रामपुर चौकी मैंने खरीद रखी है…— खुलेआम तमंचे से जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल, पुलिस पर भी उठे सवाल लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर लखीमपुर खीरी जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोरिया छीट गांव से एक बेहद सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक, जिसकी पहचान मुकेश वर्मा के रूप में बताई जा रही है, खुलेआम गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता दिखाई और सुनाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी न सिर्फ तमंचा लाने और हत्या करने की धमकी दे रहा है, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती देता नजर आ रहा है। वायरल क्लिप में वह बार-बार यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि — “रामपुर चौकी मैंने खरीद रखी है… मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता… मुकदमा नहीं लिखा जाएगा…” इतना ही नहीं, आरोपी वीडियो बना रहे लोगों को भी धमकाते हुए कह रहा है कि वीडियो बनाने से उसका कुछ नहीं होगा और वह किसी की हत्या भी कर दे तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। इस दौरान वह लगातार अभद्र भाषा और गंदी-गंदी गालियों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। गांव में दहशत का माहौल वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति खुलेआम हथियार और हत्या की धमकी देते हुए पुलिस को खरीदने जैसी बातें कर रहा है, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। लोगों का कहना है कि ऐसे दबंगों पर समय रहते कार्रवाई न हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल वीडियो में पुलिस चौकी को लेकर किए गए दावों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर आरोपी को इतना खुला संरक्षण किसका है, जो वह बेखौफ होकर कानून को चुनौती दे रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का भय कायम रह सके। कार्रवाई का इंतजार अब देखना यह होगा कि लखीमपुर खीरी पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कदम उठाती है। क्या आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा या फिर मामला दबाने की कोशिश की जाएगी? फिलहाल पूरे इलाके की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

- घर के पास निकला दुर्लभ जहरीला ‘चंद्रनाग’ रेस्क्यू टीम ने पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा पलिया क्षेत्र के ग्राम खुशीपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण अरुण कुमार के घर के पास एक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना राम गोविंद रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित रूप से पानी वाले क्षेत्र में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम के सदस्य रामगोविंद ने बताया कि पकड़ा गया सांप ‘चंद्रनाग’ प्रजाति का जहरीला सांप है। इस तरह के सांप बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि पलिया क्षेत्र में जंगल से सटे इलाकों में इस प्रजाति के सांप अधिक पाए जाते हैं। रामगोविंद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप समेत सभी वन्य जीव पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इन्हें कभी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत अस्पताल जाकर इलाज कराएं।1
- प्रवासी पक्षी प्रकृति के संकेत हैं। जहाँ ये ठहरते हैं, वहाँ जीवन संतुलित रहता है। इन्हें नक्शे नहीं, रास्ते याद रहते हैं। और हर साल इनका सफर जारी रहे, इसके लिए हमें बस उनकी दुनिया बचानी है। *World Migratory Bird Day* प्रवासी पक्षी प्रकृति के संकेत हैं। जहाँ ये ठहरते हैं, वहाँ जीवन संतुलित रहता है। इन्हें नक्शे नहीं, रास्ते याद रहते हैं। और हर साल इनका सफर जारी रहे, इसके लिए हमें बस उनकी दुनिया बचानी है। *World Migratory Bird Day*1
- रामपुर चौकी मैंने खरीद रखी है…— खुलेआम तमंचे से जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल, पुलिस पर भी उठे सवाल लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर लखीमपुर खीरी जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोरिया छीट गांव से एक बेहद सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक, जिसकी पहचान मुकेश वर्मा के रूप में बताई जा रही है, खुलेआम गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता दिखाई और सुनाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी न सिर्फ तमंचा लाने और हत्या करने की धमकी दे रहा है, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती देता नजर आ रहा है। वायरल क्लिप में वह बार-बार यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि — “रामपुर चौकी मैंने खरीद रखी है… मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता… मुकदमा नहीं लिखा जाएगा…” इतना ही नहीं, आरोपी वीडियो बना रहे लोगों को भी धमकाते हुए कह रहा है कि वीडियो बनाने से उसका कुछ नहीं होगा और वह किसी की हत्या भी कर दे तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। इस दौरान वह लगातार अभद्र भाषा और गंदी-गंदी गालियों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। गांव में दहशत का माहौल वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति खुलेआम हथियार और हत्या की धमकी देते हुए पुलिस को खरीदने जैसी बातें कर रहा है, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। लोगों का कहना है कि ऐसे दबंगों पर समय रहते कार्रवाई न हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल वीडियो में पुलिस चौकी को लेकर किए गए दावों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर आरोपी को इतना खुला संरक्षण किसका है, जो वह बेखौफ होकर कानून को चुनौती दे रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून का भय कायम रह सके। कार्रवाई का इंतजार अब देखना यह होगा कि लखीमपुर खीरी पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कदम उठाती है। क्या आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा या फिर मामला दबाने की कोशिश की जाएगी? फिलहाल पूरे इलाके की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- थाना क्षेत्र खमरिया में हुई मार्ग दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस *थाना क्षेत्र खमरिया में हुई मार्ग दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री पवन कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइट।*1
- मेडिकल के नाम पर पढ़ाई करने गई लगभग 35 युवतियों को बंधक बनाया हुआ है मानव तस्करी की आशंका है बंधक बनायी युवतियों में से एक ने छिपकर एक वीडियो बनाकर अपने रिलेटिव को भेजी है वहाँ के कलेक्टर और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया है मामला छतीसगढ़ का है1
- जनता के आशीर्वाद को नमन: मोदी के नेतृत्व में बंगाल की नई यात्रा शुरू जनता के आशीर्वाद को नमन: मोदी के नेतृत्व में बंगाल की नई यात्रा शुरू1
- 'पंडित जी से पंगा महंगा पड़ गया' UP के कुशीनगर में शादी समारोह में फेरो के दौरान पंडित जी से कहासुनी करना बारातियों को भारी पड़ गया बात इतनी बढ़ी कि ग्रामीणों ने दूल्हे राजा और बारातियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा बारातियों ने भागकर जान बचाई मारपीट में दूल्हे सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं1
- पुलिस अधीक्षक, लखीमपुर खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी मितौली महोदय के सतर्क पर्यवेक्षण में जनपद में संचालित ‘नशा मुक्त अभियान’ एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अंतर्गत थाना फरधान पुलिस एवं SWAT टीम को आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर सटीक घेराबंदी कर दो अन्तर्जनपदीय शातिर मादक पदार्थ तस्करों को बुलेट मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध चिप्पड़/गांजा ले जाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। *घटना का विस्तृत विवरण:-* आज दिनांक 09.05.2026 को थाना फरधान एवं SWAT टीम की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को 10.135 किलोग्राम अवैध गांजा (चिप्पड़) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक काले रंग की बुलेट *प्रेस नोट* *लखीमपुर खीरी* *10.135 किलोग्राम अवैध गांजा (चिप्पड़) सहित दो अऩ्तर्जनपदीय शातिर तस्कर गिरफ्तार* *दिनांक: 09 मई 2026* पुलिस अधीक्षक, लखीमपुर खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी महोदय के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी मितौली महोदय के सतर्क पर्यवेक्षण में जनपद में संचालित ‘नशा मुक्त अभियान’ एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अंतर्गत थाना फरधान पुलिस एवं SWAT टीम को आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर सटीक घेराबंदी कर दो अन्तर्जनपदीय शातिर मादक पदार्थ तस्करों को बुलेट मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध चिप्पड़/गांजा ले जाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। *घटना का विस्तृत विवरण:-* आज दिनांक 09.05.2026 को थाना फरधान एवं SWAT टीम की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को 10.135 किलोग्राम अवैध गांजा (चिप्पड़) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (रजि. नं. UP-34 BV-1908) को धारा 207 MV Act के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है। *गिरफ्तार अभियुक्त:-* 1. विवेक तिवारी पुत्र कन्हैया लाल तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी आनंद नगर सलेमपुर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी। 2. शिवा उर्फ प्रियांशु अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र कुमार अवस्थी उम्र 24 वर्ष निवासी चैनपुरवा मजरा अजयपुर थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर। *बरामदगी:-* • अवैध गांजा (चिप्पड़): 10.135 किलोग्राम *परिवहन में प्रयुक्त वाहन:-* • एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (रजि. नं. UP-34 BV-1908) *अनुमानित मूल्य:-* • बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग ₹1.5 लाख है। *पंजीकृत मुकदमा:-* थाना फरधान में मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मोटरसाइकिल को धारा 207 MV Act के अंतर्गत भी जब्त कर लिया गया है। *अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-* *_1. विवेक तिवारी (40 वर्ष):_* 1. मु0अ0सं0 109/2026, धारा 115(2), 127(1), 351(2), 352 BNS, थाना मोहम्मदी, खीरी 2. मु0अ0सं0 217/2024, धारा 8/20 NDPS Act, कोतवाली देहात, जनपद सीतापुर 3. मु0अ0सं0 001/2025, धारा 2/3 UP Gangster Act, कोतवाली देहात, जनपद सीतापुर 4. मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act थाना फरधान खीरी _*विशेष:- अभियुक्त विवेक तिवारी कोतवाली देहात, सीतापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 001/2025 (UP Gangster Act) में ₹10,000/- का इनामी वांछित अभियुक्त है।*_ *_2.शिवा उर्फ प्रियांशु अवस्थी (24 वर्ष):_* • मु0अ0सं0 153/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS Act थाना फरधान खीरी *कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:-* *थाना फरधान टीम:----* 1. श्री राजू राव, प्रभारी निरीक्षक, थाना फरधान 2. उ0नि0 श्री जुनैद खां 3. उ0नि0 श्री अरूण कुमार गिरि 4. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार 5. हे0का0 प्रमोद कुमार (चालक) 6. हे0का0 सुदीप चन्द 7. का0 गोविन्द कुमार 8. का0 जितेन्द्र कुमार 9. का0 विकास *SWAT टीम:-* 1. श्री जय प्रकाश यादव, प्रभारी SWAT, जनपद लखीमपुर खीरी 2. हे0का0 मनीष यादव 3. हे0का0 उमेश मिश्रा 4. हे0का0 सत्यप्रकाश 5. हे0का0 संजय कुमार (चालक) *सर्विलांस सेल:-* 1. ASI शरद शुक्ला 2. का0 महताब आलम3