logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *जिला जज ने दिलाई बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी कोशपथ फतेहपुर तहसील परिसर में आयोजित हुआ समारोह* बाराबंकी के फतेहपुर में दी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने नवगठित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ग्राम न्यायालय फतेहपुर के न्यायाधिकारी ललित कुमार सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव और चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। : जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल, महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, उपाध्यक्ष प्रथम सत्यदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वितीय सर्वेश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रशासन सुनील कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रंगनाथ त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय सिंह, सदस्य कार्यकारिणी अनुज जोशी और नियाज वारिस शामिल थे। इस अवसर पर न्यायाधिकारी ललित कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

8 hrs ago
user_रवि रावत
रवि रावत
पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *जिला जज ने दिलाई बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी कोशपथ फतेहपुर तहसील परिसर में आयोजित हुआ समारोह* बाराबंकी के फतेहपुर में दी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने नवगठित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ग्राम न्यायालय फतेहपुर के न्यायाधिकारी ललित कुमार सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव और चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। : जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन के नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल, महामंत्री मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, उपाध्यक्ष प्रथम सत्यदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वितीय सर्वेश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रशासन सुनील कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रंगनाथ त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय सिंह, सदस्य कार्यकारिणी अनुज जोशी और नियाज वारिस शामिल थे। इस अवसर पर न्यायाधिकारी ललित कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

More news from Barabanki and nearby areas
  • रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट *“जा शिकायत कर दे, भक्क-भक्क-भक्क!” कथित ऑडियो वायरल; भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने बीएसए से जांच की मांग, कार्रवाई न होने पर घेराव की दी चेतावनी* बाराबंकी। जनपद के शिक्षा विभाग में एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष खंड शिक्षा अधिकारी हरख के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में खंड शिक्षा अधिकारी पर पद के दुरुपयोग, अभद्र भाषा के प्रयोग और संगठन पदाधिकारियों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला हाल ही में वायरल हुए एक कथित ऑडियो से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अधिकारी की आवाज़ में यह कहते हुए सुना जा रहा है— “जा शिकायत कर दे, भक्क-भक्क-भक्क!” ऑडियो सामने आने के बाद शिक्षक संगठनों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों में रोष व्याप्त है।संगठन के मुख्य विधिक सलाहकार एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता जय प्रकाश यादव ने शपथपत्र के साथ शिकायत का समर्थन करते हुए कहा, “शिक्षा जैसे संवेदनशील और पवित्र विभाग में तैनात अधिकारी द्वारा इस प्रकार की अभद्र और धमकीपूर्ण भाषा का प्रयोग न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि सरकारी सेवक आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन भी है। हमने बीएसए से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा। प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि बीईओ हरख द्वारा निजी नंबरों से फोन कॉल करा कर अज्ञात स्थान पर बुलाने का दबाव बनाया गया। जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा, “सोमवार को हमने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में औपचारिक शिकायत दे दी है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और आवश्यक हुआ तो तालाबंदी जैसा कदम भी उठाएंगे।सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो और शिकायत तेजी से वायरल हो रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।यह प्रकरण शिक्षा विभाग में पारदर्शिता, अनुशासन और अधिकारियों के आचरण को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर रहा है।अब निगाहें जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। मुख्य रूप से मौजूद रहे विधिक प्रकोष्ठ एडवोकेट मयंक रावत आदि लोग उपस्थित रहे
    1
    रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट                                            *“जा शिकायत कर दे, भक्क-भक्क-भक्क!” कथित ऑडियो वायरल; भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने बीएसए से जांच की मांग, कार्रवाई न होने पर घेराव की दी चेतावनी*
बाराबंकी। जनपद के शिक्षा विभाग में एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  के समक्ष खंड शिक्षा अधिकारी हरख के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में खंड शिक्षा अधिकारी पर पद के दुरुपयोग, अभद्र भाषा के प्रयोग और संगठन पदाधिकारियों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
मामला हाल ही में वायरल हुए एक कथित ऑडियो से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अधिकारी की आवाज़ में यह कहते हुए सुना जा रहा है— “जा शिकायत कर दे, भक्क-भक्क-भक्क!” ऑडियो सामने आने के बाद शिक्षक संगठनों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों में रोष व्याप्त है।संगठन के मुख्य विधिक सलाहकार एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता जय प्रकाश यादव ने शपथपत्र के साथ शिकायत का समर्थन करते हुए कहा, “शिक्षा जैसे संवेदनशील और पवित्र विभाग में तैनात अधिकारी द्वारा इस प्रकार की अभद्र और धमकीपूर्ण भाषा का प्रयोग न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि सरकारी सेवक आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन भी है। हमने बीएसए से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा। प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि बीईओ हरख द्वारा निजी नंबरों से फोन कॉल करा कर अज्ञात स्थान पर बुलाने का दबाव बनाया गया। जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा, “सोमवार को हमने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में औपचारिक शिकायत दे दी है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और आवश्यक हुआ तो तालाबंदी जैसा कदम भी उठाएंगे।सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो और शिकायत तेजी से वायरल हो रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।यह प्रकरण शिक्षा विभाग में पारदर्शिता, अनुशासन और अधिकारियों के आचरण को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर रहा है।अब निगाहें जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
मुख्य रूप से मौजूद रहे विधिक प्रकोष्ठ एडवोकेट मयंक रावत आदि लोग उपस्थित रहे
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    1 hr ago
  • बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार घायल, कार चालक फरार बाराबंकी। जनपद के मसौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बाराबंकी-बहराइच हाईवे स्थित बिंदौरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बाराबंकी की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह टूट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और घटना की सूचना परिजनों को दी। घायल की पहचान जनार्दन चौहान निवासी तिलपुरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कार चालक बिना रुके मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बिंदौरा चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। फिलहाल घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।
    1
    बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार घायल, कार चालक फरार
बाराबंकी। जनपद के मसौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बाराबंकी-बहराइच हाईवे स्थित बिंदौरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बाराबंकी की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह टूट गई।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और घटना की सूचना परिजनों को दी। घायल की पहचान जनार्दन चौहान निवासी तिलपुरा के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कार चालक बिना रुके मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बिंदौरा चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
फिलहाल घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • त्रिलोकपुर (रामनगर), बाराबंकी बाराबंकी जिले के त्रिलोकपुर रानी बाजार मार्ग पर गंगापुरवा गांव के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का कंटेनर खुलकर दूर जा गिरा। डीसीएम में लगभग 150 बोरी मक्का लदा हुआ था। दुर्घटना के बाद मक्का सड़क पर फैल गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर बिखरे मक्के को किनारे किया गया ताकि यातायात सुचारु हो सके। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई और डीसीएम चालक सुरक्षित बच गया। हालांकि, कई बोरियां फटने और मक्का बिखरने से हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
    3
    त्रिलोकपुर (रामनगर), बाराबंकी
बाराबंकी जिले के त्रिलोकपुर रानी बाजार मार्ग पर गंगापुरवा गांव के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का कंटेनर खुलकर दूर जा गिरा।
डीसीएम में लगभग 150 बोरी मक्का लदा हुआ था। दुर्घटना के बाद मक्का सड़क पर फैल गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर बिखरे मक्के को किनारे किया गया ताकि यातायात सुचारु हो सके। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई और डीसीएम चालक सुरक्षित बच गया।
हालांकि, कई बोरियां फटने और मक्का बिखरने से हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
    user_Gulashn kumar "Monu "
    Gulashn kumar "Monu "
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *सहारनपुर में नशे के कारोबार से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा* 🔹 हलालपुर के लोगों ने पुलिस लाइन में किया प्रदर्शन, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग सहारनपुर के हलालपुर गांव में नशे के कारोबार से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस लाइन में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्मैक का अवैध कारोबार हो रहा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है ¹ ² ³। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या ग्रामीणों की मांग क्या है?
    1
    *सहारनपुर में नशे के कारोबार से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा* 🔹
हलालपुर के लोगों ने पुलिस लाइन में किया प्रदर्शन, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग
सहारनपुर के हलालपुर गांव में नशे के कारोबार से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस लाइन में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्मैक का अवैध कारोबार हो रहा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है ¹ ² ³।
क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या ग्रामीणों की मांग क्या है?
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Mohd zaid
    1
    Post by Mohd zaid
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहुजन नायक नॉलेज ऑफ सिंबल डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी को आगे बढ़ाने में माता रमाबाई अंबेडकर जी का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है ।
    1
    बहुजन नायक नॉलेज ऑफ सिंबल डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी को आगे बढ़ाने में माता रमाबाई अंबेडकर जी का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है ।
    user_अंकित भारती
    अंकित भारती
    Political party office नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये युवक सीतापुर से अपनी बाइक की सर्विस कराने फतेहपुर आए थे और काम निपटाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के हुसैनपुर थाना सदरपुर निवासी विनोद कुमार और महमूदाबाद थाना भिटौरा निवासी रोहित पुत्र पारकगदीन गुरुवार को अपनी बाइक की सर्विस कराने फतेहपुर आए थे। देर शाम सर्विस के बाद दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। फतेहपुर कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. देशराज ने बताया कि विनोद कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। रोहित को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है। फिलहाल इस सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। हादसे के बाद अज्ञात पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में  देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये युवक सीतापुर से अपनी बाइक की सर्विस कराने फतेहपुर आए थे और काम निपटाने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के हुसैनपुर थाना सदरपुर निवासी विनोद कुमार और महमूदाबाद थाना भिटौरा निवासी रोहित पुत्र पारकगदीन गुरुवार को अपनी बाइक की सर्विस कराने फतेहपुर आए थे।
देर शाम सर्विस के बाद दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। फतेहपुर कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. देशराज ने बताया कि विनोद कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। रोहित को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेजा जा रहा है।
फिलहाल इस सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। हादसे के बाद अज्ञात पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमेरिकी-इज़राइली हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुँचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुँह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है। इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीक़ा ढूँढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय ज़रूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके। देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है।
    1
    अमेरिकी-इज़राइली हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुँचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? 
एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुँह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना  पड़ रहा है। इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज़ ही नहीं है। 
भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीक़ा ढूँढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय ज़रूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके।
देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people Nawabganj, Barabanki•
    4 hrs ago
  • Post by Journalist Manoj Shukla
    1
    Post by Journalist Manoj Shukla
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    रिपोर्टर सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.