जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भारी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे मरीज सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव सदर स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचे। सामान्य दिनों की अपेक्षा ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे परिजनों के साथ लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पर्ची बनवाने के बाद मरीजों को संबंधित विभागों के बाहर भी काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा। मेडिसिन, हड्डी रोग, महिला रोग और बाल रोग विभागों में विशेष भीड़ रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं लिखीं, जबकि गंभीर मरीजों को आगे की जांच और भर्ती की सलाह दी गई। भीड़ के चलते कई मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मरीजों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में कम खर्च में इलाज मिलने के कारण यहां भीड़ अधिक रहती है।

- उन्नाव में आईजी लखनऊ परिक्षेत्र का भ्रमण, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमेंद्र नाथ आज मंगलवार को किरण एस., पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र का जनपद उन्नाव भ्रमण कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में आगमन हुआ। इस अवसर पर गौरांग राठी, जिलाधिकारी उन्नाव एवं जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द में आईजी ने सलामी ग्रहण की। भ्रमण के दौरान उन्होंने आर्मरी शाखा, एम.टी. शाखा, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, सभागार, घरैया लाइन, निर्माणाधीन इंडोर फायरिंग हॉल, पुलिस लाइन परिसर एवं आरटीसी क्लासरूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत सभागार में अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की तथा आगामी रमजान माह एवं होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए4
- उन्नाव की नहर की बाजार का क्या हाल दोनों तरफ सड़क जाम कोई दुर्घटना होती हे तो कौन जिम्मेवार कही सरकार व्यवस्था करे बाजार की रोड पर ये केशी बाजार1
- उन्नाव में हाई अलर्ट! IG किरण एस. का कड़ा निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश लखनऊ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. का उन्नाव दौरा आज चर्चा में रहा। रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचते ही डीएम गौरांग राठी और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। IG ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और आर्मरी, एमटी शाखा, जिम व निर्माणाधीन फायरिंग हॉल का सख्त निरीक्षण किया। इसके बाद कानून व्यवस्था, रमजान और होली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। उन्नाव में सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट! Co-Editor: Shyam Ji Gupta | SZ News4
- ab tu bhi nahin lagaega kisi bhi rajniti mein1
- कानपुर 17 वर्षीय किशोरी 1 माह से लापता, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर रुपए मांगने का लगाया आरोप,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,अधिकारियों के दरवाजे खटखटा खटखटा कर थक्क गए परिजन,पुलिस नहीं लगा पाई लापता किशोरी का कोई सुराग.1
- Kanpur:मेक मी प्रिंसेस शोरूम का हुआ शानदार उद्घाटन | kanpur news |1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश !! वादी द्वारा दिया गया वक्तव्य। सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लूट की घटना संबंधी प्रकरण में अवगत कराना है कि दिनांक 16.02.2026 को श्यामनगर शताब्दी उद्यान मोड़ के पास मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के उपरांत मारपीट की घटना घटित हुई थी। पीड़ित मो० वाशिद पुत्र साबिर अली निवासी थाना नौबस्ता अपने साथी अरशद खान उर्फ सानू पुत्र मुमताज अहमद निवासी H-44 राजीव नगर मछरिया बाजार थाना नौबस्ता के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसके पश्चात दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों एवं उनके दो अन्य साथियों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा पीड़ित से तहरीर देने हेतु कहा गया। प्रारंभिक अवस्था में प्रार्थी द्वारा घबराहट एवं मानसिक तनाव के कारण लूट की सूचना दी गई थी। तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराते हुए तथा वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रथम दृष्टया लूट की सूचना असत्य है। प्रार्थी द्वारा स्पष्ट रूप से लूट की घटना से इंकार किया गया है तथा किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया गया है। अतः स्पष्ट किया जाता है कि पीड़ित द्वारा दी गई लिखित सूचना, उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया लूट की घटना असत्य पाई गई है। हालाँकि, मारपीट की घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान एवं घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं स्थानीय अभिसूचना के माध्यम से आवश्यक जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।1
- उन्नाव के आदर्श नगर के नाले में कितनी गंदगी नगर पालिका की आंखे बंद1