बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के युवक को फरीदाबाद लाया, बंधक बनाकर कई दिनों तक की मारपीट बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के युवक को फरीदाबाद लाया, बंधक बनाकर कई दिनों तक की मारपीट फरीदाबाद में बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के 18 वर्षीय युवक को बुलाकर बंधक बनाने और उसके साथ कई दिनों तक मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक के अनुसार उसको पेट्रोल पिलाया गया और गुप्तान में भी पेट्रोल डाला गया,युवक दिल्ली के अलीगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला लक्की 8 सितंबर को यश को बर्थडे पार्टी में चलने की बात कहकर अपने साथ फरीदाबाद के धीरज नगर स्थित मकान पर ले आया। रात में पार्टी खत्म होने के बाद यश से कहा गया कि सुबह घर चले जाना। आरोप है कि अगले दिन सुबह वहां मौजूद लोगों ने यश से अपनी अंगूठी और पिस्टल के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि यश को कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इस दौरान अचानक यश के हाथ एक मोबाइल फोन लग गया। उसने मौका पाकर अपने भाई और बहन को अपनी लोकेशन भेज दी। यश का भाई पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रहा था। लोकेशन मिलते ही वह पुलिस को साथ लेकर धीरज नगर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधक से छुड़ाया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ERV-206 से सूचना मिली थी कि धीरज नगर के एक मकान में युवक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर रखा गया है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने 12 करोड़ का कोकीन किया ज़ब्त , 3 विदेशी नागरिक किए गिरफ्तार।।1
- खजूरी खास पुलिस ने 20 मामलों में शामिल शातिर बदमाश को दबोचा; चोरी की मोटरसाइकिल और बटनदार चाकू बरामद रात गश्त के दौरान श्रीराम कॉलोनी के डीडीए ग्राउंड के पास अंधेरे में संदिग्ध हालत में खड़े युवक को पुलिस टीम ने पकड़ा; पूछताछ में नहीं दे सका संतोषजनक जवाब ➡ पकड़े गए आरोपी की पहचान अजीम अहमद उर्फ नन्हे (26 वर्ष, निवासी खजूरी खास) के रूप में हुई; तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भारतीय नमो संघ का भव्य आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय नमो संघ ने किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान का दिया1
- टूल्स एंड इक्विपमेंट EXPO 2026 का भव्य शुभारंभ भारत के विनिर्माण तंत्र में इम्प्लीमेंटिंग पर जोर1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," बंगाल की हमारी बहनों के बैंक खातों में हर महीने एक निश्चित राशि पहुंचेगी, ऐसी राशि जिसके लिए उन्हें किसी से कहना न पड़े। ये उनके लिए बहुत बड़ा संबल है। आज करीब 1.5 करोड़ बहनों के खातों में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त पहुंच रही है यानी हर महीने 3,000 रुपये। ये किसी मां के लिए बच्चे की पढ़ाई का खर्च हो सकता है। किसी बहन के लिए दवा या घर की कोई जरूरी चीज खरीदने का सहारा हो सकता है। हमारी सोच है, बंगाल की महिलाओं के पास फैसले की ताकत भी हो और आगे बढ़ने का हौसला भी हो1
- बीके अस्पताल में 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए फरीदाबाद। बीके अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती 9 महीने की गर्भवती महिला रीना की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक, रीना को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। रात के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और बाद में मुंह से झाग निकलने की बात भी परिजनों ने कही। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों से तुरंत इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता तो महिला की जान बच सकती थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। वहीं, सेक्टर-55 पुलिस चौकी इंचार्ज देवदत्त के मुताबिक, पुलिस को सुबह महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें ससुराल पक्ष पर प्राइवेट अस्पताल ले जाने की मांग के बावजूद वहां नहीं ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के V, फिलहाल भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।2
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में [स्थान का नाम] में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने केंस्टर पीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़कर मनाने का प्रयास किया गया है।1
- आगरा कैनाल रोड पर बदमाशों के साथ मुठभेड़, चोरी की वारदातों में वांछित दो बदमाश हुए घायल।। , बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी *नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में लगी गोली* *अपराध शाखा सेक्टर-85 व सेंट्रल क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, दोनों घायल बदमाश अस्पताल में उपचाराधीन* फरीदाबाद: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर 85 व सेंट्रल की टीम ने 15/16 सितंबर की देर रात थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चोरी की वारदातों में वांछित दो बदमाशों को काबू किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायल आरोपियों की पहचान सोनू और राहुल, निवासी मोहन नगर, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से फरीदाबाद आए थे। सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 15/16 सितंबर की रात अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम को सूचना मिली थी कि फरीदाबाद में चोरी की वारदातों में वांछित दो आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अपराध शाखा सेक्टर 85 व सेंट्रल की टीम ने आगरा कैनल रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर करीब 5-6 राउंड फायरिंग की। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद पहुंचाया। मौका से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 2 कारतूस बरामद हुए हैं। फरीदाबाद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।1
- मायापुरी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी की वारदात; 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिल और मास्टर चाबियां बरामद ओराना बैंक्वेट हॉल के सामने से पैशन मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में मायापुरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार ➡ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने मायापुरी फेज-1 की झुग्गियों में जाल बिछाकर अमन (18 वर्ष, अस्पताल ड्राइवर) और विशाल (22 वर्ष) को दबोचा1