Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kanpur:मेक मी प्रिंसेस शोरूम का हुआ शानदार उद्घाटन | kanpur news | Kanpur:मेक मी प्रिंसेस शोरूम का हुआ शानदार उद्घाटन | kanpur news |
JAI HIND MEDIA
Kanpur:मेक मी प्रिंसेस शोरूम का हुआ शानदार उद्घाटन | kanpur news | Kanpur:मेक मी प्रिंसेस शोरूम का हुआ शानदार उद्घाटन | kanpur news |
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- कानपुर 17 वर्षीय किशोरी 1 माह से लापता, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर रुपए मांगने का लगाया आरोप,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,अधिकारियों के दरवाजे खटखटा खटखटा कर थक्क गए परिजन,पुलिस नहीं लगा पाई लापता किशोरी का कोई सुराग.1
- Kanpur:मेक मी प्रिंसेस शोरूम का हुआ शानदार उद्घाटन | kanpur news |1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश !! वादी द्वारा दिया गया वक्तव्य। सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लूट की घटना संबंधी प्रकरण में अवगत कराना है कि दिनांक 16.02.2026 को श्यामनगर शताब्दी उद्यान मोड़ के पास मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के उपरांत मारपीट की घटना घटित हुई थी। पीड़ित मो० वाशिद पुत्र साबिर अली निवासी थाना नौबस्ता अपने साथी अरशद खान उर्फ सानू पुत्र मुमताज अहमद निवासी H-44 राजीव नगर मछरिया बाजार थाना नौबस्ता के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसके पश्चात दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों एवं उनके दो अन्य साथियों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा पीड़ित से तहरीर देने हेतु कहा गया। प्रारंभिक अवस्था में प्रार्थी द्वारा घबराहट एवं मानसिक तनाव के कारण लूट की सूचना दी गई थी। तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराते हुए तथा वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रथम दृष्टया लूट की सूचना असत्य है। प्रार्थी द्वारा स्पष्ट रूप से लूट की घटना से इंकार किया गया है तथा किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया गया है। अतः स्पष्ट किया जाता है कि पीड़ित द्वारा दी गई लिखित सूचना, उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया लूट की घटना असत्य पाई गई है। हालाँकि, मारपीट की घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान एवं घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं स्थानीय अभिसूचना के माध्यम से आवश्यक जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।1
- कानपुर घर के बाहर कुत्ता टहलाते वक्त हुआ हादसा कार सवार ने कुत्ते पर चढ़ाई कार, हुई मौत कुत्ते पर कार चढ़ाने की घटना CCTV में कैद कुत्ते के मालिक ने चालक के खिलाफ दी तहरीर नवाबगंज थाना के मैनावती मार्ग की घटना1
- कानपुर के पनकी थाना अंतर्गत रतनपुर चौकी में मामूली विवाद की शिकायत पर बुजुर्ग को पुलिस ने बेल्टों से पीट दिया.! अब पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मामले की शिकायत की है और अधिकारियों से कार्यवाही की मांग कर रहा है.! थानों और चौकियों में इस तरह का व्यवहार कतई ठीक नही है उसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी है कि मान नहीं रहे है.! @PoliceCommissionerate @kanpurNagar @adgkanpurzone MYogiAdityanath @crimekhaber @pankipolice @ratanpurchouki @1
- कानपुर नगर, कमिश्नरेट कानपुर नगर की साइबर सेल और पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 101 गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए, ये सभी शिकायतें नागरिकों द्वारा सीआर पोर्टल और यूपी कॉप ऐप के माध्यम से दर्ज कराई गई थीं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में चली इस विशेष कार्रवाई के तहत बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹25 लाख आंकी गई है। बरामदगी के बाद संबंधित मोबाइल स्वामियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें कार्यालय बुलाया गया और विधिवत उनके फोन सुपुर्द किए गए, अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की खुलकर सराहना की, एक महिला तो आभार व्यक्त करने के लिए मिठाई लेकर पहुंचीं और सभी के बीच बांटी, जो पुलिस के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बना, डीसीपी पूर्वी ने बताया कि अधिकतर मामलों में मोबाइल या तो गुम हो गए थे या चोरी की घटनाओं में शामिल थे, चोरी के मामलों में मोबाइल अक्सर कई हाथों से गुजरता है। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोगों ने कम कीमत में मोबाइल खरीद लिया, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वह चोरी का मोबाइल खरीद रहे है, उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी से जुड़े मामलों की जांच जारी है और जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। और साथ ही साथ कानपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके..?2
- *हमीरपुर-* सर्राफा कारोबारी सुरेन्द्र कुमार आत्महत्या के प्रयास के पहले का वीडियो सामने आया है जिसके अनुसार प्रांशू गुप्ता और उसकी मां ने करीब 750 ग्राम ज्वैलरी एक लाख रुपये प्रति भाव से बेचकर लगभग 23.57 लाख रुपये लिए थे, बाद में उसी ज्वैलरी को गिरवी बताकर केस दर्ज कराया गया, कारोबारी ने थानेदार पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है इस वीडियो को बनाने के बाद सर्राफा व्यापारी सुरेन्द्र कुमार ने जहर खा लिया, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।1
- कानपुर संदिग्ध अवस्था में कई घंटे से सड़क किनारे पड़ा हुआ है शव सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस। आस पास मौजूद लोगों का कहना कोई फेक कर भाग गया। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के परमट मंदिर के रैन बसेरा के सामने का मामला।1