आदिवासी समाज भारत की आत्मा : डॉ. इरफान अंसारी जामताड़ा में विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, दिखी आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक जामताड़ा, 9 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को नगर भवन, दुलाडीह में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, कला और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जगनू मिंज सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें पगड़ी, पौधा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी पारंपरिक आदिवासी परिधानों में नजर आए। अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलो-झानो और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के इतिहास, पहचान, संस्कृति, भाषा, परंपरा और अधिकारों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। झारखंड की धरती ने बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू सहित कई महान वीरों को जन्म दिया, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी सहित सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के साथ जामताड़ा जैसे जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास की बात कही। उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। युवा अपनी संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखें : उपायुक्त उपायुक्त आलोक कुमार दुबे ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और महान जननायकों के संघर्ष से सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिले और समाज के विकास में युवाओं तथा शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक शिक्षा एवं तकनीक को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, स्टार्टअप और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के पारंपरिक ज्ञान और कौशल को आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार से जोड़कर आजीविका के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। प्रकृति के साथ आदिवासी जीवनशैली अनुकरणीय : एसपी पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी जीवन, संस्कृति और सभ्यता का अभिन्न हिस्सा हैं। वर्तमान समय में जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब आदिवासी समाज की प्रकृति संरक्षण की परंपरा महत्वपूर्ण सीख देती है। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, मत्स्य, समाज कल्याण, जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें आदिवासी संस्कृति, खान-पान और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पांच सामुदायिक वन पट्टों का वितरण किया गया। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों तथा बेहतर स्टॉल लगाने वाले विभागों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मुखिया, झारखंड आंदोलनकारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ भी संदेश दिया गया— “बच्चों को पढ़ाने की लो राह, बंद करो ये बाल विवाह।”
आदिवासी समाज भारत की आत्मा : डॉ. इरफान अंसारी जामताड़ा में विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, दिखी आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक जामताड़ा, 9 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को नगर भवन, दुलाडीह में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, कला और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जगनू मिंज सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें पगड़ी, पौधा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी पारंपरिक आदिवासी परिधानों में नजर आए। अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलो-झानो और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के इतिहास, पहचान, संस्कृति, भाषा, परंपरा और अधिकारों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। झारखंड की धरती ने बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू सहित
कई महान वीरों को जन्म दिया, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी सहित सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के साथ जामताड़ा जैसे जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास की बात कही। उन्होंने झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। युवा अपनी संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखें : उपायुक्त उपायुक्त आलोक कुमार दुबे ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और महान जननायकों के संघर्ष से सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिले और समाज के विकास में युवाओं तथा शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक शिक्षा एवं तकनीक को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, स्टार्टअप और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के पारंपरिक ज्ञान और कौशल को आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार से जोड़कर आजीविका के नए अवसर पैदा किए
जा सकते हैं। प्रकृति के साथ आदिवासी जीवनशैली अनुकरणीय : एसपी पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी जीवन, संस्कृति और सभ्यता का अभिन्न हिस्सा हैं। वर्तमान समय में जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब आदिवासी समाज की प्रकृति संरक्षण की परंपरा महत्वपूर्ण सीख देती है। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि, मत्स्य, समाज कल्याण, जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें आदिवासी संस्कृति, खान-पान और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पांच सामुदायिक वन पट्टों का वितरण किया गया। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों तथा बेहतर स्टॉल लगाने वाले विभागों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मुखिया, झारखंड आंदोलनकारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ भी संदेश दिया गया— “बच्चों को पढ़ाने की लो राह, बंद करो ये बाल विवाह।”
- JPSC-JSSC CGL Protest पर SSP Rakesh Ranjan की अपील 🔥 “शांतिपूर्ण रखें आंदोलन” | Ranchi JPSC-JSSC CGL Protest पर SSP Rakesh Ranjan की अपील 🔥 “शांतिपूर्ण रखें आंदोलन” | Ranchi JPSC-JSSC CGL छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर Ranchi Police ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। Ranchi SSP Rakesh Ranjan ने छात्रों से अपील की है कि अगर वे विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ते हैं, तो आंदोलन को शांतिपूर्ण और संयमित रखें। SSP ने छात्रों से यह भी आग्रह किया कि किसी भी असामाजिक या उपद्रवी तत्व को आंदोलन में शामिल न होने दें। SSP ने कहा कि कानून तोड़ने या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में कार्रवाई हो सकती है और पुलिस नहीं चाहती कि किसी छात्र के Career पर इसका असर पड़े। देखिए Ranchi SSP Rakesh Ranjan ने छात्रों से क्या कहा। 📍 Ranchi, Jharkhand 📅 10 August 2026 This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले। JPSC Protest, JPSC Protest Ranchi, JPSC 2026, JPSC News, JSSC CGL, JSSC CGL Protest, JSSC CGL News, JPSC JSSC Protest, Assembly Gherao Ranchi, Vidhan Sabha Gherao, Student Protest Ranchi, Jharkhand Student Protest, Ranchi Protest, Ranchi News, Jharkhand News, Ranchi SSP Rakesh Ranjan, Rakesh Ranjan SSP, Ranchi Police, Ranchi Police News, Student Protest 10 August, JPSC Students, JSSC Students, CGL Students, peaceful protest, students appeal, JPSC JSSC CGL Protest, Ranchi Club TV #JPSCProtest #JSSCCGL #JPSC #JSSC #StudentProtest #Ranchi #RanchiNews #Jharkhand #JharkhandNews #RanchiPolice #RakeshRanjan #AssemblyGherao #StudentsVoice #RanchiClubTV1
- चौपारण में फुटबॉल का रोमांच शुरू, CSCA कमिटी सदस्य समेत तमाम लोग रहे मौजूद! #Chouparan #ChouparanNews #FootballTournament #CSCA #Football #JharkhandNews #HazaribaghNews #ChouparanFootball #SportsNews #JharkhandFootball #ImranKhan #TheJanSamachar #SaurabhSagar #ChouparanSamachar #FootballMatch चौपारण में फुटबॉल का रोमांच शुरू, CSCA कमिटी सदस्य समेत तमाम लोग रहे मौजूद! #Chouparan #ChouparanNews #FootballTournament #CSCA #Football #JharkhandNews #HazaribaghNews #ChouparanFootball #SportsNews #JharkhandFootball #ImranKhan #TheJanSamachar #SaurabhSagar #ChouparanSamachar #FootballMatch1
- मंत्रियों ने की अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से बात.........वीडियोकॉल के जरिए पूछा स्वास्थ्य का हाल1
- रांची जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों के समर्थन में AISA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा जी समर्थन देने पहुंची पेपर लीक JPSC , JSSC, में भ्रष्टाचार जो हुआ हैं उससे झारखंड राज्य के युवाओं के साथ सरकार दमन किया और युवाओं का सपना को चकनाचूर कर दिया जिससे पीड़ित हो कर छात्र भूख हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।1
- राहे में विश्व आदिवासी दिवस एवं अंग्रेज भारत छोड़ो का 84 वीं वर्षगांठ मनाया गया राहे- राजेंद्र सिंह मुंडा चौक बरसालडीह में विश्व आदिवासी दिवस एवं अंग्रेज भारत छोड़ो का 84 वीं दिवस सम्मान पूर्वक मनाया गया। सभी ने आदिवासी जननायकों के चित्र सहित स्थानीय जननायकों के चित्र में पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, मुखिया विकास मुंडा, प्रेम चंद पातर, उमेश महतो, बसंत मुंडा,शंकर मुंडा, कलेश्वर मुंडा घुरन पातर, आदि मौजूद थे। 10 अगस्त देशव्यापी जेल भरो आन्दोलन का आव्हान किया गया।अध्यक्षता डोमन सिंह मुंडा ने किया।1
- छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो विधानसभा में धरना #student_protest_jharkhand1
- Pushpa Lookalike भी पहुंचेगा Ranchi ! JPSC-JSSC CGL Protest में Students को Support | Ranchi News Pushpa Lookalike भी पहुंचेगा Ranchi ! JPSC-JSSC CGL Protest में Students को Support | Ranchi News Bilaspur से Ranchi की ओर बढ़ रहा है एक ऐसा शख्स, जिसका लुक Pushpa के Allu Arjun जैसा दिखाई देता है। यह शख्स कल राजधानी Ranchi में होने वाले JPSC-JSSC CGL Student Protest में छात्रों को अपना समर्थन देने पहुंचने की बात कह रहा है। छात्रों के Future, Education और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित इस प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस वीडियो में देखिए क्या कहा Pushpa Lookalike ने और क्यों वह छात्रों के समर्थन में Ranchi पहुंचने की बात कह रहा है। 📍 Ranchi, Jharkhand 📅 10 August 2026 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले। This live stream is for informational and public awareness purposes only. JPSC protest Ranchi, JSSC CGL protest, Ranchi mein protest, Jharkhand students protest, students ke liye protest, students ke future ke liye, Pushpa jaisa dikhne wala, Allu Arjun jaisa dikhne wala, Bilaspur se Ranchi, JPSC latest news, JSSC CGL latest news, Ranchi latest news #JPSCProtest #JSSC #JSSCCGL #JPSC2026 #JSSC2026 #StudentProtest #RanchiProtest #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #RanchiNews #StudentsVoice #StudentMovement #PushpaLookalike #AlluArjunLookalike #PushpaLookAlike #Bilaspur #EducationNews #JPSCJSSC #RanchiClubTV1
- 8 दिन की भूख हड़ताल… बिगड़ती सेहत… फिर भी आंदोलन जारी। JPSC-JSSC की मांगों को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो लगातार धरना स्थल पर डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनका वजन करीब 10 किलो कम हुआ है और ब्लड शुगर 53 तक पहुंच गया। तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने पूरी रात उनसे अस्पताल चलने की अपील की, लेकिन उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया। वहीं JLKM विधायक जयराम महतो ने भी आज से पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अब सवाल है—क्या सरकार छात्रों की मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला लेगी? #DevendraNathMahto #JPSC #JSSC #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JharkhandNews #JPSCJSSC #JayramMahto #StudentMovement #RanchiNews1
- एक झुंड ने बदल दी जिंदगी की कहानी, खुखड़ी चुनते वक़्त एक क़ी मौ*त... #latehar_news #lateharnews #jharkhandnews #jharkhandpolitics #ranchi #ranchi_jharkhand #latehar1