भगतसिंह के शहादत दिवस पर महापद्मनंद वेलफेयर एसोसिएशन ने किया रक्तदान अमेठी। महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह शहादत दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह रक्तदान शिविर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और उनके साथियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।
भगतसिंह के शहादत दिवस पर महापद्मनंद वेलफेयर एसोसिएशन ने किया रक्तदान अमेठी। महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह शहादत दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है,
जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह रक्तदान शिविर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और उनके साथियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।
- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने चलती बिजली लाइन के बीच ट्रांसफार्मर को ही निशाना बना डाला। मामला जामो थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर लगे इस ट्रांसफार्मर से करीब 10 से 12 ट्यूबवेल और कुछ घरों में बिजली सप्लाई होती थी। देर रात चोर मौके पर पहुंचे और बेहद शातिर अंदाज में ट्रांसफार्मर को लाइन से अलग कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रांसफार्मर को काटकर उसके अंदर लगे कीमती तांबे के तार निकाल लिए और फरार हो गए। खास बात यह है कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय बिजली सप्लाई चालू थी। सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो वह कई टुकड़ों में जमीन पर बिखरा हुआ मिला। यह नजारा देखकर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गांव निवासी जंग बहादुर यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, बिजली विभाग जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चोरों ने चलती लाइन में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।4
- भेटुआ ब्लॉक के गांव भगवानपुर में अखिल भारतीय महिला प्रकोष्ठ की बैठक में जिला अध्यक्ष संत दीन यादव द्वारा रेखा यादव को ब्लॉक अध्यक्ष तथा प्रभावती यादव को महामंत्र मनोनीत किया है मनोनयन से के बाद महिलाओ ने अध्यक्ष का स्वागत किया राजेश यादव शिवप्रताप यादव बीरू उर्फ महेंद्र यादव ने भारत यादव आदि लोगों ने स्वागत किया2
- *दिनदहाड़े गोलियों से दहला वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या कैंपस में बवाल* वाराणसी । उदय प्रताप कॉलेज (UP College) में आज दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी मनजीत चौहान पिस्तौल लेकर आया और प्रिंसिपल के सामने ही फायरिंग की बताया जा रहा हैं कि हमलावर ने 3-4 गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गया।1
- प्रतापगढ़ में एक किसान ने अपने खेत में ऐसी मूली उगाई है, जिसकी लंबाई 5 फीट से भी ज्यादा लंबी है। ये अनोखी मूली गड़वाड़ा नगर पंचायत स्थित राजापुर कला गांव में उगाई गई है... किसान की मेहनत और खास खेती तकनीक का ये नतीजा है।1
- Post by Raju.u.p.441
- प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम सतीष पटेल है, जो महमदपुर चारपुरा का रहने वाला है। - सतीष पटेल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, छिनैती और हत्या के प्रयास शामिल हैं। - वह कई बार जेल भी जा चुका है, लेकिन फिर से अपराध में शामिल हो गया था [1]। *पुलिस की कार्रवाई:* - पुलिस ने सतीष पटेल को पूरनपुर खजूर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान रोका, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। - पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सतीष पटेल घायल हो गया। - पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, और लूट के 3830 रुपये बरामद किए हैं।1
- अमेठी में बिजली के खंभे पर बंधा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर काटकर तांबे का तार ले उड़े चोर अमेठी जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का चोरी होना तो सुना था लेकिन ट्रांसफार्मर को मौके से ही टुकड़े टुकड़े काटकर उसके अंदर के तांबा के तार व उसमें भरा तेल उठा ले जाना पहली सुना है। ये पूरा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे राजा गौरा गांव का है जहां सड़क किनारे लगे खंभे में बंधा 25 किलोवाट के ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का तार निकाल ले गए। ट्रांसफार्मर के निकलते ही उसके आगे के घरों में अंधेरा हो गया। रात में तो लोग नहीं समझ पाए कि बिजली क्यों चली गई लेकिन सुबह होते हो ग्रामीणों ने खंभे के नीचे कटे पड़े ट्रांसफार्मर को देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में गांव के ट्रांसफार्मर की चोरी होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे। उधर खंभे में लगे ट्रांसफार्मर की चोरी होने की सूचना पर विद्युत विभाग और पुलिस छानबीन में लगी है। फिलहाल अबतक चोरों का सुराग नहीं लग सका है3
- ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच संगठन की मासिक बैठक केंद्रीय कार्यालय, अमेठी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने, हिंदू समाज को जागरूक करने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से 19 अप्रैल, रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अमेठी में आयोजित की जाने वाली भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों, रूपरेखा एवं जनसहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और स्वाभिमान का संदेश देने का पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष श्री सुरेश ओझा, महामंत्री श्री भूपेंद्र मिश्रा सहित मनोज तिवारी, अमित तिवारी, कैप्टन अरविंद शुक्ला, जयप्रकाश, कन्हैया लाल मिश्रा, भगवत मिश्रा, सुनील ओझा, अनुभव तिवारी, हरिकेश मिश्रा, यतेंद्र त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, पवन तिवारी, विवेक मिश्रा, रामकरण तिवारी, दिलीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- तहसील सदर में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस जिसमें जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई कर समस्याओं के निस्तारण का दिया निर्देश। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने क्या कहा देखें।1