logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर के भीतर रखी प्लास्टिक की बाल्टी से पूरे 25 कोबरा सांप निकले हैं। इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के अंदर इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप मिलने की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

1 hr ago
user_24News उत्तर प्रदेश
24News उत्तर प्रदेश
Azamgarh, Uttar Pradesh•
1 hr ago

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर के भीतर रखी प्लास्टिक की बाल्टी से पूरे 25 कोबरा सांप निकले हैं। इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के अंदर इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप मिलने की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर के भीतर रखी प्लास्टिक की बाल्टी से पूरे 25 कोबरा सांप निकले हैं। इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के अंदर इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप मिलने की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घर के भीतर रखी प्लास्टिक की बाल्टी से पूरे 25 कोबरा सांप निकले हैं। इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के अंदर इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप मिलने की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ में यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक शनिवार देर शाम श्री साईं होटल सभागार में आयोजित की गई। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में वरिष्ठ सदस्य परशुराम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव के मनोनयन प्रस्ताव की जानकारी दी। इसके बाद उपस्थित सदस्यों से जिलाध्यक्ष पद के लिए सुझाव मांगे गए और सर्वसम्मति से पुनीत को उपजा आजमगढ़ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष के चयन के बाद संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जगदंबा उपाध्याय को मंडल संगठन मंत्री, श्रीमती पूजा सिंह को जिला संगठन मंत्री, परशुराम सिंह को जिला महामंत्री, संतोष राय को जिला सह मंत्री, जितेंद्र पाण्डेय एवं त्रिभुवन तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रभार मीडिया प्रभारी तथा अभय तिवारी को जिला प्रवक्ता बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी चयनित पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल-माला, पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर स्वागत व सम्मान किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बैठक में डॉ. सिद्धेश्वर शर्मा, डॉ. अनुराग तिवारी, अरविन्द चौबे, विभव उपाध्याय, सत्यम विश्वकर्मा, शुभम कुमार अरुण, मोहम्मद सरफुद्दीन, मोहम्मद इफ्तेखार शब्बू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    3
    आजमगढ़ में यूपी जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई की पूर्व निर्धारित बैठक शनिवार देर शाम श्री साईं होटल सभागार में आयोजित की गई। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में वरिष्ठ सदस्य परशुराम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जी.सी. श्रीवास्तव के मनोनयन प्रस्ताव की जानकारी दी। इसके बाद उपस्थित सदस्यों से जिलाध्यक्ष पद के लिए सुझाव मांगे गए और सर्वसम्मति से पुनीत को उपजा आजमगढ़ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष के चयन के बाद संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जगदंबा उपाध्याय को मंडल संगठन मंत्री, श्रीमती पूजा सिंह को जिला संगठन मंत्री, परशुराम सिंह को जिला महामंत्री, संतोष राय को जिला सह मंत्री, जितेंद्र पाण्डेय एवं त्रिभुवन तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रभार मीडिया प्रभारी तथा अभय तिवारी को जिला प्रवक्ता बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। कार्यकारिणी गठन के बाद सभी चयनित पदाधिकारियों और सदस्यों का फूल-माला, पुष्पगुच्छ और मिठाई खिलाकर स्वागत व सम्मान किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बैठक में डॉ. सिद्धेश्वर शर्मा, डॉ. अनुराग तिवारी, अरविन्द चौबे, विभव उपाध्याय, सत्यम विश्वकर्मा, शुभम कुमार अरुण, मोहम्मद सरफुद्दीन, मोहम्मद इफ्तेखार शब्बू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुंबई के अंधेरी इलाके में लोकल ट्रेन के भीतर का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्रेन में टिकट चेक कर रहे एक उत्तर भारतीय टीसी के साथ हो रही सामान्य बहस को राज ठाकरे के एक समर्थक ने मराठी और गैर-मराठी विवाद बनाने की कोशिश की। लेकिन तभी वहां मौजूद एक अन्य मराठी भाषी टीसी ने मोर्चा संभाल लिया और उस यात्री की ट्रेन के भीतर ही मराठी भाषा की पूरी क्लास ले ली। इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जो लोग मराठी भाषा की आड़ में बात करते हैं, उन्हें सिर्फ विवाद खड़ा करना होता है, जबकि उन्हें खुद भी मराठी भाषा का सामान्य ज्ञान नहीं होता है। आए दिन राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी सामान्य बहस को जबरन हिंदी और मराठी विवाद बनाने का एक चलन शुरू हो चुका है। मराठी एक बेहद सुंदर भाषा है और देश को इस भाषा पर गर्व है। लेकिन भाषा के नाम पर किसी को भी छोटा दिखाना इस सुंदर भाषा का अपमान करने जैसा है।
    1
    मुंबई के अंधेरी इलाके में लोकल ट्रेन के भीतर का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ट्रेन में टिकट चेक कर रहे एक उत्तर भारतीय टीसी के साथ हो रही सामान्य बहस को राज ठाकरे के एक समर्थक ने मराठी और गैर-मराठी विवाद बनाने की कोशिश की। लेकिन तभी वहां मौजूद एक अन्य मराठी भाषी टीसी ने मोर्चा संभाल लिया और उस यात्री की ट्रेन के भीतर ही मराठी भाषा की पूरी क्लास ले ली।

इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जो लोग मराठी भाषा की आड़ में बात करते हैं, उन्हें सिर्फ विवाद खड़ा करना होता है, जबकि उन्हें खुद भी मराठी भाषा का सामान्य ज्ञान नहीं होता है। आए दिन राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी सामान्य बहस को जबरन हिंदी और मराठी विवाद बनाने का एक चलन शुरू हो चुका है।

मराठी एक बेहद सुंदर भाषा है और देश को इस भाषा पर गर्व है। लेकिन भाषा के नाम पर किसी को भी छोटा दिखाना इस सुंदर भाषा का अपमान करने जैसा है।
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित एक निजी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा की 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति को पूरी तरह से 'फर्जी' करार देते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ही असली पीडीए है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में ही पिछड़े और दलित समाज का सबसे अधिक शोषण और उत्पीड़न हुआ है, जबकि भाजपा में सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। उन्होंने स्वयं अपना नाम, दारा सिंह चौहान और सहजानंद राय का उदाहरण देते हुए भाजपा को सामाजिक समरसता का गुलदस्ता बताया। सपा पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुंडों-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अखिलेश यादव के 'सनातन' से जुड़ने वाले बयान पर तंज कसा और कहा कि समाजवादी पार्टी वास्तव में "नमाजवादी पार्टी" है। राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर अखिलेश यादव के बयानों को खारिज करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके परिवार को रामभक्तों पर गोली चलवाने के लिए जाना जाता है, इसलिए उन्हें इस विषय पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के 270 सीटें जीतने के दावे को उन्होंने "मुंगेरीलाल का हसीन सपना" बताया और विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2017 से पहले और बाद के उत्तर प्रदेश में जमीन-आसमान का अंतर है, जहां सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ गुंडों-माफियाओं का सफाया कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आजमगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार पार्टी को जीत दिलाने का आह्वान किया ताकि प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके।
    1
    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित एक निजी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा की 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति को पूरी तरह से 'फर्जी' करार देते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ही असली पीडीए है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में ही पिछड़े और दलित समाज का सबसे अधिक शोषण और उत्पीड़न हुआ है, जबकि भाजपा में सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। उन्होंने स्वयं अपना नाम, दारा सिंह चौहान और सहजानंद राय का उदाहरण देते हुए भाजपा को सामाजिक समरसता का गुलदस्ता बताया। सपा पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुंडों-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अखिलेश यादव के 'सनातन' से जुड़ने वाले बयान पर तंज कसा और कहा कि समाजवादी पार्टी वास्तव में "नमाजवादी पार्टी" है।

राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर अखिलेश यादव के बयानों को खारिज करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके परिवार को रामभक्तों पर गोली चलवाने के लिए जाना जाता है, इसलिए उन्हें इस विषय पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के 270 सीटें जीतने के दावे को उन्होंने "मुंगेरीलाल का हसीन सपना" बताया और विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2017 से पहले और बाद के उत्तर प्रदेश में जमीन-आसमान का अंतर है, जहां सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ गुंडों-माफियाओं का सफाया कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आजमगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं से इस बार पार्टी को जीत दिलाने का आह्वान किया ताकि प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद के एक गांव में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है। बारिश के कारण गांव की सड़कों की हालत बहुत बेकार हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने से पहले भी यहाँ की सड़कें बहुत बेकार थीं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें कोई मदद नहीं पहुंचाई जा रही है।
    2
    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद के एक गांव में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है। बारिश के कारण गांव की सड़कों की हालत बहुत बेकार हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने से पहले भी यहाँ की सड़कें बहुत बेकार थीं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर उन्हें कोई मदद नहीं पहुंचाई जा रही है।
    user_Manoj
    Manoj
    निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ के मंडलायुक्त श्री विवेक कुमार ने स्वयं पौधरोपण किया।
    1
    मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ के मंडलायुक्त श्री विवेक कुमार ने स्वयं पौधरोपण किया।
    user_Kunal Singh
    Kunal Singh
    Local News Reporter मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मऊ जिले में रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनन्द वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन परिसर में खुद पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और हरित वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनन्द वर्धन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण नियंत्रण और मानव जीवन को सुरक्षित रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस अभियान के तहत पुलिस लाइन के साथ-साथ जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में भी बढ़-चढ़कर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। मऊ पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान कुल 5180 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित अन्य क्षेत्राधिकारीगण और पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने भविष्य में भी जनपद को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहने की प्रतिबद्धता जताई है।
    2
    मऊ जिले में रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आनन्द वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन परिसर में खुद पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और हरित वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनन्द वर्धन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण नियंत्रण और मानव जीवन को सुरक्षित रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

इस अभियान के तहत पुलिस लाइन के साथ-साथ जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में भी बढ़-चढ़कर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। मऊ पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान कुल 5180 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित अन्य क्षेत्राधिकारीगण और पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने भविष्य में भी जनपद को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते रहने की प्रतिबद्धता जताई है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गैंगस्टर के.सी. राय के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गैंगस्टर के.सी. राय के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है।
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.