Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर में मंदिर के बाहर सो रही महिला से दु*ष्कर्म पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, फुटेज के आधार पर आरोपी दीपक गुप्ता गिरफ्तार,पुलिस जांच जारी, कड़ी कार्रवाई की तैयारी...
Abc Hindustan
गोरखपुर में मंदिर के बाहर सो रही महिला से दु*ष्कर्म पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, फुटेज के आधार पर आरोपी दीपक गुप्ता गिरफ्तार,पुलिस जांच जारी, कड़ी कार्रवाई की तैयारी...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ में नारे लगे..कोटेदारों का ऐलान मांगे नही पूरी तो बदल देंगे योगी सरकार..यूपी में हलचल...। लखनऊ में नारे लगे..कोटेदारों का ऐलान मांगे नही पूरी तो बदल देंगे योगी सरकार..यूपी में हलचल...।1
- संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में युवाओं से रूबरू हुए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी GHAGHASRA GORAKHPUR । समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी 'संकल्प यात्रा – चले गांव की ओर' के दूसरे चरण के तहत सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और रोजगार, शिक्षा तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास तभी संभव है, जब शिक्षित युवा आगे बढ़ेंगे और उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी कई युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं, किसानों और आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए उनकी यह यात्रा लगातार जारी रहेगी। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और समाजहित में इस पहल की सराहना की।1
- समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने निकाली संकल्प यात्रा, युवाओं की समस्याएं सुनीं गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी द्वारा संचालित "संकल्प यात्रा" के दूसरे चरण के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों, विशेषकर युवाओं से संवाद किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने गोविन्दपुर, सहरी, नेवास, डुमरी, घघसरा और गाही सहित कई गांवों का दौरा किया तथा स्थानीय युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। यात्रा के दौरान प्रशांत त्रिपाठी ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश का समग्र विकास तभी संभव है, जब शिक्षित और जागरूक युवा आगे बढ़कर समाज की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनेक युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, ऐसे युवाओं को उचित मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य केवल जनसंपर्क करना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना है। इस दौरान उन्होंने लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उनकी यह संकल्प यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी और सहजनवा विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा।1
- 'सच बोलने पर सजा मिले तो भी बोलूंगी' | प्रियंका गांधी का प्रह्लाद जोशी पर बड़ा हमला | BJP Vs Congress1
- ज्वेलर्स के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम गोरखपुर के खजनी कस्बे में सोमवार को लापता हुए 10 वर्षीय वैभव वर्मा का शव मंगलवार को पड़ोसी के घर के बेसमेंट से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में पड़ोसी सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि कस्बे में भारी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के ज्वेलर्स हनुमान वर्मा का सबसे छोटा पुत्र वैभव वर्मा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से घर लौटा था। उसने स्कूल बैग रखा, यूनिफॉर्म बदली और साइकिल लेकर घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि पास के खेत में उसकी एक चप्पल भी बरामद हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हनुमान वर्मा की तहरीर पर खजनी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। CO और पुलिस की कई टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला सर्वेश भट्ट वैभव को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने जब सर्वेश भट्ट से पूछताछ कर उसके घर की तलाशी ली तो घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारण, घटना के समयक्रम और अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैभव के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। करीब एक माह पहले उसकी मां श्वेता वर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। अब इकलौते मासूम बेटे की हत्या से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। एसएसपी डॉ कौस्तुभ आरोपी सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।1