Shuru
Apke Nagar Ki App…
(धनबाद)छह चोरी की बाइक बरामद, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले,ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोर गिरोह पकड़ाया।
News Today Jharkhand
(धनबाद)छह चोरी की बाइक बरामद, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले,ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोर गिरोह पकड़ाया।
More news from Jharkhand and nearby areas
- (धनबाद)छह चोरी की बाइक बरामद, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले,ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोर गिरोह पकड़ाया।1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). कल सोमवार को धनबाद नगर पालिका चुनाव के जरिये धनबाद का नया मेयर चुना जाना है. इस चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी के रूप में 29 दावेदार जबकि पार्षद के 55 वार्ड से 450 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. हर कोई अपनी जीत का दावा ठोक रहा है. मेयर के प्रमुख प्रत्यशियों में झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा समर्थित संजीव कुमार, कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम, संजीव सिंह एवं इंदु देवी है. इस संबंध में एक मुलाक़ात में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता सह झाकोमयू के उपाध्यक्ष रति लाल टुडू ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल की जीत का दावा पुख्ता बताया. उन्होंने कहा की श्री अग्रवाल पूर्व में धनबाद के मेयर रह चुके हैं उनके द्वारा किये गए कार्य से प्रभावित मतदाता धनबाद के विकास के लिए उन्हें फिर से मेयर बनायेगे.1
- एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब किया जब्त,एक तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग चार लाख Dhanbad .धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।वही एक्साइज विभाग निगम चुनाव और होली पर्व के मद्देनजर लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। जोरापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में एक्साइज विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।वही मौके से एक तस्कर संदीप पांडेय को गिरफ्तार की है। वही एक्साइज इंस्पेक्टर जॉय हेम्ब्रम ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर एक्साइज विभाग छापेमारी अभियान अवैध शराब को लेकर चला रही है।डिगवाडीह में छापेमारी कर लगभग 4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है।संदीप पांडेय नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।1
- निरसा में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच बाइक व एक स्कूटी बरामद। निरसा। निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 को दिन में करीब 2 बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने निरसा एवं जामताड़ा थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनवर अंसारी उर्फ टीया, हबीब अंसारी एवं वजीर अंसारी शामिल हैं। वहीं चोरी की मोटरसाइकिल अपने घर में रखने के आरोप में बिदु कुमार सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में निरसा थाना में बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जामताड़ा थाना कांड संख्या 21 बट्टा 26, धारा 303(2) बीएनएस में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बरामद वाहनों में बिना नंबर प्लेट की कई मोटरसाइकिल एवं एक सिल्वर रंग की टीबीएस स्कूटी जे एच टेन बी ई छप्पन उन्नीस शामिल होने की पुष्टि की है। अन्य बरामद वाहनों के इंजन एवं चेसिस नंबर का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है तथा बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।4
- निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई है।1
- Post by BITTU JOURNALIST1
- रविवार को 12 बजे नगर थाना से इसकी जानकारी दी गई। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार की रात को शहर के बस स्टैंड रोड़ स्थित काली होटल में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी के नेतृत्व में कथित तौर पर बैठक चल रही थी। उसी दौरान प्रशासन की टीम ने होटल में पहुंच कर कार्रवाई की।1
- (धनबाद)1019 बूथों के लिए मतदान दल रवाना, प्रशासन पूरी तरह तैयार।1