श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति, बाराबंकी का विशाल भंडारा रविवार को विधि-विधान के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया। जम्मू-कश्मीर के बालटाल मार्ग पर लगने वाले इस प्रमुख भंडारे के लिए तीन ट्रक सामग्री लेकर रवाना किए गए। लगभग 13,500 फीट की ऊंचाई पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगने वाले इस भंडारे की तैयारियां कई सप्ताह पहले से ही शुरू कर दी गई थीं, जिसमें प्रदेशभर से जुड़े सेवादार योगदान देते हैं। नगर के ऐतिहासिक नागेश्वरनाथ मंदिर से सामग्री रवाना किए जाने से पहले पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप और नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर वाहनों पर नारियल फोड़ा और आरती उतारकर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अमरनाथ यात्रा को हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक बताते हुए यात्रियों की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया, साथ ही कठिन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों के कार्य को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए सभी को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। विगत 11 वर्षों से धनावत सेवा ट्रस्ट के सहयोग से संजय जैन, शेखर जैन, प्रमोद जैन एवं दीपक जैन लंगर रवानगी के अवसर पर यात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारा संचालित करा रहे हैं, इस वर्ष भी हजारों अमरनाथ श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। भंडारा प्रस्थान के दौरान निकली शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। घंटाघर चौराहे पर श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने भंडारा वाहनों पर पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में शिव भक्ति के गीत गूंजते रहे और श्रद्धालु नाचते-गाते बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते रहे। कचेहरी के निकट अधिवक्ताओं ने भी अमरनाथ लंगर यात्रा का स्वागत किया, जिसमें सिविल कोर्ट व कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित स्टेट बैंक के निकट अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, महामंत्री सचिन प्रताप सिंह, मंत्री राज किशोर सोनी, हिमांशु दीक्षित, सूरज बाजपेई सहित कई अधिवक्ताओं ने बर्फानी सेवा समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, करुणा शंकर शुक्ला, कृष्ण कुमार द्विवेदी "राजू भैया", प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा, हरिश्चंद्र, यतेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र वर्मा, राजेश अरोड़ा, सुनील राठौर, अमित कश्यप, संजय जैन, रमेश अवस्थी, अतुल शर्मा, राजेश शर्मा, कौशल किशोर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादार उपस्थित रहे।

- श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति, बाराबंकी का विशाल भंडारा रविवार को विधि-विधान के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया। जम्मू-कश्मीर के बालटाल मार्ग पर लगने वाले इस प्रमुख भंडारे के लिए तीन ट्रक सामग्री लेकर रवाना किए गए। लगभग 13,500 फीट की ऊंचाई पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगने वाले इस भंडारे की तैयारियां कई सप्ताह पहले से ही शुरू कर दी गई थीं, जिसमें प्रदेशभर से जुड़े सेवादार योगदान देते हैं। नगर के ऐतिहासिक नागेश्वरनाथ मंदिर से सामग्री रवाना किए जाने से पहले पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप और नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर वाहनों पर नारियल फोड़ा और आरती उतारकर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अमरनाथ यात्रा को हिंदू धर्म की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक बताते हुए यात्रियों की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया, साथ ही कठिन परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों के कार्य को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए सभी को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। विगत 11 वर्षों से धनावत सेवा ट्रस्ट के सहयोग से संजय जैन, शेखर जैन, प्रमोद जैन एवं दीपक जैन लंगर रवानगी के अवसर पर यात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारा संचालित करा रहे हैं, इस वर्ष भी हजारों अमरनाथ श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। भंडारा प्रस्थान के दौरान निकली शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। घंटाघर चौराहे पर श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने भंडारा वाहनों पर पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में शिव भक्ति के गीत गूंजते रहे और श्रद्धालु नाचते-गाते बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते रहे। कचेहरी के निकट अधिवक्ताओं ने भी अमरनाथ लंगर यात्रा का स्वागत किया, जिसमें सिविल कोर्ट व कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित स्टेट बैंक के निकट अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, महामंत्री सचिन प्रताप सिंह, मंत्री राज किशोर सोनी, हिमांशु दीक्षित, सूरज बाजपेई सहित कई अधिवक्ताओं ने बर्फानी सेवा समिति के प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, करुणा शंकर शुक्ला, कृष्ण कुमार द्विवेदी "राजू भैया", प्रधान अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा, हरिश्चंद्र, यतेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र वर्मा, राजेश अरोड़ा, सुनील राठौर, अमित कश्यप, संजय जैन, रमेश अवस्थी, अतुल शर्मा, राजेश शर्मा, कौशल किशोर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादार उपस्थित रहे।1
- कॉक्रोच जनता पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान उनके आचरण को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इस प्रदर्शन के समय 'जय श्री राम बोलिये, जय भीम बोलिए' जैसे दोहरे आह्वान की बात सामने आई है। इस विरोधाभासी स्थिति पर कड़ी टिप्पणी की गई है, जिसमें पूछा गया है कि आखिर 'ये क्या?' हो रहा है।1
- बाराबंकी में पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा इन सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।1
- बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को थालखुर्द थाना रामनगर निवासी ललित शर्मा पुत्र केशवराम शर्मा ने शादी का झूठा आश्वासन दिया था। आरोप है कि युवक ने किशोरी को अपने विश्वास में लेकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता को नियमानुसार आवश्यक सहायता भी प्रदान की जा रही है, और मामले की विवेचना अभी जारी है।1
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील के महुआ ताडा क्षेत्र में एक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को ₹10,000 का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, वहीं फाइनल में हारने वाली टीम को ₹4,500 और एक ट्रॉफी मिलेगी।1
- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस ने एक युवक को उस समय दबोच लिया, जब वह पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। बताया गया कि पुलिस ने परिसर के भीतर वर्दी पहने घूम रहे इस फर्जी दरोगा को पकड़ा है।1
- जनता के मुद्दों को लगातार उठाने और गरीबों के हक के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले भारत तिवारी का नाम आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने नौ सालों तक व्यवस्था से सवाल पूछे और जनहित के मुद्दों को उठाया। यह स्थिति उनके कथित एनकाउंटर के बाद बनी है, जिस पर देशव्यापी बहस छिड़ गई है। इस घटनाक्रम को लेकर एक मजबूत राय यह है कि भले ही कोई भी स्थिति हो, लेकिन उनकी आवाज़ को खामोश नहीं किया जा सकता। अंततः इतिहास ही यह तय करेगा कि इस मामले में कौन सही था, लेकिन फिलहाल उनके प्रति समर्थन और न्याय की मांग तेज़ हो रही है।1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान अचानक वह फट गया। इस भीषण घटना में दुकान के हेल्पर युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेसीबी के पंचर टायर में हवा भरी जा रही थी और उसी समय चार लोग उस टायर पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक टायर में एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे टायर पर बैठे सभी लोग लगभग 10 से 15 फीट हवा में उछल गए। इस धमाके के कारण हेल्पर के सिर में गंभीर चोट आई और उसका जबड़ा उखड़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में ऑपरेटर और मैकेनिक समेत कुल तीन लोग शामिल हैं।1