logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 मई को डिंडौरी के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, विभाग ने जारी की सूचना डिंडौरी जिले के कई क्षेत्रों में 10 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी डिंडौरी उपकेंद्र में फेल पावर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में डिंडौरी टाउन, सकेत नगर, ओल्ड डिंडौरी, सुबखार, आईटीआई, शाहपुर, कुड़ा, मुड़की, कला पड़रिया, सरसताल, चोबीसा और किशलपुरी फीडर शामिल हैं। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और बताया है कि कार्य की अवधि में बदलाव भी हो सकता है। वहीं बिजली संबंधी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

1 hr ago
user_NILMANI CHOUDHARY
NILMANI CHOUDHARY
Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

10 मई को डिंडौरी के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, विभाग ने जारी की सूचना डिंडौरी जिले के कई क्षेत्रों में 10 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी डिंडौरी उपकेंद्र में फेल पावर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में डिंडौरी टाउन, सकेत नगर, ओल्ड डिंडौरी, सुबखार, आईटीआई, शाहपुर, कुड़ा, मुड़की, कला पड़रिया, सरसताल, चोबीसा और किशलपुरी फीडर शामिल हैं। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और बताया है कि कार्य की अवधि में बदलाव भी हो सकता है। वहीं बिजली संबंधी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोक अदालत की खास पहल: डिंडोरी फैमिली कोर्ट में टूटे रिश्ते फिर जुड़े, साथ विदा हुए तीन जोड़े लोक अदालत की खास पहल: डिंडोरी फैमिली कोर्ट में टूटे रिश्ते फिर जुड़े, साथ विदा हुए तीन जोड़े डिंडोरी - आपसी मनमुटाव और कानूनी पेचीदगियों के बीच फंसे परिवारों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। जिला न्यायालय डिंडोरी में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान न्यायाधीश एम.एल. राठौर की समझाइश और सार्थक प्रयासों से तीन परिवारों के बीच चल रहे वर्षों पुराने विवादों का सुखद पटाक्षेप हुआ। न्यायालय के माहौल में आज उस समय भावुक कर देने वाले दृश्य देखे गए जब सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाई और साथ रहने का संकल्प लिया। *तीन परिवारों में लौटी खुशियां- आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।* पहला मामला ग्राम देवरी (चौकी अमरपुर) का है जहां पति पत्नी के बीच पिछले कुछ वर्षों से अनबन चल रही थी। लोक अदालत में न्यायाधीश की काउंसलिंग के बाद दोनों ने पुरानी बातों को भुलाकर अपने बच्चों के साथ घर जाने का फैसला किया। इसी तरह: ग्राम सुब्खार (औरई) के जोड़े ने भी आपसी विवाद को खत्म करते हुए पुनः वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। लोक अदालत में एक और मामला सामने आया जहां ग्राम माडा गौर (थाना समनापुर) निवासी पति पत्नी के बीच चल रहा कानूनी विवाद आज समाप्त हो गया और दोनों खुशी-खुशी एक साथ रवाना हुए। *प्रधान न्यायाधीश की समझाइश का असर* इस पूरी प्रक्रिया में प्रधान न्यायाधीश एम.एल. राठौर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने दोनों पक्षों को परिवार के महत्व और बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए सुलह के लिए प्रेरित किया। *आपने कहा -* *लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य केवल कानूनी निपटारा करना नहीं, बल्कि टूटते हुए परिवारों को बचाना और समाज में समरसता लाना है।* *एम एल राठौर* *प्रधान न्यायाधीश* *डिंडोरी*
    1
    लोक अदालत की खास पहल: डिंडोरी फैमिली कोर्ट में टूटे रिश्ते फिर जुड़े, साथ विदा हुए तीन जोड़े
लोक अदालत की खास पहल: डिंडोरी फैमिली कोर्ट में टूटे रिश्ते फिर जुड़े, साथ विदा हुए तीन जोड़े
डिंडोरी - आपसी मनमुटाव और कानूनी पेचीदगियों के बीच फंसे परिवारों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। जिला न्यायालय डिंडोरी में आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान न्यायाधीश एम.एल. राठौर की समझाइश और सार्थक प्रयासों से तीन परिवारों के बीच चल रहे वर्षों पुराने विवादों का सुखद पटाक्षेप हुआ।
न्यायालय के माहौल में आज उस समय भावुक कर देने वाले दृश्य देखे गए जब सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाई और साथ रहने का संकल्प लिया।
*तीन परिवारों में लौटी खुशियां- आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।*
पहला मामला ग्राम देवरी (चौकी अमरपुर) का है जहां पति पत्नी  के बीच पिछले कुछ वर्षों से अनबन चल रही थी। लोक अदालत में न्यायाधीश की काउंसलिंग के बाद दोनों ने पुरानी बातों को भुलाकर अपने बच्चों के साथ घर जाने का फैसला किया।
इसी तरह: ग्राम सुब्खार (औरई) के जोड़े ने भी आपसी विवाद को खत्म करते हुए पुनः वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
लोक अदालत में एक और मामला सामने आया जहां ग्राम माडा गौर (थाना समनापुर) निवासी पति पत्नी के बीच चल रहा कानूनी विवाद आज समाप्त हो गया और दोनों खुशी-खुशी एक साथ रवाना हुए।
*प्रधान न्यायाधीश की समझाइश  का असर* 
इस पूरी प्रक्रिया में प्रधान न्यायाधीश  एम.एल. राठौर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने दोनों पक्षों को परिवार के महत्व और बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए सुलह के लिए प्रेरित किया। 
*आपने कहा -* 
*लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य केवल कानूनी निपटारा करना नहीं, बल्कि टूटते हुए परिवारों को बचाना और समाज में समरसता लाना है।*
*एम एल राठौर* 
*प्रधान न्यायाधीश* 
*डिंडोरी*
    user_Ram prakash mishra
    Ram prakash mishra
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डिंडोरी में करोड़ों रुपये की टेबल-कुर्सी खरीदी को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ा है। इस मामले पर डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
    1
    मध्य प्रदेश के डिंडोरी में करोड़ों रुपये की टेबल-कुर्सी खरीदी को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ा है। इस मामले पर डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शब्दों में इतनी शक्ति होती है कि वे किसी का जीवन संवार सकते हैं या हृदय को गहरा घाव दे सकते हैं। इसलिए, बोलने से पहले हमेशा विचार करें कि आपके शब्द दूसरों के लिए मरहम बनेंगे या नश्तर।
    1
    शब्दों में इतनी शक्ति होती है कि वे किसी का जीवन संवार सकते हैं या हृदय को गहरा घाव दे सकते हैं। इसलिए, बोलने से पहले हमेशा विचार करें कि आपके शब्द दूसरों के लिए मरहम बनेंगे या नश्तर।
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मारपीट करने वालों की सोहागपुर थाने में हुई शिकायत कंचनपुर गांव का मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव की रहने वाली फूल बाई चौधरी शनिवार को सोहागपुर थाने पहुंची और एक शिकायत पत्र थाने में सौंपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि राम शुभ,संतोष,छोटू एवं नंदू चौधरी के द्वारा चरित्र संदेह की बात को लेकर मारपीट किया गया है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।
    1
    मारपीट करने वालों की सोहागपुर थाने में हुई शिकायत कंचनपुर गांव का मामला
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव की रहने वाली फूल बाई चौधरी शनिवार को सोहागपुर थाने पहुंची और एक शिकायत पत्र थाने में सौंपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि राम शुभ,संतोष,छोटू एवं नंदू चौधरी के द्वारा चरित्र संदेह की बात को लेकर मारपीट किया गया है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल शहडोल जिले के शिवम कॉलोनी स्थित यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग सामने आया है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर से बस काटने का काम किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल बस कटाने जैसे कमर्शियल कार्य में किया जा रहा है। आम लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है, ऐसे में इसके दुरुपयोग को लेकर लोगों में नाराजगी है।
    1
    घरेलू गैस सिलेंडर से बस कटाई का वीडियो वायरल
शहडोल जिले के शिवम कॉलोनी स्थित यातायात थाना के पास घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग सामने आया है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर से बस काटने का काम किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले गैस सिलेंडर का इस्तेमाल बस कटाने जैसे कमर्शियल कार्य में किया जा रहा है। आम लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है, ऐसे में इसके दुरुपयोग को लेकर लोगों में नाराजगी है।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के कटनी में एक वकील ने आदिवासी महिला SDM के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की। SDM ने खुद यह टिप्पणी सुन ली, जिसके बाद मौके पर विवाद खड़ा हो गया। यह घटना बड़े पदों पर भी जातिगत भेदभाव की कड़वी सच्चाई दिखाती है।
    1
    मध्य प्रदेश के कटनी में एक वकील ने आदिवासी महिला SDM के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी की। SDM ने खुद यह टिप्पणी सुन ली, जिसके बाद मौके पर विवाद खड़ा हो गया। यह घटना बड़े पदों पर भी जातिगत भेदभाव की कड़वी सच्चाई दिखाती है।
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुटुम्ब न्यायलय में आपसी राजीनामा से 15 मामलों का निपटारा कराया गया, पति पत्नी के 3 जोड़ो को एक दूसरे को माला पहना कर हुए एक। डिंडौरी जिले में लोक अदालत में आपसी राजीनामे से कुटुम्ब न्यायालय के द्वारा आपसी राजीनामा के तहत 15 मामलो का निपटारा करवाया गया, कुटुम्ब न्यायलय के न्यायधीश एम एल राठौर ने आपसी राजीनामा के तहत वर्षों से चल रहे पति पत्नी के मामलों का आपसी समझौता कराते हुए 3 जोड़े पति पत्नी को एक कर पति पत्नी एक दूसरे को माला पहना कर हसि खुशी अपने घरों को गए, लोक अदालत से परिवारों को एक नई खुशी मिली और वर्षों से बिछड़े पति पत्नी और बच्चे एक हुए। इस अवसर पर न्यायलय के न्यायधीश सहित न्यायलय के कर्मचारी अधिवक्ताओं ने सभी को बधाई शुभकामना दी
    1
    कुटुम्ब न्यायलय में आपसी राजीनामा से 15 मामलों का निपटारा कराया गया, पति पत्नी के 3 जोड़ो को एक दूसरे को माला पहना कर हुए एक।
डिंडौरी जिले में लोक अदालत में आपसी राजीनामे से कुटुम्ब न्यायालय के द्वारा आपसी राजीनामा के तहत 15 मामलो का निपटारा करवाया गया, कुटुम्ब न्यायलय के न्यायधीश एम एल राठौर ने आपसी राजीनामा के तहत वर्षों से चल रहे पति पत्नी के मामलों का आपसी समझौता कराते  हुए 3 जोड़े पति पत्नी को एक कर पति पत्नी एक दूसरे को माला पहना कर हसि खुशी अपने घरों को गए, लोक अदालत से परिवारों को एक नई खुशी मिली और वर्षों से बिछड़े पति पत्नी और बच्चे एक हुए। इस अवसर पर न्यायलय के न्यायधीश सहित न्यायलय के कर्मचारी अधिवक्ताओं ने सभी को बधाई शुभकामना दी
    user_NILMANI CHOUDHARY
    NILMANI CHOUDHARY
    Prime news डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागों के कार्यों की प्रगति जांची और आगामी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।
    1
    डिंडौरी में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागों के कार्यों की प्रगति जांची और आगामी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के एक नेता ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में संगठन की गतिविधियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।
    1
    नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के एक नेता ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में संगठन की गतिविधियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.