Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मेहदवानी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और एक मरीज के परिजनों के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों ने इन आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि अस्पताल में उन्हें ही थप्पड़ मारा गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Pradeep singh Rajput
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मेहदवानी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और एक मरीज के परिजनों के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों ने इन आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि अस्पताल में उन्हें ही थप्पड़ मारा गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 10 मई को डिंडौरी के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, विभाग ने जारी की सूचना डिंडौरी जिले के कई क्षेत्रों में 10 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी डिंडौरी उपकेंद्र में फेल पावर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में डिंडौरी टाउन, सकेत नगर, ओल्ड डिंडौरी, सुबखार, आईटीआई, शाहपुर, कुड़ा, मुड़की, कला पड़रिया, सरसताल, चोबीसा और किशलपुरी फीडर शामिल हैं। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और बताया है कि कार्य की अवधि में बदलाव भी हो सकता है। वहीं बिजली संबंधी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।1
- होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण डिंडौरी :- डिंडौरी में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिला इकाई डिंडोरी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के लिए 04 मई 2026 से 09 मई 2026 तक बेसिक एवं एडवांस तैराकी, आपदा उपकरण संचालन तथा डीआरसी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी बाढ़ एवं जल आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जवानों की क्षमता एवं दक्षता का विकास करना रहा। प्रशिक्षण प्रभारी नरेश कुमार साहू, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड डिंडोरी तथा सहायक प्रभारी एवं प्रशिक्षक श्री शिवराज पंद्रे, प्लाटून कमांडर होमगार्ड डिंडोरी द्वारा जवानों को तैराकी एवं जल बचाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों का गहन अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को किसी भी जल आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्य करने के लिए आवश्यक तकनीकों की जानकारी दी गई। सहायक प्रशिक्षण प्रभारी शिवराज पंद्रे ने जवानों को बाढ़ आपदा संकट एवं उससे निपटने की रणनीतियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद जवानों को स्थानीय डेम घाट ले जाकर व्यायाम, तैराकी के महत्व तथा नदी एवं जलाशय संबंधी सुरक्षा नियमों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को पानी में सुरक्षित तरीके से प्रवेश करना, तैराकी की विभिन्न विधियां, ब्रीदिंग इन-आउट तकनीक, बोट हैंडलिंग, पतवार एवं चप्पू से बोट संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही संचालन के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई।1
- मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के मेहदवानी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और एक मरीज के परिजनों के बीच कथित मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों ने इन आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया है कि अस्पताल में उन्हें ही थप्पड़ मारा गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मध्य प्रदेश के मंडला जिले में लोग दूषित पेयजल से जूझ रहे हैं, जिसे वे 'ज़हर' बता रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीण अब सीधे कलेक्टर से सवाल कर रहे हैं कि क्या वे खुद ऐसा पानी पी सकते हैं।1
- डिंडोरी जिले के पिपरिया कला ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम बिजोरी में बिजली ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। लाइन बदलने के काम में ठेकेदार ने बिजली पोलों की अनदेखी की है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।1
- घरेलू सिलेंडर से हो रहा कमर्शियल कार्य का उपयोग वीडियो हुआ वायरल यातायात थाने के पास का मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर से कमर्शियल कार्य का उपयोग किया जा रहा है, दरअसल एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कबाड़ हो चुकी एक बस को डिंडोरी के कबाड़ी के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर से उपयोग करते हुए बस की कटाई की जा रही है,जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की वर्तमान में किल्लत है,उसके बाद भी कमर्शियल कार्य में उपयोग किया जा रहा है।1
- घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल1
- कुटुम्ब न्यायलय में आपसी राजीनामा से 15 मामलों का निपटारा कराया गया, पति पत्नी के 3 जोड़ो को एक दूसरे को माला पहना कर हुए एक। डिंडौरी जिले में लोक अदालत में आपसी राजीनामे से कुटुम्ब न्यायालय के द्वारा आपसी राजीनामा के तहत 15 मामलो का निपटारा करवाया गया, कुटुम्ब न्यायलय के न्यायधीश एम एल राठौर ने आपसी राजीनामा के तहत वर्षों से चल रहे पति पत्नी के मामलों का आपसी समझौता कराते हुए 3 जोड़े पति पत्नी को एक कर पति पत्नी एक दूसरे को माला पहना कर हसि खुशी अपने घरों को गए, लोक अदालत से परिवारों को एक नई खुशी मिली और वर्षों से बिछड़े पति पत्नी और बच्चे एक हुए। इस अवसर पर न्यायलय के न्यायधीश सहित न्यायलय के कर्मचारी अधिवक्ताओं ने सभी को बधाई शुभकामना दी1