Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव, उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, सवाई माधोपुर से खबर सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव, उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा युवक का अपहरण कर हत्या करने के आरोप, पुलिस जुटी मामले की जांच में। सूरवाल, मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर। शव को कब्जे में लेकर पहुंचाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में। सी ओ सीटी उदय सिंह मीणा ने दी जानकारी।
Rakesh Agarwal
सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव, उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, सवाई माधोपुर से खबर सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव, उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा युवक का अपहरण कर हत्या करने के आरोप, पुलिस जुटी मामले की जांच में। सूरवाल, मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर। शव को कब्जे में लेकर पहुंचाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में। सी ओ सीटी उदय सिंह मीणा ने दी जानकारी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को लेकर बजट नहीं आने से थमे विकास के पहिए चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत में पिछले 1 वर्ष से विकास कार्य को लेकर बजट नहीं आने के कारण गांव में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं पंचायत में बजट की मांग को लेकर सरपंच संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा चुका है ,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से पंचायतें गांवों में विकास कार्य नहीं करवा पा रही है।1
- तमिलनाडु में विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता अब साफ हो गया है। उन्हें CPI, CPM और VCK जैसे प्रमुख दलों का समर्थन मिला है, जिसके बाद वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।1
- श्योपुर के RRR रिसॉर्ट में कराहल निवासी टिंकल भारद्वाज की छोटी बहन का शुभ विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर परिवारजनों और मेहमानों ने खुशियां बांटीं, जिसमें बल्लू टी स्टॉल श्योपुर ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।1
- Post by Bhoopendra Kushwah1
- अंता कस्बे में अतिक्रमण हटाने के अभियान से सड़कों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। अब सड़कें चौड़ी और सुगम हो गई हैं, जिससे आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी।1
- उलियाना निवासी मनखुश मीणा की हत्या का मामला, खाट का नाला इलाके में पड़ा मिला युवक शव उलियाना निवासी मनखुश मीणा की हत्या का मामला, खाट का नाला इलाके में पड़ा मिला युवक शव सवाई माधोपुर। जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है।जहां उलियाना गांव निवासी युवक मनखुश मीणा की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक मनखुश मीणा को शुक्रवार शाम उसी गांव के करीब आधा दर्जन लोग कथित रूप से अपहरण कर थार गाड़ी में अपने साथ ले गए थे। परिजनों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद आज सुबह सुरवाल थाना क्षेत्र के सेलू गांव चौराहे के नजदीक खाट का नाला इलाके के मोड़ पर युवक का शव पड़ा हुवा मिला ,जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुरवाल सहित मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है। मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या का माना जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ युवकों ने मनसुख का अपहरण कर मनसुख की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिजन भरतलाल मीणा का कहना हे कि शुक्रवार शाम एक थार गाड़ी में कुछ युवकों द्वारा मृतक मनखुश को उठाकर ले गए। भरतलाल का कहना हे कि जानकारी लगने के बाद परिजनों ने कुण्डेरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह उनको जानकारी मिली कि युवक शव खाट के ढोला के पास पड़ा हुआ मिला। परिजन ने बताया कि युवक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं वहीं परिजनों ने कुछ नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्रित हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। हालांकि अभी परिजन शव लेने को तैयार नही है ,उनका कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ,पुलिस परिजनों से समझाइस में जुटी हुई है , फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वही पुलिस उपाधीक्षक शहर उदय सिंह ने बताया कि कुण्डेरा थाना क्षेत्र के उलियाना गांव निवासी मनखुश मीणा को उसी गांव के कुछ लड़के थार गाड़ी में उठाकर ले गए थे।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी परिजनों ने देर रात पुलिस को जिसके बाद पुलिस ने अपने प्रयास किए। उन्होंने बताया कि आज सुबह सूरवाल थाना इलाके में डेढ़ बॉडी मिली हे जिसकी उसी युवक के रूप में पहचान हुई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि युवक के शव को मोर्चरी रखवाया हे जहां पोस्मार्टम की कार्यवाही की जा रही हे। उन्होंने बताया कि जिस हिसाब से डेढ़ बॉडी पर चोट के निशान मिले हे प्रथमदृष्टया मर्डर का माना जा रहा है।पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि परिजनों के हिसाब से मुकदमा दर्ज किया गया हे। पुलिस की टीम कार्यवाही में जुटी हे। वही मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए ओर डेढ़ बॉडी को लेने से इनकार कर बैठे।वही पुलिस ओर परिजनों की समझाइश का करीबन एक घंटे चले दौर के बाद ओर पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर परिजन माने।पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर रवाना हुए।9
- सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव, उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, सवाई माधोपुर से खबर सेलू चौराहे पर मिला युवक का शव, उलियाना निवासी मनखुश मीणा के रूप में हुई मृतक की पहचान, आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा युवक का अपहरण कर हत्या करने के आरोप, पुलिस जुटी मामले की जांच में। सूरवाल, मानटाउन व कोतवाली थाना पुलिस पहुंची मौके पर। शव को कब्जे में लेकर पहुंचाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में। सी ओ सीटी उदय सिंह मीणा ने दी जानकारी।1
- चौथकाबरवाड़ा :संभावित दौरे से चमक रहा भेडोला: CM भजनलाल शर्मा की रात्रि चौपाल की तैयारियों में जुटा पूरा प्रशासन....1
- श्योपुर के महत्वपूर्ण मेला ग्राउंड के स्थायी विकास को लेकर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने बड़ी मांग उठाई है। नगर पालिका द्वारा टेंडर जारी होने के बाद क्षेत्रवासी टेंडर की राशि का उपयोग आरसीसी निर्माण जैसे जरूरी कार्यों में करने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि भविष्य में जनता को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें, इसके लिए जल्द विकास कार्य कराए जाएं।1