Shuru
Apke Nagar Ki App…
Roshan Bhartiya
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Roshan Bhartiya1
- *"क्षेत्र की समस्याओं को दबाएँ नहीं, हमें दिखाएँ! अपनी वीडियो रिपोर्ट इस नंबर पर WhatsApp ( 9336741316 ) करें। हम बनेंगे आपकी आवाज़। - B Republic News"* *"जनता के मुद्दों पर आपकी बेबाक राय ज़रूरी है। हमारे शो 'यूपी का हाल' में बतौर खास मेहमान आपका स्वागत है।"* *अपना नाम पता आपका मुद्दा हमे हमारे व्हाट्सएप नंबर पर जरूर भेजें* *B Republic News* *देश का सबसे भरोसेमंद न्यूज नेटवर्क*1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- मिर्जापुर से एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है… जहां एक सड़क हादसे के बाद लोग 30 मिनट तक गाड़ियों में जिंदा जलते रहे… मदद के इंतजार में तड़पते रहे… लेकिन ना फायर ब्रिगेड पहुंची, ना कोई राहत… और देखते ही देखते 11 लोगों की मौत हो गई… चश्मदीदों की जुबानी सुनिए उस खौफनाक मंजर की पूरी कहानी… मिर्जापुर के वाराणसी-रीवा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। ब्रेक फेल ट्रक ने बोलेरो और ऑल्टो कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों गाड़ियां आग का गोला बन गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक लोग गाड़ियों में फंसे जलते रहे, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। इस वीडियो में सुनिए चश्मदीदों की जुबानी उस खौफनाक मंजर की पूरी सच्चाई… 👉 क्या समय पर मदद मिलती तो बच सकती थीं जानें? 👉 आखिर क्यों हुई इतनी बड़ी लापरवाही? पूरा वीडियो देखें और अपनी राय जरूर दें।4
- मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में एक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक इस दर्दनाक घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद मौके से 11 जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जिससे घटना की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि घाटी क्षेत्र में वाहनों के ब्रेक फेल होने की समस्या लगातार सामने आती रही है, जिसके चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाटी के खराब स्ट्रक्चर को लेकर कई बार शिकायतें National Highways Authority of India से की जा चुकी हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। बता दे कि हादसे के बाद वाहन में आग लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक अग्निशमन की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे कई लोग जिंदा जल गए। मृतकों में राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर और जिगना के श्री निवासधाम के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य शवों की पहचान की कोशिश जारी है।2
- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कई वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौतयह दुर्घटना द्रामांडागंज घाटी से लासोदा क्षेत्र की ओर उतरने वाले मार्ग पर हुई, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिर्जापुर: पुलिस ने बताया कि बुधवार को मिर्जापुर के ड्रामंदगंज इलाके में कई वाहनों की टक्कर में ग्यारह लोगों की मौत हो गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दुर्घटना की सूचना रात करीब 8.30 बजे मिली। यह दुर्घटना द्रामांडागंज घाटी से लासोदा क्षेत्र की ओर उतरने वाले मार्ग पर हुई, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ब्रेक फेल होने के बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक ने संभवतः दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान एक कार दोनों ट्रकों के बीच फंस गई। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम में एक और वाहन भी टकराया और उसमें आग लग गई। कौशिक के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस दल और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों की सहायता से बचाव और राहत अभियान बिना किसी देरी के शुरू किए गए। एसपी ने कहा, "अब तक 11 मौतों की सूचना मिली है और पीड़ितों की पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं।" घटनास्थल पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और प्रभावित मार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्रकों में से एक का पंजीकरण नंबर बिहार का है, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश में पंजीकृत है। एसपी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कारों में से एक सोनभद्र जिले की और दूसरी मिर्जापुर जिले की है।1
- किसान परिवार के घर के बाहर रखे अनाज व पुआल में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख गोपीगंज। थाना क्षेत्र के जखांव गांव में दिन बुधवार को एक किसान परिवार के घर के बाहर रखे गेहूं, चावल, सरसों तथा पुआल में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण लपटें आसपास के अन्य घरों की ओर बढ़ने लगीं। जानकारी के अनुसार जखांव निवासी इंद्रजीत बिंद, सर्वजीत बिंद तथा अमरजीत बिंद पुत्रगण केदार बिंद खेत से दवाई कराकर लाए गए अनाज को घर के बाहर रखे थे। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। धुआं उठता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर 112 पीआरबी तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग से लगभग 60 हजार रुपये मूल्य का अनाज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना हल्का लेखपाल और उपजिलाधिकारी को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।1
- भदोही में आज 108 बालाजी बागेश्वर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से जनसेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजपुरा चौकी प्रभारी हरकेश सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा कि हरकेश सिंह ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय सेवा से समाज में एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने राजपुरा चौराहे पर वर्षों पुराने जाम की समस्या को नियंत्रित कर लोगों को राहत दिलाई। इसके साथ ही, जाम में फंसी एम्बुलेंस और गंभीर मरीजों को तत्काल रास्ता दिलाकर कई जिंदगियों को बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुजीत दुबे, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, रईसु खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से सिपाही प्रवीण कुमार और सिपाही अंकुश भी उपस्थित रहे। 👉 ऐसे ही भदोही और यूपी की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को Subscribe करें। #bhadohi #bhadohinews #upnews #policenews #harakeshsingh #ajitdubey #bageshwarfoundation #newsindia #hindinews #localnews #trendingnews #ytnews #newstimeup #bhadohipolice #viralnews1