Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में करोड़ों रुपये की टेबल-कुर्सी खरीदी को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ा है। इस मामले पर डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
Pradeep singh Rajput
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में करोड़ों रुपये की टेबल-कुर्सी खरीदी को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ा है। इस मामले पर डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डिंडोरी में सख्त वाहन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की नजर डिंडोरी जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। जोगी टिकरिया के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस लोगों को जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण डिंडौरी :- डिंडौरी में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिला इकाई डिंडोरी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के लिए 04 मई 2026 से 09 मई 2026 तक बेसिक एवं एडवांस तैराकी, आपदा उपकरण संचालन तथा डीआरसी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी बाढ़ एवं जल आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जवानों की क्षमता एवं दक्षता का विकास करना रहा। प्रशिक्षण प्रभारी नरेश कुमार साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड डिंडोरी तथा सहायक प्रभारी एवं प्रशिक्षक श्री शिवराज पंद्रे, प्लाटून कमांडर होमगार्ड डिंडोरी द्वारा जवानों को तैराकी एवं जल बचाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों का गहन अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को किसी भी जल आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्य करने के लिए आवश्यक तकनीकों की जानकारी दी गई। सहायक प्रशिक्षण प्रभारी शिवराज पंद्रे ने जवानों को बाढ़ आपदा संकट एवं उससे निपटने की रणनीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद जवानों को स्थानीय डेम घाट ले जाकर व्यायाम, तैराकी के महत्व तथा नदी एवं जलाशय संबंधी सुरक्षा नियमों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को पानी में सुरक्षित तरीके से प्रवेश करना, तैराकी की विभिन्न विधियां, ब्रीदिंग इन-आउट तकनीक, बोट हैंडलिंग, पतवार एवं चप्पू से बोट संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही संचालन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई।1
- मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मेहदवानी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और एक मरीज के परिजनों के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों ने इन आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि अस्पताल में उन्हें ही थप्पड़ मारा गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- थावर नदी के डेम में एक डूबा दिन भर से तलाश जारी कल फिर होगी तलाश थाना क्षेत्र नैनपुर के चौकी पिंडरई के बीजेगाव डेम में आज नहाते वक्त एक युवक डूब गया जिसकी तलाश जारी है दिन भर से तलाश जारी रहने के बाद रात होने से तलाश बंद कर दी गई कल सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।।। *झूलपुर नाव घाट की घटना* ग्राम झूलपुर बीजेगांव के मध्य थावर नदी डेम में झूलपुर नावघाट के पास नहाते समय ग्राम बीजेगांव का कैलाश उइके उर्फ चमरा पिता मेरसिंह उम्र लगभग 50 वर्ष जाति ओझा निवासी बीजेगांव आज 12:30 बजे डूब गया है जिसकी तलाश जारी है1
- लालपुर में स्थानीय ग्रामीणों का गला दबाते दिखे थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार, घटनाक्रम कैमरे में कैद शहडोल/बुढ़ार। लालपुर गांव में ट्रेलर की टक्कर से हुई मुकेश साहू की मौत के बाद मौके पर पहुंचे बुढ़ार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कथित विवादित व्यवहार अब चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार भीड़ के बीच ग्रामीणों का गला दबाते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। घटना के समय गांव में भारी भीड़ मौजूद थी और ग्रामीण हादसे को लेकर आक्रोशित थे। इसी दौरान पत्रकार भी मौके पर कवरेज करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग होने लगी तो थाना प्रभारी नाराज हो गए और बाद में पत्रकारों से भी कथित अभद्रता करने लगे। ग्रामीणों और पत्रकारों का कहना है कि पुलिस का यह रवैया बेहद आपत्तिजनक है। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान कवरेज करना उनका अधिकार है, लेकिन पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार कर प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया गया। मामले को लेकर डीजीपी भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एसडीओपी धनपुरी, जिला शहडोल को शिकायत दी गई है। पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के खिलाफ तत्काल निलंबन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।1
- घरेलू सिलेंडर से हो रहा कमर्शियल कार्य का उपयोग वीडियो हुआ वायरल यातायात थाने के पास का मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर से कमर्शियल कार्य का उपयोग किया जा रहा है, दरअसल एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कबाड़ हो चुकी एक बस को डिंडोरी के कबाड़ी के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से उपयोग करते हुए बस की कटाई की जा रही है,जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की वर्तमान में किल्लत है,उसके बाद भी कमर्शियल कार्य में उपयोग किया जा रहा है।1
- घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल1
- बाढ़ आपदा से निपटने होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवानों को दिया गया तैराकी प्रशिक्षण डिंडौरी में होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवानों के लिए 4 मई से 9 मई तक तैराकी और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बाढ़ और जल आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को बेहतर बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को तैराकी, बोट संचालन, जल बचाव तकनीक और रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। जवानों को लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, डीप डाइविंग सेट और अन्य बचाव सामग्री का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षकों ने जवानों को जल आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने, गहरे पानी से लोगों को बाहर निकालने और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई करने के तरीके सिखाए। प्रशिक्षण में नदी और जलाशयों से जुड़े सुरक्षा नियमों की भी जानकारी दी गई।1