होली से पहले गुरुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुआ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के योगिय गांव के पास पहाड़ी तलहटी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा मौके पर लगभग 500 किलोग्राम महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुआ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के योगिय गांव के पास पहाड़ी तलहटी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा मौके पर लगभग 500 किलोग्राम महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- आमस थाना क्षेत्र के करमाइन मोड़ के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला अपने दो बच्चों के साथ अपनी फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी,उसी दौरान करमाईन मोड के पास तेज रफ्तार कंटेनर वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गुरारू थाना क्षेत्र के गरजू बीघा गांव निवासी विवेक कुमार की पुत्री रीना कुमारी के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रीना कुमारी अपने बच्चों के साथ गुरारू से बांकेबाजार के पननिया पंचायत स्थित मोनिया गांव फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. करमाइन मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान आमस की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए. हादसे के बाद कंटेनर चालक ने मानवता दिखाते हुए वाहन रोक दिया और घायल महिला को तत्काल शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया के लिए रेफर कर दिया है ।सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस अस्पताल पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आमस थाना को सौंप दिया. पुलिस ने कंटेनर वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है.1
- इस पर कार्रवाई होनी चाहिए1
- बेलागंज में कर्मचारी युवक से मांगे घुस कोई v काम me घुस लगता है भाई क्या1
- रफीगंज शहर के डाकबंगला के पास पीडीएस के अनाज की कथित कालाबाजारी का मामला शनिवार संध्या 5:30 सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो शुक्रवार की रात्रि की है। शनिवार संध्या करीब 5:30 में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH 02 W 7015 पर लदा पीडीएस अनाज कथित रूप से दूसरे ट्रक BR 02 BH 7434 पर उतारकर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने न प्रकाशित करने के शर्त पर बताया कि डाकबंगला के पास पहले ट्रक से अनाज उतारकर दूसरे ट्रक पर लोड किया गया और उसके बाद दुसरे ट्रक को वहां से जल्द ही रवाना कर दिया गया। लोगों का कहना है कि पीडीएस अनाज को इस तरह ट्रक बदलकर ले जाना कालाबाजारी की आशंका को जन्म देता है। घटना की जानकारी मिलते ही यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अनाज का परिवहन वैध था या इसमें किसी प्रकार की अनियमितता की गई है। बताया जाता है कि अनाज उतारने के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की कालाबाजारी की घटनाएं क्षेत्र में पहले भी होती रही हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। वहीं मामले की सूचना रफीगंज थाना एवं संबंधित अधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- आज दिनांक 28/02/2026को अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सौजन्य से विशेष रोजगार शिविर का आयोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई गयाजी के कार्यालय परिसर मे आयोजित किया गया l इस सम्बन्ध मे रजिया इदरीशी सहायक निदेशक (नियोजन )के द्वारा आयोजित शिविर के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गईं जो इस प्रकार है l1
- Post by कुमारवाणी1
- Post by जन सेवक1