शाहाबाद में जंगलों को बचाने के लिए जनक्रोश रैली 21 मई को, 3000 से अधिक पर्यावरण प्रेमी करेंगे महारैली, प्रशासन को दी चेतावनी शाहाबाद के प्राकृतिक संसाधनों और जंगलों को बचाने के लिए 'शाहाबाद जंगल बचाओ मिशन' ने अब बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मिशन के संयोजक गब्बर यादव के नेतृत्व में आगामी 21 मई (गुरुवार) को क्षेत्र के लगभग 3000 लोग सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। यह विशाल महारैली नगरकोट वाली माता मंदिर से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय तक निकाली जाएगी। प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य शाहाबाद कंजर्वेशन रिजर्व कअंतर्गत आने वाले 400 हेक्टेयर जंगल को बचाना है, जिसे प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज प्लांट के लिए काटे जाने की योजना है। सरकार से आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें प्लांट निरस्तीकरण: प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज प्लांट को तुरंत रद्द किया जाए ताकि लाखों पेड़ों को कटने से बचाया जा सके। सांधरी क्षेत्र में शराब बंदी: सांधरी पठारी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। राष्ट्रपति ज्ञापन का जवाब: 19 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन पर प्रशासन से लिखित जवाब मांगा गया है। यादव ने मांग की है कि ज्ञापन लेने के लिए जिला कलेक्टर और एसडीएम दोनों मौके पर उपस्थित रहें। मिशन के संयोजक गब्बर यादव ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर त्वरित और संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए विवश होंगे। रैली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी आयोजक समिति ने ली है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर होने वाला विनाश उन्हें मंजूर नहीं है। जिसमें सोनु, संजू, टाईगर, रामू, दिलीप, अभिषेक, गणेश, रमेश, अनिल, हरगोविंद, अरविंद, मनीष ओझा, मनीष धाकड़, चीकू यादव मौजूद रहे।
शाहाबाद में जंगलों को बचाने के लिए जनक्रोश रैली 21 मई को, 3000 से अधिक पर्यावरण प्रेमी करेंगे महारैली, प्रशासन को दी चेतावनी शाहाबाद के प्राकृतिक संसाधनों और जंगलों को बचाने के लिए 'शाहाबाद जंगल बचाओ मिशन' ने अब बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मिशन के संयोजक गब्बर यादव के नेतृत्व में आगामी 21 मई (गुरुवार) को क्षेत्र के लगभग 3000 लोग सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। यह विशाल महारैली नगरकोट वाली माता मंदिर से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय तक निकाली जाएगी। प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य शाहाबाद कंजर्वेशन रिजर्व कअंतर्गत आने वाले 400
हेक्टेयर जंगल को बचाना है, जिसे प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज प्लांट के लिए काटे जाने की योजना है। सरकार से आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें प्लांट निरस्तीकरण: प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज प्लांट को तुरंत रद्द किया जाए ताकि लाखों पेड़ों को कटने से बचाया जा सके। सांधरी क्षेत्र में शराब बंदी: सांधरी पठारी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। राष्ट्रपति ज्ञापन का जवाब: 19 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन पर प्रशासन से लिखित जवाब मांगा गया है। यादव ने मांग की है कि ज्ञापन लेने के लिए जिला कलेक्टर
और एसडीएम दोनों मौके पर उपस्थित रहें। मिशन के संयोजक गब्बर यादव ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर त्वरित और संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए विवश होंगे। रैली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी आयोजक समिति ने ली है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर होने वाला विनाश उन्हें मंजूर नहीं है। जिसमें सोनु, संजू, टाईगर, रामू, दिलीप, अभिषेक, गणेश, रमेश, अनिल, हरगोविंद, अरविंद, मनीष ओझा, मनीष धाकड़, चीकू यादव मौजूद रहे।
- श्योपुर के महत्वपूर्ण मेला ग्राउंड के स्थायी विकास को लेकर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने बड़ी मांग उठाई है। नगर पालिका द्वारा टेंडर जारी होने के बाद क्षेत्रवासी टेंडर की राशि का उपयोग आरसीसी निर्माण जैसे जरूरी कार्यों में करने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि भविष्य में जनता को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें, इसके लिए जल्द विकास कार्य कराए जाएं।1
- कोटा के कसर क्षेत्र की प्लाई फैक्ट्री में शुक्रवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर बचाव कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।1
- उत्तर प्रदेश के गोंडा में राजेश वर्मा ने मजदूरी कर अपनी पत्नी रेनू को ANM की पढ़ाई पूरी करवाई और नौकरी भी दिलवाई। जॉब लगते ही रेनू ने अपने मजदूर पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। पीड़ित पति ने अब पुलिस में शिकायत कर पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- कोटा शहर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 245 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है, जिन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।4
- कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद, जेके लोन अस्पताल में मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया है। अस्पताल की ओपीडी, भर्ती और सिजेरियन डिलीवरी की संख्या में अचानक भारी इजाफा हुआ है। अधिकारी अब विशेष सावधानी बरत रहे हैं और कुछ दवाइयों का उपयोग बंद कर दिया गया है।1
- Post by Bhoopendra Kushwah1
- सीताबाड़ी मेला 16 मई से, सजने लगे झूले और दुकानों की कतारें जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली आदिवासियों के लघु कुंभ के रूप में प्रसिद्ध सीताबाड़ी मेले का आयोजन 16 मई से शुरू होगा। मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और क्षेत्र में चकरी, डोलर व झूले पहुंचने लगे हैं। मेलाध्यक्ष प्रशासक रुक्मणी देवी राठौर एवं विनोद चंदेल ने बताया कि ग्राम पंचायत केलवाड़ा-दांता के संयुक्त तत्वावधान में मेले का आयोजन होगा। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित कर टेंट, लाइट, चिकित्सा, सुरक्षा व अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। दुकानों के लिए भूमि आवंटन कार्य भी शुरू हो चुका है। मेले में खाटू श्याम जागरण, आर्केस्ट्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।1
- श्योपुर के सोई में ढाबा के पास मिली एक बच्ची को उसके माता-पिता से सफलतापूर्वक मिला दिया गया। इस मानवीय कार्य में सहयोग करने वाले सोनू भाई का सम्मान किया गया, जिससे सभी के चेहरे पर खुशी छा गई।1
- कोटा कसर क्षेत्र की एक प्लाई फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।2