छत तोड़ चोरी करने वाले दो बाल अपचारी दबोचे शाहजहाँपुर/ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर चोरी किए गए सोने-चाँदी के आभूषण, नगदी और अवैध तमंचा बरामद किया है। घटना जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार ग्राम सिउरा निवासी विजराम सिंह ने 18 अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि 15-16 अप्रैल की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर 20 अप्रैल को दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और निशानदेही पर चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें सोने का हार, अंगूठियां, चैन, पायल, बिछुआ सहित बड़ी मात्रा में चाँदी के आभूषण शामिल हैं। बरामद आभूषणों में पीली धातु करीब 51.25 ग्राम और सफेद धातु 1041 ग्राम है। साथ ही 800 रुपये नगद, एक तमंचा .315 बोर और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में बाल अपचारियों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि पकड़े जाने के डर से आभूषण लेकर शहर से बाहर भागने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

- Post by विवेक मिश्र1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by User50283
- शाहजहांपुर,21 अप्रैल। थाना पुवायां क्षेत्र में बीती देर रात मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके दोनों साथी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि जठियापुर खुर्द निवासी आशीष सक्सेना सोमवार को मीना बाजार सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और पल्सर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। बदमाशो को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई थी। बीती देर रात टीम को सूचना मिली कि बदमाश भागने के इरादे से सिसोरा की तरफ जा रहे है। पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड़ पर अंडरपास के निकट चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाशो को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बड़ा दी और भागने लगे। जल्दबाजी में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की और एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और वहीं गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी की और गोली लगने से घायल पुवायां थाना क्षेत्र निवासी सौरभ मिश्रा एवं अर्पित सक्सेना तथा जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सिसोरा निवासी मौसम दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राहगीरों को निशाना बनाकर इस प्रकार की घटनाएं को अंजाम देने के आदि है।इनके विरुद्ध जनपद खीरी एवं शाहजहांपुर में कई मुकदमे पंजिकृत है। बदमाश के पास से अवैध असलाह और कारतूस, छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।घायल बदमाशो को उपचार के लिए राजकीय मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया है।4
- शाहजहाँपुर। के मदनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय किसान राकेश वर्मा की मौत हो गई। उनकी बाइक को फूलों से सजी एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार दूल्हा समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए1
- Post by राहुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष1
- शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं नेता जयेश प्रसाद जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एकता, सेवा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवाओं व समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। अपने उद्बोधन में जयेश प्रसाद ने कहा कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और समाजहित के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संस्कार और आपसी भाईचारे से ही संभव है। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, छीना गया मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, रात में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक मोटरसाइकिल से पुवायां से सिसोरा (थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी) की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को दबोच लिया। मुठभेड़ में सौरभ मिश्रा (28) निवासी हरदयाल कूचा, पुवायां घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपितों में अर्पित सक्सेना (20) निवासी बड़ागांव, थाना पुवायां और मौसम दीक्षित उर्फ आशुतोष (22) निवासी सिसोरा, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी शामिल हैं। तलाशी में आरोपितों के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, छीना गया ओप्पो एफ-19 मोबाइल, 840 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपित मोबाइल छिनैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में लिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ शाहजहांपुर व खीरी में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पुवायां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच1