प्राथमिक विद्यालय मनकापुर में चोरी, चोरों ने तोड़े कई कमरों के ताले प्राथमिक विद्यालय मनकापुर में चोरी, चोरों ने तोड़े कई कमरों के ताले भूता। प्राथमिक विद्यालय मनकापुर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बाउंड्री के रास्ते विद्यालय परिसर में दाखिल हुए और प्रधानाध्यापक कक्ष समेत दो कमरों तथा आंगनबाड़ी कक्ष के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। चोर विद्यालय से दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, मध्याह्न भोजन का राशन, गेहूं-चावल, सोलर पैनल और बैटरी के अलावा हल्दी, तेल, मिर्च, दलिया सहित अन्य सामान ले गए। बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी चोर नहीं छोड़ गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका स्वाती ने बताया कि चोरी के कारण बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने में परेशानी हो रही है। घटना की सूचना पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले अहिरौला, रूपापुर, पटना समेत कई गांवों में भी चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनमें नकदी, जेवर और लाखों रुपये का सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इन घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय मनकापुर में चोरी, चोरों ने तोड़े कई कमरों के ताले प्राथमिक विद्यालय मनकापुर में चोरी, चोरों ने तोड़े कई कमरों के ताले भूता। प्राथमिक विद्यालय मनकापुर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बाउंड्री के रास्ते विद्यालय परिसर में दाखिल हुए और प्रधानाध्यापक कक्ष समेत दो कमरों तथा आंगनबाड़ी कक्ष के ताले तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। चोर विद्यालय से दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, मध्याह्न भोजन का
राशन, गेहूं-चावल, सोलर पैनल और बैटरी के अलावा हल्दी, तेल, मिर्च, दलिया सहित अन्य सामान ले गए। बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी चोर नहीं छोड़ गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका स्वाती ने बताया कि चोरी के कारण बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने में परेशानी हो रही है। घटना की सूचना पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
कुछ दिन पहले अहिरौला, रूपापुर, पटना समेत कई गांवों में भी चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिनमें नकदी, जेवर और लाखों रुपये का सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इन घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा। शिव भक्तों के लिए देव माया हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया भंडारा। भुता। कैलाश पावन धाम मंदिर पर सोमवार को देव माया हॉस्पिटल की ओर से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों और शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अस्पताल की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान देव माया अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भुवनेद्र प्रताप, डॉ. पंकज, अमित शर्मा, शिवेंद्र, दीपांश, मोनू समेत अस्पताल के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।1
- Bareilly Ke Singrauli Thana Kshetra Ka mamla/ Ram Ganga kinare Mela sab/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ police jaanch mein juti/ co mirganj ka adhikarik byan/ team ne mauke per pahunchkar jutaye sach/ Bareilly Ke Singrauli Thana Kshetra Ka mamla/ Ram Ganga kinare Mela sab/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ police jaanch mein juti/ co mirganj ka adhikarik byan/ team ne mauke per pahunchkar jutaye sach/1
- अचानक अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर एक की मौत दो अन्य नाबालिक लड़कियां घायल हजरत पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीता दांडी गांव के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे वहां बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई तथा दो अन्य लड़कियां घायल हो गई नाबालिक बच्चियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर जमा हुई भीड़1
- न्यूरिया पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली आरोपी गिरफ्तार। पीलीभीत । न्यूरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। एक आरोपी जैनुल आबदीन को गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, बाइक और तमंचा और कारतूस बरामद किए है । बहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। न्यूरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के मामलों में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान सोमवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से न्यूरिया क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित 01 अवैध तमंचा 315 बोर,02 जिन्दा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, चोरी किए गए चांदी के आभूषण 1950 ग्राम, चोरी किए गए सोने के आभूषण 12.93 ग्राम और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिशे दे रही है। पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार चोरी की घटनाओं के अनावरण और आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थी। सोमवार देर रात न्यूरिया थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मझोला की और से धनकुना की तरफ एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तो वह बाइक सवार धनकुना रोड से भुजिया मजार की ओर जाने वाले लिंक रोड पर मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया और आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम के अनुसार आत्मरक्षा में की गई पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में जैनुल आबदीन के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जबकि उसका दूसरा साथी रमन अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोपी जैनुल आबदीन के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के दर्ज है 13 मुकदमे। पुलिस के अनुसार जैनुल आबदीन शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ न्यूरिया,थाना कोतवाली, सुनगढी और बरखेड़ा थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के जुड़े 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।4
- बरेली में एनसीसी गर्ल्स स्टूडेंट्स का जोश बढ़ाने पहुंचे मेजर जनरल गौरव गौतम, बोले- थल सेना कैंप में यूपी को दिलाएं पहला स्थान बरेली। थल सेना कैंप के लिए तैयार हो रही उत्तर प्रदेश की एनसीसी गर्ल्स स्टूडेंट्स को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब उत्तर प्रदेश एनसीसी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल गौरव गौतम (वी एस एम ) बरेली पहुंचे। बरेली मिलेट्री एरिया में स्थित सलारिया हॉल में उन्होंने स्टूडेंट्स से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी ताकत से तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें स्टूडेंट्स की मेहनत और जोश पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि यूपी की टीम प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करेगी। मेजर जनरल गौरव गौतम के अनुसार थल सेना कैंप के लिए गर्ल्स स्टूडेंट्स की टीम तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया में 50 स्टूडेंट्स शामिल हैं, जिनमें से 40 स्टूडेंट्स का चयन कर पूरे भारत में एनसीसी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग पर पिछले करीब एक महीने से नजर रखी जा रही है और बरेली आने का उद्देश्य उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रोत्साहित करना भी था। इस दौरान बरेली में एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अमित उनियाल समेत कई मिलिट्री ऑफिसर, कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल और एनसीसी ऑफिसर मौजूद रहे। ऑफिसर्स ने कठपुतलियों को थल आर्मी कैंप की मुश्किल लड़ाइयों के लिए पूरी तैयारी करने और उत्तर प्रदेश को बेहतर जगह पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। 8 यूपी गर्ल्स बटालियन की कैप्टन बीनम सक्सेना ने बताया कि वह इस बार पांचवीं बार थल आर्मी कैंप के लिए टीम लेकर दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी परेड ग्राउंड में जाएंगी। उनके साथ 40 कठपुतलियों का कंटिंजेंट और जीसीआई मोनिका शर्मा भी होंगी। उन्होंने बताया कि थल आर्मी कैंप करीब 12 दिनों का होता है, जिसमें कठपुतलियों को मिलिट्री लाइफ की तैयारी से परिचित कराने के साथ मैप की दूरी, जजिंग डिस्टेंस समेत अलग-अलग मिलिट्री बेस्ड लड़ाइयों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस बार देशभर से 19 एनसीसी डायरेक्टरेट कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रहे हैं और यूपी डायरेक्टरेट को पहले जगह पहुंचाने के लिए टीम पूरी मेहनत करेगी। कैप्टन बीनम सक्सेना ने बरेली के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एनसीसी के जरिए बच्चों में अनुशासन, देशप्रेम और नेतृत्व की भावना विकसित होती है और उन्हें सैन्य जीवन तथा देश सेवा के प्रति बेहतर समझ मिलती है। मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनसीसी में लड़कियों की भागीदारी बढ़ने से आने वाले समय में वे समाज में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीसी ट्रेनिंग के दौर में टेक्नोलॉजी और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान को बेहतर बनाने तथा उसके सही इस्तेमाल के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो अगले तीन महीने में तैयार होने की उम्मीद है। अगले साल से एनसीसी ट्रेनिंग में टेक्नोलॉजी की भागीदारी करीब 30 प्रतिशत तक करने की योजना है। एनसीसी में छात्रों की बढ़ती मांग और सीमित सीटों के सवाल पर मेजर जनरल गौतम ने इसे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चुनौती बताई। उन्होंने कहा कि एनसीसी का विस्तार तभी प्रभावी होगा, जब कैडेट्स को उचित सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित सैन्य कर्मी और संसाधन उपलब्ध हों। उन्होंने तकनीक के माध्यम से प्रशिक्षण को विस्तार देने की योजना भी बताई, जिसमें एक प्रशिक्षित छात्र आगे अपने गांव के चार-पांच अन्य युवाओं को प्रशिक्षण देने में मदद कर सके। ग्रामीण क्षेत्रों में एनसीसी की पहुंच बढ़ाने को लेकर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में शेष 110 एनसीसी बटालियन हैं, जिनमें से 47 जिलों में बटालियन मौजूद हैं। बाकी जिलों में भी धीरे-धीरे एनसीसी की पहुंच बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। उनका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक एनसीसी का विस्तार करना है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अनुशासन, प्रशिक्षण और नेतृत्व का अवसर मिल सके। सलारिया हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स में खासा उत्साह नजर आया। अब यूपी की गर्ल्स एनसीसी टीम की नजर दिल्ली में होने वाले थल सेना कैंप की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर है। कार्यक्रम में बीनम सक्सेना एनसीसी , मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम) एडीजी, उत्तर प्रदेश एनसीसी , ब्रिगेडियर अमित उनयाल, ग्रुप कमांडर एन सी सी, बरेली , कर्नल एस एस बिष्ट, कर्नल होशियार सिंह, कर्नल संजय नायर आदि मौजूद रहे।1
- डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीसलपुर डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीसलपुर सावन मास के आखिरी सोमवार के अवसर पर बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ईदगाह चौराहे से रामलीला होते हुए गुलेश्वर नाथ मंदिर की ओर जा रहे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। 130 विधानसभा बीसलपुर से प्रबल दावेदार एवं आईएमए बरेली के प्रेसिडेंट डॉ. डीपी गंगवार ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा होते ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों ने भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया और शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। डॉ. डीपी गंगवार ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सावन के आखिरी सोमवार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। कांवड़ियों ने भी पुष्पवर्षा के बीच जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा जारी रखी। बीसलपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था का यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- बदायूं में बड़ा सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल एंकर: बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वीओ-1: पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए। वीओ-2: हादसे में ग्राम ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीओ-3: हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीओ-4: हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एंकर आउट: फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है। वाइट मृतक का भाई। वाइट मृतक का भतीजा2
- हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा बुजुर्ग की मौत दो बच्चियों घायल परिवार में मचा कोहराम स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ग्राम ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है। वाइट मृतक का भाई। वाइट मृतक का भतीजा4
- अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद हो गया। बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर मूर्ति स्थापित किए जाने का आरोप है। प्रशासनिक टीम द्वारा रोकने पर ग्रामीणों के उग्र होने की बात सामने आई। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर जमकर पथराव किया। पथराव में प्रशासन और पुलिस की 12 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने तथा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के शीशे भी तोड़े जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। क्षेत्राधिकारी और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है। पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले की जांच और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई जारी है।1