Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आगामी होली एवं रमजान माह में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-👆🏾👆🏾* *आगामी होली एवं रमजान माह में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-👆🏾👆🏾*
Bharat kumar bharat
*आगामी होली एवं रमजान माह में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-👆🏾👆🏾* *आगामी होली एवं रमजान माह में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट-👆🏾👆🏾*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), 27 फरवरी, 2026। आगामी होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजारों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण एसपी अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने संयुक्त रूप से कस्बे के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में 'एरिया डोमिनेशन' किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और बिना किसी डर के त्योहार मनाने की अपील की। अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को जागरूक करते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि: होली और रमजान आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं, इन्हें शांति और परंपरा के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट न डालें। हुड़दंग करने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अमन-चैन बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।4
- सोनभद्र.... - सोनभद्र एसपी ने किया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च का नेतृत्व - होली-रमजान के मद्देनजर रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षा व्यवस्था का एसपी अभिषेक वर्मा ने किया निरीक्षण - रॉबर्ट्सगंज नगर में पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी रहे मौजूद - पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया - आमजन से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित व निर्भीक वातावरण का आश्वासन दिया - पुलिस अधीक्षक ने लोगों से होली और रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और सम्मान बनाए रखने की अपील की - त्योहारों को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का नगरवासियों से पुलिस का आग्रह - किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी - सोनभद्र पुलिस ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई। Byte-: अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र।2
- सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज, 27 फरवरी 2026: आगामी होली और रमजान के त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च किया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ पर्याप्त पुलिस बल के साथ आयोजित इस मार्च में कस्बा रॉबर्ट्सगंज के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया।पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। एसपी ने अपील की कि सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही अफवाहें, भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी प्रयास पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने को पूर्ण प्रतिबद्ध है।1
- जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में चकबंदी को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल पटेल मनोज कुमार यादव ने यूनियन लोक शक्ति के झंडे तले धरना प्रदर्शन कर रहे हैं1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- *एसडीएम के पेशकार पर अधिवक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की* मड़िहान तहसील स्थित अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के पेशकार पर लगाए गंभीर आरोप,कई वर्षों से गृह तहसील में है न्युक्ति,मनमाने तरीके से करते है कार्य।सभी ने अन्यत्र स्थानांतरण की मांग लेकर किया विरोध प्रदर्शन। तहसील के अधिवक्ता सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया,कि अधिवक्ता संघ का चुनाव 6 मार्च को निर्धारित किया गया है। जिसके चलते संघ के चुनाव अधिकारी द्वारा आदेश पारित किया गया कि चुनाव की दृष्टिकोण सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।जिससे चलते तहसीलदार न्यायालय,नायब तहसीलदार न्यायालय में 6 मार्च के बाद की सुनवाई रखी गई है।जबकि एसडीएम न्यायिक के न्यायालय में चल रहे मुकदमों में सुनवाई की तारीख नहीं लगाया गया।शुक्रवार को पेशकार सुनील गुप्ता द्वारा दो अपील के मुकदमे, 144 के मुकदमे में आगे की तारीख दे दी गई। परंतु बटवारा और पैमाइश के मुकदमों में तारीख नहीं लगाया गया।पूछने पर देर शाम तक पता करने की बात कही गई। वही बताया कि एक ही पेशकार एसडीएम प्रशासनिक,एसडीएम न्यायिक दो दो न्यायालय चला रहे है। जबकि विगत 5 वर्षों के ऊपर से तहसील में कब्जा जमा कर बैठे हुए हैं।तहसील से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित जमुई उत्तर गांव निवासी होने के चलते अपने चहेतो को वरीयता क्रम में रखकर भेद भाव पूर्ण से काम करते हैं। जिनको जल्द से जल्द अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो,अधिवक्ता संघ इसका खुलकर विरोध करेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान विजयानंद, विनय सिंह,बाबूलाल,मनोज विश्वकर्मा,देवराज,मारकंडे,कमलेश पाठक आदि रहे।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- सोनभद्र: खनन क्षेत्र में आयोजित पब्लिक हियरिंग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि प्रक्रियाओं की महज़ खानापूर्ति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपर जिला अधिकारी (ADM) सोनभद्र मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई में आम जनता की वास्तविक समस्याओं—धूल, प्रदूषण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और पेयजल संकट—पर गंभीरता से चर्चा नहीं की गई। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए चिन्हित लोगों को लाकर औपचारिकताएं पूरी की गईं और पूर्व निर्धारित हस्ताक्षर कराकर कार्यवाही को संपन्न दिखाया गया। खनन क्षेत्र में नियमों के तहत पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, मेडिकल कैंप और स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा आवश्यक है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इन मुद्दों को दरकिनार कर सिर्फ कागजी कार्रवाई की गई। जनता ने निष्पक्ष जांच और पारदर्शी जनसुनवाई की मांग की है, ताकि खनन से प्रभावित लोगों को न्याय मिल सके। #सोनभद्र #खनन_क्षेत्र #पब्लिक_हियरिंग #जनसुनवाई #भ्रष्टाचार #प्रशासन #पर्यावरण_प्रदूषण #ग्रामीण_समस्या #ADM #MiningIssue #SonbhadraNews1
- जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार कई वर्षों से चल रही चकबंदी में भूमि घोटाले के संबंध में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा जिला सचिव संजय कुमार यादव1