ग्राम सांडिया में ताप्ती नदी के किनारे हरे-भरे पेड़ों की कटाई,शिकायत पर तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण मुलताई।ग्राम सांडिया में ताप्ती नदी किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि नदी किनारे लगे बबूल एवं अर्जुन के पेड़ों को काटकर जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम सरपंच यादोराव बर्डे ने तहसील कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद तहसीलदार डॉ. संजय बरैया स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की गई, निरीक्षण के दौरान कटे हुए पेड़ों एवं जेसीबी से हटाए गए अवशेषों की जानकारी ली गई। ग्राम सांडिया के सरपंच यादोराव बर्डे का आरोप है कि सरकारी भूमि पर लगे हरे-भरे पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काटा गया है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है,उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहसीलदार डॉ. संजय बरैया ने बताया कि मामले में हल्का पटवारी से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम सांडिया में ताप्ती नदी के किनारे हरे-भरे पेड़ों की कटाई,शिकायत पर तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण मुलताई।ग्राम सांडिया में ताप्ती नदी किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि नदी किनारे लगे बबूल एवं अर्जुन के पेड़ों को काटकर जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम सरपंच यादोराव बर्डे ने तहसील कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद तहसीलदार डॉ. संजय बरैया स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की गई, निरीक्षण के दौरान कटे हुए पेड़ों एवं जेसीबी से हटाए गए अवशेषों की जानकारी ली गई। ग्राम सांडिया के सरपंच यादोराव बर्डे का आरोप है कि सरकारी भूमि पर लगे हरे-भरे पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काटा गया है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है,उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहसीलदार डॉ. संजय बरैया ने बताया कि मामले में हल्का पटवारी से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- पांढुर्णा:-ग्राम बेरड़ी में अनसूया माता के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। भक्तजन जयकारों और भजनों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा लेकर निकले, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान आकर्षक झांकियां सजाई गईं और माता की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान किया गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन में जन्मोत्सव समिति के सदस्य एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।1
- आमला – आमला क्षेत्र के बोरी-बेलोंड घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से आए लोग वाहन में सवार होकर सारणी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि पुलिस द्वारा जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार घाट क्षेत्र में सड़क घुमावदार और ढलान भरी होने के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं।1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के हिडली में भाजपा मण्डल की कामकाजी बैठक आयोजित की गई बैठक का शुभारंभ मण्डल अध्यक्ष सुनील टेकपुरे द्वारा किया गया वहीं बैठक में उपस्थित मण्डल पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए इस दौरान तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुडी पार्टी कर खुशी मनाई तो वहीं आतिशबाजी कर जीत पर एक दुसरे को बधाई दी गई बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल,एक बुजुर्ग तक तेज मौत,13 गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती1
- सारणी,पाथाखेड़ा,काली माई,हवाई पट्टी बगडोना शराब ठेकेदार ने मचाई लुट अंकित मूल्य से अधिक दामों पर बेची जा रही है शराब, आबकारी अधिकारी फोन उठाने को तहत तैयार नहीं1
- उपसरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग के बाद जमकर नृत्य किया महिला पंचों ने1
- पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के मौके पर आमला के बंगाली परिवारों में जश्न का माहौल है, इस मौके पर बंगाली महिलाओं और पुरुषों ने एक दूसरे के साथ गुलाल और खेल कर अपनी खुशी का इजहार किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने मिठाइयां भी खिलाई है।2
- पश्चिम बंगाल बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है शुरुआती रुझानों में1
- कलेक्टर श्री नारायन ने की जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की समीक्षा अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश 136 संकटग्रस्त ग्रामों में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होने पर व्यक्त किया संतोष ============================================================ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग और मैदानी स्तर पर सघन निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया एवं छिंदवाड़ा और म.प्र. जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे। 136 ग्रामों में जल संकट का हुआ स्थाई समाधान - समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के ऐसे 136 ग्राम, जहाँ प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में जल संकट की स्थिति निर्मित होती थी, वहाँ जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। इन क्षेत्रों में अब नल-जल योजनाओं के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कर समस्या का स्थाई निराकरण कर दिया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री नारायन ने संतोष व्यक्त किया । उन्होंने निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित करें कि पेयजल आपूर्ति आगे भी सुचारू रहे। कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण कराने के निर्देश - कलेक्टर श्री नारायन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला स्तरीय पेयजल कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि पेयजल समस्या से संबंधित प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को पूरी गंभीरता से किया जाए और त्वरित संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, निराकरण के बाद शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उसकी संतुष्टि के संबंध में फीडबैक भी लिया जाए। फीडबैक से सुनिश्चित होगी 100% सफलता - बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने जोर दिया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल समस्या का समाधान किया जा रहा है, वहां से भी अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए। इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि समस्या का शत-प्रतिशत समाधान हुआ है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।1