शाहजहाँपुर में मुठभेड़ के बाद मोबाइल लुटेरे गिरोह गिरफ्तार शाहजहाँपुर पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना शाहजहाँपुर के थाना पुवायाँ क्षेत्र की है, जहाँ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, नकदी और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना पुवायाँ पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल लूट में शामिल आरोपी छीने गए मोबाइल को बेचने की फिराक में मोहम्मदी की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी बाईपास पुल के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया गया। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायाँ भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सौरभ मिश्रा (26), अर्पित सक्सेना (21) और मौसम उर्फ आशुतोष दीक्षित (24) शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने 20 अप्रैल को मोहम्मदी मोड़ के पास एक युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल और करीब 1200 रुपये लूट लिए थे। बाद में मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Post by विवेक मिश्र1
- शादी हमारे में देखिए आप भाभी की वीडियो1
- पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल शाहजहाँपुर, जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।1
- 7007648710 call per baat kar Ambe ya tan ya boundary ya gamle c7
- Post by Asha Rani1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by User50283
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1