Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेखा यादव भेंटुआ विकास खंड की अध्यक्ष मनोनीत प्रभावती बनी महामंत्री भेटुआ ब्लॉक के गांव भगवानपुर में अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ठ की बैठक में जिला अध्यक्ष संत दीन यादव द्वारा रेखा यादव को ब्लॉक अध्यक्ष तथा प्रभावती यादव को महामंत्र मनोनीत किया है मनोनयन से के बाद महिलाओ ने अध्यक्ष का स्वागत किया राजेश यादव शिवप्रताप यादव बीरू उर्फ महेंद्र यादव ने भारत यादव आदि लोगों ने स्वागत किया
Madusoodan
रेखा यादव भेंटुआ विकास खंड की अध्यक्ष मनोनीत प्रभावती बनी महामंत्री भेटुआ ब्लॉक के गांव भगवानपुर में अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ठ की बैठक में जिला अध्यक्ष संत दीन यादव द्वारा रेखा यादव को ब्लॉक अध्यक्ष तथा प्रभावती यादव को महामंत्र मनोनीत किया है मनोनयन से के बाद महिलाओ ने अध्यक्ष का स्वागत किया राजेश यादव शिवप्रताप यादव बीरू उर्फ महेंद्र यादव ने भारत यादव आदि लोगों ने स्वागत किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। नाम काटे जाने से सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने आज अमेठी तहसील में पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। दरअसल यह पूरा मामला भेंटुआ विकास खंड के मई गांव का है जहां आज गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके नाम बिना सूचना के मतदाता सूची से हटा दिए गए। इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने आज अमेठी तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 200 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। इस मामले में उन्होंने संबंधित बीएलओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव निवासी 19 वर्षीय प्रिया तिवारी ने कहा कि “हमसे मतदान का अधिकार छीना जा रहा है। बीएलओ ठाकुर प्रसाद द्वारा हमारे गांव के दो सौ से ज्यादा लोगों के नाम काट दिए गए हैं। हम सभी आज तहसील पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए हैं।” वहीं पूनम तिवारी ने बताया कि “बीएलओ घर आकर आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज ले गए थे, इसके बावजूद भी हमारा नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।” मई गांव के प्रधान पद प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि “बीएलओ ठाकुर प्रसाद पाल लगातार नाम काटने की बात करते थे और अब गांव के सैकड़ों लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।” इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इस पूरे मामले की जांच स खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह को सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को LPG का फुलफॉर्म बताते हुए कहा कि LPG मतलब लापता गैस। गैस सिलेंडर की मारामारी को देखते हुएउन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा1
- अमेठी। महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह शहादत दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह रक्तदान शिविर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और उनके साथियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।2
- अमेठी:जनपद के संग्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए मरीजों को मुफ्त मिलने वाली दवाओं के बजाय बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों पर वही दवाएं आसानी से उपलब्ध रहती हैं, जिन्हें डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखा जाता है। इससे मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीज इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मरीज निर्मला ने बताया कि वह अस्पताल में दवा लेने आई थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें एक छोटी पर्ची पर दवा लिखकर बाहर से खरीदने को कहा। वहीं रिम्पी के परिजनों का आरोप है कि खांसी जैसी सामान्य बीमारी की दवा भी बाहर से लिखी गई। इसी कड़ी में मोहम्मद जफर ने बताया कि उन्हें गले में समस्या थी और वह अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी बाहर से दवा खरीदने के लिए कहा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके। वहीं, इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। यदि कोई दवा स्टॉक में नहीं होती है तो मरीजों को जनऔषधि केंद्र से लेने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहा है तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का कीमती तांबा चोरी1
- *दिनदहाड़े गोलियों से दहला वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या कैंपस में बवाल* वाराणसी । उदय प्रताप कॉलेज (UP College) में आज दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी मनजीत चौहान पिस्तौल लेकर आया और प्रिंसिपल के सामने ही फायरिंग की बताया जा रहा हैं कि हमलावर ने 3-4 गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गया।1
- प्रतापगढ़ में एक किसान ने अपने खेत में ऐसी मूली उगाई है, जिसकी लंबाई 5 फीट से भी ज्यादा लंबी है। ये अनोखी मूली गड़वाड़ा नगर पंचायत स्थित राजापुर कला गांव में उगाई गई है... किसान की मेहनत और खास खेती तकनीक का ये नतीजा है।1
- अभी तक किसी ने 7 फिट लंबी मूली नहीं देखी होगी लेकिन अब यहां भी देखने को मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखना न भूलें1