Shuru
Apke Nagar Ki App…
डरा देने वाला वीडियो#horror#home#bhut#atma#kalajadu#tantrik#hawa#uprichakkar#questionsnews#up#viralreels#viralvideo#video#millionviews#subscribers#monitization#urns#clatexam
PK Crime Story
डरा देने वाला वीडियो#horror#home#bhut#atma#kalajadu#tantrik#hawa#uprichakkar#questionsnews#up#viralreels#viralvideo#video#millionviews#subscribers#monitization#urns#clatexam
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डरा देने वाला वीडियो#horror#home#bhut#atma#kalajadu#tantrik#hawa#uprichakkar#questionsnews#up#viralreels#viralvideo#video#millionviews#subscribers#monitization#urns#clatexam1
- इटावा शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित गाड़ीपुरा मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के दो अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ गए। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जानकारी के अनुसार अंसार दिलशाद के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो मुस्तकीम और अली दराज के मकानों तक फैल गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दिलशाद के घर में उनकी बहन की शादी के लिए रखा पूरा दहेज भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।3
- जसवंतनगर के रेलमंडी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर ने पूरे इलाके को दहला दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार युवक उछलकर लगभग 30 से 40 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत देख मौके पर मौजूद लोग सिहर उठे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय तेजस पुत्र संजय कुमार और 19 वर्षीय साहिल पुत्र अजय कुमार, निवासी सिरसा नदी पुल के पास रावण मार्किट, एक ही बाइक से कचौरा घाट की ओर से नगर बाजार की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद साहिल संतुलन खो बैठा और ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से साहिल को तत्काल उपचार के लिए सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं तेजस भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। दुर्घटना के बाद बाजार की ओर से जा रहे बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे की याद दिलाता है, जिसने दो युवाओं की जिंदगी को एक पल में संकट में डाल दिया।1
- ग्राम फतेहपुरा ब्लॉक महेवा तहसील चकरनगर जिला इटावा यूपी गांव फतेहपुरा से लखना तक सड़क की दुर्दशा1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते चारपाई पर सो रहे बृद्ध की जलकर हुई मौत। जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव की बताई जा रही है घटना।1
- मध्यप्रदेश में एक छोटा स गांव ग्राम डोंडरी जिला भिंड में पड़ता है 5 साल से पानी भराएगा इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जाटव समाज में निवासी बहुत परेशानी आने जाने बहुत दिक्कत परेशानी आती है सड़का कोई निकास नहीं हो रहा है1
- ट्रेन से हुआ बड़ा हादसा कई लोगो की मौत1