर जा रही थी, तभी इटावा–कन्नौज हाईवे पर भरथना के मंदिर दानसहाय मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर पास के एक मकान में जा घुसी। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो बिधूना में जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

23 hrs ago
user_Ashraf Ansari
Ashraf Ansari
Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

भरथना में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार बिधूना से इटावा की ओर जा रही थी, तभी इटावा–कन्नौज हाईवे पर भरथना के मंदिर दानसहाय मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर पास के एक मकान में जा घुसी। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो बिधूना में जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डरा देने वाला वीडियो#horror#home#bhut#atma#kalajadu#tantrik#hawa#uprichakkar#questionsnews#up#viralreels#viralvideo#video#millionviews#subscribers#monitization#urns#clatexam
    1
    डरा देने वाला वीडियो#horror#home#bhut#atma#kalajadu#tantrik#hawa#uprichakkar#questionsnews#up#viralreels#viralvideo#video#millionviews#subscribers#monitization#urns#clatexam
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इटावा शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गाड़ीपुरा मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के दो अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ गए। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जानकारी के अनुसार अंसार दिलशाद के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो मुस्तकीम और अली दराज के मकानों तक फैल गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दिलशाद के घर में उनकी बहन की शादी के लिए रखा पूरा दहेज भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    3
    इटावा शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गाड़ीपुरा मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के दो अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ गए। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
जानकारी के अनुसार अंसार दिलशाद के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो मुस्तकीम और अली दराज के मकानों तक फैल गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दिलशाद के घर में उनकी बहन की शादी के लिए रखा पूरा दहेज भी आग की भेंट चढ़ गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जसवंतनगर के रेलमंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर ने पूरे इलाके को दहला दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार युवक उछलकर लगभग 30 से 40 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत देख मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय तेजस पुत्र संजय कुमार और 19 वर्षीय साहिल पुत्र अजय कुमार, निवासी सिरसा नदी पुल के पास रावण मार्किट, एक ही बाइक से कचौरा घाट की ओर से नगर बाजार की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद साहिल संतुलन खो बैठा और ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से साहिल को तत्काल उपचार के लिए सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं तेजस भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। दुर्घटना के बाद बाजार की ओर से जा रहे बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे की याद दिलाता है, जिसने दो युवाओं की जिंदगी को एक पल में संकट में डाल दिया।
    1
    जसवंतनगर के रेलमंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर ने पूरे इलाके को दहला दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार युवक उछलकर लगभग 30 से 40 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत देख मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय तेजस पुत्र संजय कुमार और 19 वर्षीय साहिल पुत्र अजय कुमार, निवासी सिरसा नदी पुल के पास रावण मार्किट, एक ही बाइक से कचौरा घाट की ओर से नगर बाजार की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद साहिल संतुलन खो बैठा और ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से साहिल को तत्काल उपचार के लिए सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं तेजस भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई।
दुर्घटना के बाद बाजार की ओर से जा रहे बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे की याद दिलाता है, जिसने दो युवाओं की जिंदगी को एक पल में संकट में डाल दिया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    17 hrs ago
  • दिलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर लखना बाजार जाते वक्त अपराधियो से कटटा अधिया जैसे हथियारों से रास्ता रोकते है घर घिराव मारपीट फिर इटावा पुलिस लखना बाजार आते जाते वक्त जबरन पकढ लेती है और थाने चौकियो तहसीलो मे बंद कर देती है दो बार मारपीट की हजारो बार तहसीलो मे ले गये घर मे पुलिस ने भरेह थाना बकेवर थाना लूटपाट कराके रिपोर्ट कराने के लिये मजबूर करते है अपराधियो के लिये कोई गिरिफदारी न जेल न इनकाउंटर करते है सतेन्द्र केवट
    1
    दिलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर लखना बाजार जाते वक्त अपराधियो से कटटा अधिया जैसे हथियारों  से रास्ता रोकते है घर घिराव मारपीट  फिर इटावा  पुलिस लखना  बाजार  आते जाते वक्त जबरन पकढ लेती है और थाने चौकियो तहसीलो मे बंद कर देती है दो बार  मारपीट की हजारो  बार तहसीलो मे ले गये घर मे पुलिस  ने भरेह थाना बकेवर थाना लूटपाट  कराके रिपोर्ट कराने के लिये मजबूर करते है अपराधियो के लिये कोई गिरिफदारी न जेल न इनकाउंटर करते है सतेन्द्र केवट
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer Chakarnagar, Etawah•
    1 hr ago
  • ग्राम फतेहपुरा ब्लॉक महेवा तहसील चकरनगर जिला इटावा यूपी गांव फतेहपुरा से लखना तक सड़क की दुर्दशा
    1
    ग्राम फतेहपुरा ब्लॉक महेवा तहसील चकरनगर जिला इटावा यूपी 
गांव फतेहपुरा से लखना तक सड़क की दुर्दशा
    user_Man Singh Rajawat
    Man Singh Rajawat
    चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते चारपाई पर सो रहे बृद्ध की जलकर हुई मौत। जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव की बताई जा रही है घटना।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते चारपाई पर सो रहे बृद्ध की जलकर हुई मौत।
जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी।
औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव की बताई जा रही है घटना।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में एक छोटा स गांव ग्राम डोंडरी जिला भिंड में पड़ता है 5 साल से पानी भराएगा इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जाटव समाज में निवासी बहुत परेशानी आने जाने बहुत दिक्कत परेशानी आती है सड़का कोई निकास नहीं हो रहा है
    1
    मध्यप्रदेश में एक छोटा स गांव ग्राम डोंडरी जिला भिंड में पड़ता है 5 साल से पानी भराएगा इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जाटव समाज में निवासी बहुत परेशानी आने जाने बहुत दिक्कत परेशानी आती है सड़का कोई निकास नहीं हो रहा है
    user_Pintu Tijoriya
    Pintu Tijoriya
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ट्रेन से हुआ बड़ा हादसा कई लोगो की मौत
    1
    ट्रेन से हुआ बड़ा हादसा कई लोगो की मौत
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.