Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर new movie release starting seen kumar टाकीज Dalsinghsarai
Monazeer hassan
मिर्जापुर new movie release starting seen kumar टाकीज Dalsinghsarai
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर DM रौशन कुशवाहा ने शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र मे बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का नाव से किया भ्रमण, लोगों से की अपील.1
- मोहिउद्दीन नगर के दुबहा पंचायत के कई घरों में बाढ़ का घुसा पानी, घर छोड़ ऊंचे स्थान का किया सहारा। दुबहा पंचायत के कई घरों में घुसा पानी, घर छोड़ ऊंचे स्थान का किया सहारा। मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के दुबहा पंचायत , गंगा की बढ़ते जलस्तर के कारण पूरे पंचायत के घरों में पानी फैलना शुरू हो चुका है, जिस कारण घर छोर कर ऊंचे स्थानों का सहारा लेने पर मजबूर हो रहे हैं, जहां सबसे बड़ी समस्या खाने पीने की हो चुकी है। इन्हीं समस्याओं को लेकर उक्त पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह ने एक एक परिवार से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली, मदद करने की गुहार लगाई। अगर ऐसे ही हाल बरकरार रहा तो आने वाले समय और बत से बतर हो सकती है। जबकि गंगा की जलस्तर में अभी भी वृद्धि होने की संभावनाएं जताई जा रही है। इस दौरान उक्त पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह ने प्रभावित परिवार वालों से जानकारी लेते हुए देखा गया।1
- जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह ने विधान पार्षद और जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार पर बोला हमला जयप्रकाश सिंह ने कहा की छोटे सरकार ने इस बार अनुज कुमार सिंह को समर्थन किया है इसलिए अनुज कुमार सिंह का जीत इस बार निश्चित है1
- मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल में लापरवाही देखा गया सर्प डंस1
- पूर्व कानून मंत्री व एमएलसी कार्तिकेय कुमार सिंह ने बाढ़ पीड़ित परिवार वालों से की मुलाकात मोकामा प्रखंड में बाढ़ ने विकराल रुप धारण कर लिया है।इस प्रखंड का जंजीरा दियारा गंगा के उफान में डूब गया है।कसहा दियारा का दक्षिणी भाग भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।दियारा से पलायन कर मोकामा प्रखंड परिसर पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन ने खाने-पीने,रहने और मवेशियों के चारे की पूरी व्यवस्था की है।पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार ने आज बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों को सभी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने अधिकारियों को दलालों से दूर रहने का सख्त निर्देश भी दिया है।1
- हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं होने का आरोप, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई गुहार मनियारपुर में निजी जमीन पर कब्जे का मामला, आठ से दस लोगों के अब भी कब्जा जमाए रहने का दावा वारिसनगर/समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड के मनियारपुर गांव में निजी जमीन पर कथित अतिक्रमण और निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में पटना हाईकोर्ट में दायर सिविल रिट जूरिस्डिक्शन केस संख्या 5797/2023 के आदेश का हवाला देते हुए जमीन मालिक मो. महताब आलम ने प्रशासन से अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। मामले के अनुसार, याचिकाकर्ता मो. महताब आलम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन का इस्तेमाल उनकी सहमति और बिना अधिग्रहण की कार्रवाई के कचरा रखने सहित अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। याचिका में जमीन को जबरन इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। 3 मई 2023 को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि विवादित जमीन पर याचिकाकर्ताओं का मालिकाना हक है और उनका शांतिपूर्ण कब्जा है। आरोप लगाया गया था कि संबंधित अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस दिए जमीन पर मिट्टी भराई तथा मनरेगा के तहत पंचायत का कचरा रखने के लिए सीमेंट के खंभे लगाए गए। सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अदालत ने प्रतिवादी पक्ष को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही मामले के लंबित रहने के दौरान विवादित जमीन का इस्तेमाल प्रतिवादी राज्य प्राधिकारियों, जिसमें अंचलाधिकारी वारिसनगर अथवा ग्राम पंचायत मनियारपुर के सदस्य शामिल हैं, द्वारा किसी सार्वजनिक उद्देश्य के लिए नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया। हालिया स्थिति को लेकर फिर उठे सवाल महताब आलम का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। उनके अनुसार, हाल ही में मुखिया की ओर से उक्त भूमि पर किए गए एक अवैध निर्माण को हटा लिया गया, लेकिन अभी भी करीब आठ से दस लोग जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और वहां झोपड़ी अथवा अन्य प्रकार का कब्जा बना हुआ है। महताब आलम का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि अंचल अमीन द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण की मापी कर 11 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट अंचलाधिकारी को सौंपे जाने की बात भी उनके आवेदनों में कही गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। डीएम और एसडीओ को भी दिया आवेदन मामले को लेकर महताब आलम ने जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिए आवेदन में हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जमीन पर झोपड़ी और पक्का मकान बनाए जाने तथा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। आवेदन में कुछ लोगों के नाम भी दर्ज कराते हुए प्रशासन से जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। महताब आलम ने कहा कि “कोर्ट के आदेश के बाद भी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है।” उन्होंने प्रशासन से सरकारी अमीन के माध्यम से जमीन की पुनः मापी कराने, सीमांकन करने तथा यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी खबर में शामिल किया जा सकता है। अब देखना यह है कि हाईकोर्ट के आदेश और पूर्व में की गई मापी रिपोर्ट के आलोक में स्थानीय प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।1
- स्थानीय विधायक के प्रयास से बाढ़ से विस्थापित हुए सैंकड़ों पशुपालकों के बीच पशुचारा का किया गया वितरण । स्थानीय विधायक के प्रयास से बाढ़ से विस्थापित हुए पशुपालकों के बीच पशुचारा का किया गया वितरण । पशुपालकों ने ली राहत के सांस। जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत विस्थापित हुए पशुपालक का है जहां दियाराचंल क्षेत्र आए नंदनी परशुराम विद्यालय एवं पतसिया बांध पर सैंकड़ों की संख्या में विस्थापित पशुपालक किसानों को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से प्रखंड पशु चिकित्सक इंदु शेखर कुमार के नेतृत्व में लगभग 125 से 130 पशुपालकों के बीच पशुचारा का वितरण किया गया। स्थानीय विधायक श्री सिंह ने बताया कि पॉलीथिन सीट के लिए वरीय पदाधिकारी से बात कर पंचायत स्तर पर जहां भी पॉलीथिन सीट देने की जरूरत है वैसे जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों के द्वारा सूची देने की मांग की है। उसके बाद ही पॉलिथिन सीट उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पत्सिया पूरब और रिंग बांध पर कई जरूरत मंद लोगों के बीच पॉलिथीन सीट का वितरण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त हमारी सरकार हर स्तर पर वार्ड प्रभावित लोगों की मदद और सुरक्षा के लिए तत्पर है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह,डॉ हिमानी सिंह,डॉ हरिलोचन कुमार,संजीत ठाकुर,कारी राय,रामचंद्र राय सहित सैकड़ों पशुपालक भी उपस्थित थे।1
- बेढ़ना शराब कांड मे अब तक सबसे ज्यादा आर्थिक मदद किया पूर्व मुखिया...1
- Post by Rajkumar Paswan1