logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर, भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर कृष्णचन्द्र राय उर्फ के.सी. राय की कोडर अजमतपुर स्थित करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध आलीशान गगनचुम्बी इमारत को कुर्क कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने शनिवार को डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और इस प्रशासनिक कब्जे की कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली थाने में दर्ज मु0अ0सं0 92/2026 के तहत चल रही विवेचना में यह खुलासा हुआ कि के.सी. राय ने साल 2012 से आपराधिक गतिविधियों, फर्जी खतौनी और छल-कपट के जरिए काली कमाई अर्जित की थी। इसी काली कमाई से उसने कोडर अजमतपुर में जमीन खरीदकर एक विशाल भवन का निर्माण कराया, जो उसके गैंग के सदस्यों के जमावड़े और आपराधिक साजिशें रचने का मुख्य केंद्र बना हुआ था। राजस्व और लोक निर्माण विभाग द्वारा इस अचल संपत्ति की अनुमानित बाजार कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसके निर्माण के लिए अभियुक्त के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था। विवेचक निरीक्षक रफी आलम की प्रभावी पैरवी के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सत्यबीर सिंह ने पाया कि आरोपी के पास इस निर्माण के लिए वैध आय का जरिया नहीं है, जिसके बाद न्यायालय ने धारा 107 बीएनएस के तहत संपत्ति को कुर्क करने और तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने का आदेश दिया। इस कुर्की की कार्रवाई को मौके पर पहुंचकर सीओ नगर शुभम तोदी, विवेचक निरीक्षक रफी आलम और राजस्व विभाग की टीम ने पूरा कराया। आरोपी कृष्णचन्द्र राय उर्फ के.सी. राय वर्तमान में प्रशासनिक कारणों से अम्बेडकरनगर कारागार में बंद है। उसके खिलाफ आजमगढ़ के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, लूट, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत कुल 16 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराधियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिले में गैंगस्टर व भूमाफियाओं के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति लगातार जारी रहेगी।

1 hr ago
user_Arun Pandey
Arun Pandey
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ed68c542-07e5-4ff7-948b-1538d8100f7a

आजमगढ़ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर, भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर कृष्णचन्द्र राय उर्फ के.सी. राय की कोडर अजमतपुर स्थित करीब 10 करोड़ रुपये की अवैध आलीशान गगनचुम्बी इमारत को कुर्क कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने शनिवार को डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई और इस प्रशासनिक कब्जे की कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली थाने में दर्ज मु0अ0सं0 92/2026 के तहत चल रही विवेचना में यह खुलासा हुआ कि के.सी. राय ने साल 2012 से आपराधिक गतिविधियों, फर्जी खतौनी और छल-कपट के जरिए काली कमाई अर्जित की थी। इसी काली कमाई से उसने कोडर अजमतपुर में जमीन खरीदकर एक विशाल भवन का निर्माण कराया, जो उसके गैंग के सदस्यों के जमावड़े और आपराधिक साजिशें रचने का मुख्य केंद्र बना हुआ था। राजस्व और लोक निर्माण विभाग द्वारा इस अचल संपत्ति की अनुमानित बाजार कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसके निर्माण के लिए अभियुक्त के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था। विवेचक निरीक्षक रफी आलम की प्रभावी पैरवी के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सत्यबीर सिंह ने पाया कि आरोपी के पास इस निर्माण के लिए वैध आय का जरिया नहीं है, जिसके बाद न्यायालय ने धारा 107 बीएनएस के तहत संपत्ति को कुर्क करने और तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने का आदेश दिया। इस कुर्की की कार्रवाई को मौके पर पहुंचकर सीओ नगर शुभम तोदी, विवेचक निरीक्षक रफी आलम और राजस्व विभाग की टीम ने पूरा कराया। आरोपी कृष्णचन्द्र राय उर्फ के.सी. राय वर्तमान में प्रशासनिक कारणों से अम्बेडकरनगर कारागार में बंद है। उसके खिलाफ आजमगढ़ के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, लूट, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत कुल 16 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराधियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिले में गैंगस्टर व भूमाफियाओं के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति लगातार जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और 35 करोड़ वृक्षारोपण के महाभियान के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को आजमगढ़ जनपद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के निवासियों, जनप्रतिनिधियों और 26 विभागों के सामूहिक प्रयासों से जनपद में 65 लाख पौधों का रोपण कर लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस उपलब्धि के अवसर पर जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 'गंभीर वन' में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्लोबल वार्मिंग से बचाव और पर्यावरण संतुलन के लिए यह महायज्ञ आयोजित किया गया है। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा की गारंटी भी हैं। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि आजमगढ़वासियों ने रिकॉर्ड 65 लाख पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और 35 करोड़ वृक्षारोपण के महाभियान के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को आजमगढ़ जनपद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के निवासियों, जनप्रतिनिधियों और 26 विभागों के सामूहिक प्रयासों से जनपद में 65 लाख पौधों का रोपण कर लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

इस उपलब्धि के अवसर पर जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 'गंभीर वन' में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्लोबल वार्मिंग से बचाव और पर्यावरण संतुलन के लिए यह महायज्ञ आयोजित किया गया है। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की विशेष सराहना करते हुए कहा कि पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा की गारंटी भी हैं। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि आजमगढ़वासियों ने रिकॉर्ड 65 लाख पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर के भीतर रखी प्लास्टिक की बाल्टी से पूरे 25 कोबरा सांप निकले हैं। इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के अंदर इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप मिलने की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर के भीतर रखी प्लास्टिक की बाल्टी से पूरे 25 कोबरा सांप निकले हैं। इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के अंदर इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप मिलने की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • आजमगढ़ में यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक शनिवार देर शाम श्री साईं होटल सभागार में आयोजित की गई। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में वरिष्ठ सदस्य परशुराम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव के मनोनयन प्रस्ताव की जानकारी दी। इसके बाद उपस्थित सदस्यों से जिलाध्यक्ष पद के लिए सुझाव मांगे गए और सर्वसम्मति से पुनीत को उपजा आजमगढ़ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष के चयन के बाद संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जगदंबा उपाध्याय को मंडल संगठन मंत्री, श्रीमती पूजा सिंह को जिला संगठन मंत्री, परशुराम सिंह को जिला महामंत्री, संतोष राय को जिला सह मंत्री, जितेंद्र पाण्डेय एवं त्रिभुवन तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रभार मीडिया प्रभारी तथा अभय तिवारी को जिला प्रवक्ता बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी चयनित पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल-माला, पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर स्वागत व सम्मान किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बैठक में डॉ. सिद्धेश्वर शर्मा, डॉ. अनुराग तिवारी, अरविन्द चौबे, विभव उपाध्याय, सत्यम विश्वकर्मा, शुभम कुमार अरुण, मोहम्मद सरफुद्दीन, मोहम्मद इफ्तेखार शब्बू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    3
    आजमगढ़ में यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक शनिवार देर शाम श्री साईं होटल सभागार में आयोजित की गई। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में वरिष्ठ सदस्य परशुराम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव के मनोनयन प्रस्ताव की जानकारी दी। इसके बाद उपस्थित सदस्यों से जिलाध्यक्ष पद के लिए सुझाव मांगे गए और सर्वसम्मति से पुनीत को उपजा आजमगढ़ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष के चयन के बाद संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जगदंबा उपाध्याय को मंडल संगठन मंत्री, श्रीमती पूजा सिंह को जिला संगठन मंत्री, परशुराम सिंह को जिला महामंत्री, संतोष राय को जिला सह मंत्री, जितेंद्र पाण्डेय एवं त्रिभुवन तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रभार मीडिया प्रभारी तथा अभय तिवारी को जिला प्रवक्ता बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी चयनित पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल-माला, पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर स्वागत व सम्मान किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बैठक में डॉ. सिद्धेश्वर शर्मा, डॉ. अनुराग तिवारी, अरविन्द चौबे, विभव उपाध्याय, सत्यम विश्वकर्मा, शुभम कुमार अरुण, मोहम्मद सरफुद्दीन, मोहम्मद इफ्तेखार शब्बू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुंबई के अंधेरी इलाके में लोकल ट्रेन के भीतर का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्रेन में टिकट चेक कर रहे एक उत्तर भारतीय टीसी के साथ हो रही सामान्य बहस को राज ठाकरे के एक समर्थक ने मराठी और गैर-मराठी विवाद बनाने की कोशिश की। लेकिन तभी वहां मौजूद एक अन्य मराठी भाषी टीसी ने मोर्चा संभाल लिया और उस यात्री की ट्रेन के भीतर ही मराठी भाषा की पूरी क्लास ले ली। इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जो लोग मराठी भाषा की आड़ में बात करते हैं, उन्हें सिर्फ विवाद खड़ा करना होता है, जबकि उन्हें खुद भी मराठी भाषा का सामान्य ज्ञान नहीं होता है। आए दिन राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी सामान्य बहस को जबरन हिंदी और मराठी विवाद बनाने का एक चलन शुरू हो चुका है। मराठी एक बेहद सुंदर भाषा है और देश को इस भाषा पर गर्व है। लेकिन भाषा के नाम पर किसी को भी छोटा दिखाना इस सुंदर भाषा का अपमान करने जैसा है।
    1
    मुंबई के अंधेरी इलाके में लोकल ट्रेन के भीतर का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्रेन में टिकट चेक कर रहे एक उत्तर भारतीय टीसी के साथ हो रही सामान्य बहस को राज ठाकरे के एक समर्थक ने मराठी और गैर-मराठी विवाद बनाने की कोशिश की। लेकिन तभी वहां मौजूद एक अन्य मराठी भाषी टीसी ने मोर्चा संभाल लिया और उस यात्री की ट्रेन के भीतर ही मराठी भाषा की पूरी क्लास ले ली।

इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जो लोग मराठी भाषा की आड़ में बात करते हैं, उन्हें सिर्फ विवाद खड़ा करना होता है, जबकि उन्हें खुद भी मराठी भाषा का सामान्य ज्ञान नहीं होता है। आए दिन राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी सामान्य बहस को जबरन हिंदी और मराठी विवाद बनाने का एक चलन शुरू हो चुका है।

मराठी एक बेहद सुंदर भाषा है और देश को इस भाषा पर गर्व है। लेकिन भाषा के नाम पर किसी को भी छोटा दिखाना इस सुंदर भाषा का अपमान करने जैसा है।
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद के एक गांव में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है। बारिश के कारण गांव की सड़कों की हालत बहुत बेकार हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने से पहले भी यहाँ की सड़कें बहुत बेकार थीं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें कोई मदद नहीं पहुंचाई जा रही है।
    2
    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद के एक गांव में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है। बारिश के कारण गांव की सड़कों की हालत बहुत बेकार हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने से पहले भी यहाँ की सड़कें बहुत बेकार थीं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें कोई मदद नहीं पहुंचाई जा रही है।
    user_Manoj
    Manoj
    निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पौधरोपण के साथ-साथ उनके रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए 'वृक्षारोपण महायज्ञ' का संकल्प लिया। उन्होंने इस महाअभियान को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पूरे जनपद को 8 जोनों में विभाजित किया गया था और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कार्य संपन्न कराया गया। जिले ने 5 जून को 9 लाख और 12 जुलाई को 56 लाख पौधे लगाकर, कुल 65 लाख पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है। प्रभागीय वनाधिकारी नवीन वर्मा के अनुसार, इस बार कई अनूठे विशिष्ट वन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 'वन्दे मातरम् वाटिका', 'महर्षि चरक औषधि वन', 'समृद्धि वन', 'कपि वन', 'एक्सप्रेस-वे वृक्षारोपण', 'अविरल धारा वृक्षारोपण' और 'एक पेड़ गुरु के नाम' जैसे नवाचार शामिल हैं। इसके साथ ही, सिलनी नदी के दोनों तटों पर लगभग 60 किमी के दायरे में जनसहभागिता के माध्यम से सघन वृक्षारोपण किया गया है। इस पूरे अभियान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'हरितिमा एप्प 04' और 'मेरी लाइफ' पोर्टल पर रोपे गए पौधों की जियो-टैगिंग की गई और उनके फोटोग्राफ भी अपलोड किए गए। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि ब्लैक पॉटरी नगरी को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नेहरू युवा केंद्र, लायंस क्लब, साइकिल क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों ने "पेड़ धरा का गहना है, पेड़ लगाते रहना है" जैसे पर्यावरण गीतों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। इस महायज्ञ के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा, अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पौधरोपण के साथ-साथ उनके रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए 'वृक्षारोपण महायज्ञ' का संकल्प लिया। उन्होंने इस महाअभियान को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पूरे जनपद को 8 जोनों में विभाजित किया गया था और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कार्य संपन्न कराया गया। जिले ने 5 जून को 9 लाख और 12 जुलाई को 56 लाख पौधे लगाकर, कुल 65 लाख पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है।

प्रभागीय वनाधिकारी नवीन वर्मा के अनुसार, इस बार कई अनूठे विशिष्ट वन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 'वन्दे मातरम् वाटिका', 'महर्षि चरक औषधि वन', 'समृद्धि वन', 'कपि वन', 'एक्सप्रेस-वे वृक्षारोपण', 'अविरल धारा वृक्षारोपण' और 'एक पेड़ गुरु के नाम' जैसे नवाचार शामिल हैं। इसके साथ ही, सिलनी नदी के दोनों तटों पर लगभग 60 किमी के दायरे में जनसहभागिता के माध्यम से सघन वृक्षारोपण किया गया है। इस पूरे अभियान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'हरितिमा एप्प 04' और 'मेरी लाइफ' पोर्टल पर रोपे गए पौधों की जियो-टैगिंग की गई और उनके फोटोग्राफ भी अपलोड किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि ब्लैक पॉटरी नगरी को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नेहरू युवा केंद्र, लायंस क्लब, साइकिल क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों ने "पेड़ धरा का गहना है, पेड़ लगाते रहना है" जैसे पर्यावरण गीतों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। इस महायज्ञ के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा, अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ के बूढ़नपुर क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती आम तोड़ रही थी, तभी वह वहां स्थित हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिसके कारण उसकी जान चली गई। आम तोड़ने का यह प्रयास युवती के लिए बेहद भारी साबित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद विद्युत लाइनों के आसपास कार्य करते समय हमेशा सावधानी बरतने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
    1
    आजमगढ़ के बूढ़नपुर क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती आम तोड़ रही थी, तभी वह वहां स्थित हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिसके कारण उसकी जान चली गई। आम तोड़ने का यह प्रयास युवती के लिए बेहद भारी साबित हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद विद्युत लाइनों के आसपास कार्य करते समय हमेशा सावधानी बरतने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.