खनन क्षेत्र की पब्लिक हियरिंग पर फिर सवाल ADM पर भ्रष्टाचार के आरोप सोनभद्र: खनन क्षेत्र में आयोजित पब्लिक हियरिंग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि प्रक्रियाओं की महज़ खानापूर्ति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपर जिला अधिकारी (ADM) सोनभद्र मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई में आम जनता की वास्तविक समस्याओं—धूल, प्रदूषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और पेयजल संकट—पर गंभीरता से चर्चा नहीं की गई। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए चिन्हित लोगों को लाकर औपचारिकताएं पूरी की गईं और पूर्व निर्धारित हस्ताक्षर कराकर कार्यवाही को संपन्न दिखाया गया। खनन क्षेत्र में नियमों के तहत पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, मेडिकल कैंप और स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा आवश्यक है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इन मुद्दों को दरकिनार कर सिर्फ कागजी कार्रवाई की गई। जनता ने निष्पक्ष जांच और पारदर्शी जनसुनवाई की मांग की है, ताकि खनन से प्रभावित लोगों को न्याय मिल सके। #सोनभद्र #खनन_क्षेत्र #पब्लिक_हियरिंग #जनसुनवाई #भ्रष्टाचार #प्रशासन #पर्यावरण_प्रदूषण #ग्रामीण_समस्या #ADM #MiningIssue #SonbhadraNews

- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र.... - आपातकालीन सेवा डायल 1 12 एक शराबी व्यक्ति की हरकतों से हैरान और परेशान - प्रतिदिन नशे की हालत में 1 1 2 पर कॉल कर पलिस से उसे घर छोडने की जिद करता है - वीडियो वायरल होने पर लोगों ने गुस्सा जाहिर करने की बजाय ली चुटकी - बार-बार समझाने के बावजद शख़्स की आदत में नहीं आ रहा बदलाव - दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम आवास निवासी सनील कुमार से डायल 1 12 के कर्मी परेशान - खुद को परेशान बताते हुए करता है, जब आपातकालीन सेवा पहुंचती है तो साधन न होने का बहाना कर करता है घर छोड़ने की जिद - पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि व्यक्तिगत सुविधा के लिए नहीं है डायल 112, सेवा आम जनता की सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए है उपलब्ध - नशे की हालत में झठी या गैर-जरूरी सूचना देना कानून अपराध हो सकता है। - पुलिस ने सुनील को आगे से ऐसी हरकत न करने की दी शख्त हिदायत, नहीं तो होगी वैधानिक कार्रवार्ड - दुद्धी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज, 27 फरवरी 2026: आगामी होली और रमजान के त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ पर्याप्त पुलिस बल के साथ आयोजित इस मार्च में कस्बा रॉबर्ट्सगंज के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया।पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। एसपी ने अपील की कि सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही अफवाहें, भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी प्रयास पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने को पूर्ण प्रतिबद्ध है।1
- Post by पत्रकार अमान खान1
- *आगामी होली एवं रमजान माह में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-👆🏾👆🏾*2
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by GYAN PRAKASH1
- सोनभद्र.... - सोनभद्र एसपी ने किया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च का नेतृत्व - होली-रमजान के मद्देनजर रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी अभिषेक वर्मा ने किया निरीक्षण - रॉबर्ट्सगंज नगर में पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी रहे मौजूद - पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया - आमजन से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित व निर्भीक वातावरण का आश्वासन दिया - पुलिस अधीक्षक ने लोगों से होली और रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और सम्मान बनाए रखने की अपील की - त्योहारों को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का नगरवासियों से पुलिस का आग्रह - किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी - सोनभद्र पुलिस ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई। Byte-: अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।2