logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्योपुर के सोई में ढाबा के पास मिली एक बच्ची को उसके माता-पिता से सफलतापूर्वक मिला दिया गया। इस मानवीय कार्य में सहयोग करने वाले सोनू भाई का सम्मान किया गया, जिससे सभी के चेहरे पर खुशी छा गई।

9 hrs ago
user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

श्योपुर के सोई में ढाबा के पास मिली एक बच्ची को उसके माता-पिता से सफलतापूर्वक मिला दिया गया। इस मानवीय कार्य में सहयोग करने वाले सोनू भाई का सम्मान किया गया, जिससे सभी के चेहरे पर खुशी छा गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bhoopendra Kushwah
    1
    Post by Bhoopendra Kushwah
    user_Bhoopendra Kushwah
    Bhoopendra Kushwah
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • तमिलनाडु में विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता अब साफ हो गया है। उन्हें CPI, CPM और VCK जैसे प्रमुख दलों का समर्थन मिला है, जिसके बाद वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
    1
    तमिलनाडु में विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता अब साफ हो गया है। उन्हें CPI, CPM और VCK जैसे प्रमुख दलों का समर्थन मिला है, जिसके बाद वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को लेकर बजट नहीं आने से थमे विकास के पहिए चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में पिछले 1 वर्ष से विकास कार्य को लेकर बजट नहीं आने के कारण गांव में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं पंचायत में बजट की मांग को लेकर सरपंच संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा चुका है ,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से पंचायतें गांवों में विकास कार्य नहीं करवा पा रही है।
    1
    चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को लेकर बजट नहीं आने से थमे विकास के पहिए
चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में पिछले 1 वर्ष से विकास कार्य को लेकर बजट नहीं आने के कारण गांव में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं पंचायत में बजट की मांग को लेकर सरपंच संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा चुका है ,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से पंचायतें गांवों में विकास कार्य नहीं करवा पा रही है।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • स्लग- उलियाना निवासी मनखुश मीणा की हत्या का मामला, खाट का नाला इलाके में पड़ा मिला युवक शव सवाई माधोपुर। जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है।जहां उलियाना गांव निवासी युवक मनखुश मीणा की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक मनखुश मीणा को शुक्रवार शाम उसी गांव के करीब आधा दर्जन लोग कथित रूप से अपहरण कर थार गाड़ी में अपने साथ ले गए थे। परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आज सुबह सुरवाल थाना क्षेत्र के सेलू गांव चौराहे के नजदीक खाट का नाला इलाके के मोड़ पर युवक का शव पड़ा हुवा मिला ,जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुरवाल सहित मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या का माना जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ युवकों ने मनसुख का अपहरण कर मनसुख की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिजन भरतलाल मीणा का कहना हे कि शुक्रवार शाम एक थार गाड़ी में कुछ युवकों द्वारा मृतक मनखुश को उठाकर ले गए। भरतलाल का कहना हे कि जानकारी लगने के बाद परिजनों ने कुण्डेरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह उनको जानकारी मिली कि युवक शव खाट के ढोला के पास पड़ा हुआ मिला। परिजन ने बताया कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं वहीं परिजनों ने कुछ नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्रित हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। हालांकि अभी परिजन शव लेने को तैयार नही है ,उनका कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ,पुलिस परिजनों से समझाइस में जुटी हुई है , फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वही पुलिस उपाधीक्षक शहर उदय सिंह ने बताया कि कुण्डेरा थाना क्षेत्र के उलियाना गांव निवासी मनखुश मीणा को उसी गांव के कुछ लड़के थार गाड़ी में उठाकर ले गए थे।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी परिजनों ने देर रात पुलिस को जिसके बाद पुलिस ने अपने प्रयास किए। उन्होंने बताया कि आज सुबह सूरवाल थाना इलाके में डेढ़ बॉडी मिली हे जिसकी उसी युवक के रूप में पहचान हुई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी रखवाया हे जहां पोस्मार्टम की कार्यवाही की जा रही हे। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से डेढ़ बॉडी पर चोट के निशान मिले हे प्रथमदृष्टया मर्डर का माना जा रहा है।पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि परिजनों के हिसाब से मुकदमा दर्ज किया गया हे। पुलिस की टीम कार्यवाही में जुटी हे। वही मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए ओर डेढ़ बॉडी को लेने से इनकार कर बैठे।वही पुलिस ओर परिजनों की समझाइश का करीबन एक घंटे चले दौर के बाद ओर पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर परिजन माने।पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर रवाना हुए।
    1
    स्लग- उलियाना निवासी मनखुश मीणा की हत्या का मामला, खाट का नाला इलाके में पड़ा मिला युवक शव
सवाई माधोपुर। जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है।जहां उलियाना गांव निवासी युवक मनखुश मीणा की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 
जानकारी के अनुसार, मृतक मनखुश मीणा को शुक्रवार शाम उसी गांव के करीब आधा दर्जन लोग कथित रूप से अपहरण कर थार गाड़ी में अपने साथ ले गए थे। परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आज सुबह सुरवाल थाना क्षेत्र के सेलू गांव चौराहे के नजदीक खाट का नाला इलाके के मोड़ पर युवक का शव पड़ा हुवा मिला ,जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 
सूचना मिलते ही सुरवाल सहित मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या का माना जा रहा है। 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ युवकों ने मनसुख का अपहरण कर मनसुख की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। 
मृतक के परिजन भरतलाल मीणा का कहना हे कि शुक्रवार शाम एक थार गाड़ी में कुछ युवकों द्वारा मृतक मनखुश को उठाकर ले गए। भरतलाल का कहना हे कि जानकारी लगने के बाद परिजनों ने कुण्डेरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह उनको जानकारी मिली कि युवक शव खाट के ढोला के पास पड़ा हुआ मिला। परिजन ने बताया कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं वहीं परिजनों ने कुछ नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्रित हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। हालांकि अभी परिजन शव लेने को तैयार नही है ,उनका कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ,पुलिस परिजनों से समझाइस में जुटी हुई है , फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
वही पुलिस उपाधीक्षक शहर उदय सिंह ने बताया कि कुण्डेरा थाना क्षेत्र के उलियाना गांव निवासी मनखुश मीणा को उसी गांव के कुछ लड़के थार गाड़ी में उठाकर ले गए थे।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी परिजनों ने देर रात पुलिस को जिसके बाद पुलिस ने अपने प्रयास किए। उन्होंने बताया कि आज सुबह सूरवाल थाना इलाके में डेढ़ बॉडी मिली हे जिसकी उसी युवक के रूप में पहचान हुई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी रखवाया हे जहां पोस्मार्टम की कार्यवाही की जा रही हे। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से डेढ़ बॉडी पर चोट के निशान मिले हे प्रथमदृष्टया मर्डर का माना जा रहा है।पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि परिजनों के हिसाब से मुकदमा दर्ज किया गया हे। पुलिस की टीम कार्यवाही में जुटी हे।
वही मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए ओर डेढ़ बॉडी को लेने से इनकार कर बैठे।वही  पुलिस ओर परिजनों की समझाइश का करीबन एक घंटे चले दौर के बाद ओर पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर परिजन माने।पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर रवाना हुए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    21 min ago
  • आदिवासी क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे जिला कलेक्टर, बांसथुनी छात्रावास का किया निरीक्षण जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने किशनगंज क्षेत्र के आदिवासी इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बांसथुनी स्थित छात्रावास का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने छात्रावास में विद्यार्थियों से संवाद कर भोजन, शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम कार्यालय में पीएम जनमन योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को क्षेत्र में प्रभावी मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा गया।
    1
    आदिवासी क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे जिला कलेक्टर, बांसथुनी छात्रावास का किया निरीक्षण

जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली बारां जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने किशनगंज क्षेत्र के आदिवासी इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बांसथुनी स्थित छात्रावास का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने छात्रावास में विद्यार्थियों से संवाद कर भोजन, शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम कार्यालय में पीएम जनमन योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को क्षेत्र में प्रभावी मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा गया।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शाहाबाद में जंगलों को बचाने के लिए जनक्रोश रैली 21 मई को, 3000 से अधिक पर्यावरण प्रेमी करेंगे महारैली, प्रशासन को दी चेतावनी शाहाबाद के प्राकृतिक संसाधनों और जंगलों को बचाने के लिए 'शाहाबाद जंगल बचाओ मिशन' ने अब बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मिशन के संयोजक गब्बर यादव के नेतृत्व में आगामी 21 मई (गुरुवार) को क्षेत्र के लगभग 3000 लोग सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। यह विशाल महारैली नगरकोट वाली माता मंदिर से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय तक निकाली जाएगी। प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य शाहाबाद कंजर्वेशन रिजर्व कअंतर्गत आने वाले 400 हेक्टेयर जंगल को बचाना है, जिसे प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज प्लांट के लिए काटे जाने की योजना है। सरकार से आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें प्लांट निरस्तीकरण: प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज प्लांट को तुरंत रद्द किया जाए ताकि लाखों पेड़ों को कटने से बचाया जा सके। सांधरी क्षेत्र में शराब बंदी: सांधरी पठारी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। राष्ट्रपति ज्ञापन का जवाब: 19 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन पर प्रशासन से लिखित जवाब मांगा गया है। यादव ने मांग की है कि ज्ञापन लेने के लिए जिला कलेक्टर और एसडीएम दोनों मौके पर उपस्थित रहें। मिशन के संयोजक गब्बर यादव ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर त्वरित और संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए विवश होंगे। रैली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी आयोजक समिति ने ली है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर होने वाला विनाश उन्हें मंजूर नहीं है। जिसमें सोनु, संजू, टाईगर, रामू, दिलीप, अभिषेक, गणेश, रमेश, अनिल, हरगोविंद, अरविंद, मनीष ओझा, मनीष धाकड़, चीकू यादव मौजूद रहे।
    3
    शाहाबाद में जंगलों को बचाने के लिए जनक्रोश रैली 21 मई को,
3000 से अधिक पर्यावरण प्रेमी करेंगे महारैली, प्रशासन को दी चेतावनी
शाहाबाद के प्राकृतिक संसाधनों और जंगलों को बचाने के लिए 'शाहाबाद जंगल बचाओ मिशन' ने अब बड़े आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मिशन के संयोजक गब्बर यादव के नेतृत्व में आगामी 21 मई (गुरुवार) को क्षेत्र के लगभग 3000 लोग सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
यह विशाल महारैली नगरकोट वाली माता मंदिर से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय तक निकाली जाएगी। प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य शाहाबाद कंजर्वेशन रिजर्व कअंतर्गत आने वाले 400 हेक्टेयर जंगल को बचाना है, जिसे प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज प्लांट के लिए काटे जाने की योजना है।
सरकार से आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें प्लांट निरस्तीकरण: प्रस्तावित पंप्ड स्टोरेज प्लांट को तुरंत रद्द किया जाए ताकि लाखों पेड़ों को कटने से बचाया जा सके।
सांधरी क्षेत्र में शराब बंदी: सांधरी पठारी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
राष्ट्रपति ज्ञापन का जवाब: 19 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन पर प्रशासन से लिखित जवाब मांगा गया है।
यादव ने मांग की है कि ज्ञापन लेने के लिए जिला कलेक्टर और एसडीएम दोनों मौके पर उपस्थित रहें।
मिशन के संयोजक गब्बर यादव ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर त्वरित और संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए विवश होंगे। रैली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी आयोजक समिति ने ली है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर होने वाला विनाश उन्हें मंजूर नहीं है। जिसमें सोनु, संजू, टाईगर, रामू, दिलीप, अभिषेक, गणेश, रमेश, अनिल, हरगोविंद, अरविंद, मनीष ओझा, मनीष धाकड़, चीकू यादव मौजूद रहे।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    3 hrs ago
  • श्योपुर के महत्वपूर्ण मेला ग्राउंड के स्थायी विकास को लेकर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने बड़ी मांग उठाई है। नगर पालिका द्वारा टेंडर जारी होने के बाद क्षेत्रवासी टेंडर की राशि का उपयोग आरसीसी निर्माण जैसे जरूरी कार्यों में करने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि भविष्य में जनता को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें, इसके लिए जल्द विकास कार्य कराए जाएं।
    1
    श्योपुर के महत्वपूर्ण मेला ग्राउंड के स्थायी विकास को लेकर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने बड़ी मांग उठाई है। नगर पालिका द्वारा टेंडर जारी होने के बाद क्षेत्रवासी टेंडर की राशि का उपयोग आरसीसी निर्माण जैसे जरूरी कार्यों में करने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि भविष्य में जनता को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें, इसके लिए जल्द विकास कार्य कराए जाएं।
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चौथकाबरवाड़ा :संभावित दौरे से चमक रहा भेडोला: CM भजनलाल शर्मा की रात्रि चौपाल की तैयारियों में जुटा पूरा प्रशासन....
    1
    चौथकाबरवाड़ा :संभावित दौरे से चमक रहा भेडोला: CM भजनलाल शर्मा की रात्रि चौपाल की तैयारियों में जुटा पूरा प्रशासन....
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव, उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, सवाई माधोपुर से खबर सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव, उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा युवक का अपहरण कर हत्या करने के आरोप, पुलिस जुटी मामले की जांच में। सूरवाल, मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर। शव को कब्जे में लेकर पहुंचाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में। सी ओ सीटी उदय सिंह मीणा ने दी जानकारी।
    1
    सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव,
 उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान,
सवाई माधोपुर से खबर 
सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव,
उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा युवक का अपहरण कर हत्या करने के आरोप, पुलिस जुटी मामले की जांच में।
सूरवाल, मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर।
शव को कब्जे में लेकर पहुंचाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में।
सी ओ सीटी उदय सिंह मीणा ने दी जानकारी।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.