logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच की बैठक में परशुराम जयंती मनाने पर हुई चर्चा ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच संगठन की मासिक बैठक केंद्रीय कार्यालय, अमेठी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने, हिंदू समाज को जागरूक करने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से 19 अप्रैल, रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अमेठी में आयोजित की जाने वाली भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों, रूपरेखा एवं जनसहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और स्वाभिमान का संदेश देने का पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष श्री सुरेश ओझा, महामंत्री श्री भूपेंद्र मिश्रा सहित मनोज तिवारी, अमित तिवारी, कैप्टन अरविंद शुक्ला, जयप्रकाश, कन्हैया लाल मिश्रा, भगवत मिश्रा, सुनील ओझा, अनुभव तिवारी, हरिकेश मिश्रा, यतेंद्र त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, पवन तिवारी, विवेक मिश्रा, रामकरण तिवारी, दिलीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

20 hrs ago
user_Madusoodan
Madusoodan
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच की बैठक में परशुराम जयंती मनाने पर हुई चर्चा ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच संगठन की मासिक बैठक केंद्रीय कार्यालय, अमेठी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने, हिंदू समाज को जागरूक करने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से 19 अप्रैल, रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अमेठी में आयोजित की जाने वाली भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों, रूपरेखा एवं जनसहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और स्वाभिमान का संदेश देने का पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाना चाहिए। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष श्री सुरेश ओझा, महामंत्री श्री भूपेंद्र मिश्रा सहित मनोज तिवारी, अमित तिवारी, कैप्टन अरविंद शुक्ला, जयप्रकाश, कन्हैया लाल मिश्रा, भगवत मिश्रा, सुनील ओझा, अनुभव तिवारी, हरिकेश मिश्रा, यतेंद्र त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, पवन तिवारी, विवेक मिश्रा, रामकरण तिवारी, दिलीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को LPG का फुलफॉर्म बताते हुए कहा कि LPG मतलब लापता गैस। गैस सिलेंडर की मारामारी को देखते हुएउन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा
    1
    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को LPG का फुलफॉर्म बताते हुए कहा कि LPG मतलब लापता गैस। गैस सिलेंडर की मारामारी को देखते हुएउन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    47 min ago
  • अमेठी। महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह शहादत दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह रक्तदान शिविर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और उनके साथियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।
    2
    अमेठी। महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह शहादत दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह, राजीव सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह रक्तदान शिविर देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और उनके साथियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और त्याग की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी:जनपद के संग्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए मरीजों को मुफ्त मिलने वाली दवाओं के बजाय बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों पर वही दवाएं आसानी से उपलब्ध रहती हैं, जिन्हें डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखा जाता है। इससे मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीज इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मरीज निर्मला ने बताया कि वह अस्पताल में दवा लेने आई थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें एक छोटी पर्ची पर दवा लिखकर बाहर से खरीदने को कहा। वहीं रिम्पी के परिजनों का आरोप है कि खांसी जैसी सामान्य बीमारी की दवा भी बाहर से लिखी गई। इसी कड़ी में मोहम्मद जफर ने बताया कि उन्हें गले में समस्या थी और वह अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी बाहर से दवा खरीदने के लिए कहा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके। वहीं, इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। यदि कोई दवा स्टॉक में नहीं होती है तो मरीजों को जनऔषधि केंद्र से लेने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहा है तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अमेठी:जनपद के संग्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के साथ आर्थिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए मरीजों को मुफ्त मिलने वाली दवाओं के बजाय बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों पर वही दवाएं आसानी से उपलब्ध रहती हैं, जिन्हें डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखा जाता है। इससे मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीज इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
मरीज निर्मला ने बताया कि वह अस्पताल में दवा लेने आई थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें एक छोटी पर्ची पर दवा लिखकर बाहर से खरीदने को कहा। वहीं रिम्पी के परिजनों का आरोप है कि खांसी जैसी सामान्य बीमारी की दवा भी बाहर से लिखी गई।
इसी कड़ी में मोहम्मद जफर ने बताया कि उन्हें गले में समस्या थी और वह अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी बाहर से दवा खरीदने के लिए कहा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके।
वहीं, इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। यदि कोई दवा स्टॉक में नहीं होती है तो मरीजों को जनऔषधि केंद्र से लेने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहा है तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का कीमती तांबा चोरी
    1
    अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का कीमती तांबा चोरी
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *दिनदहाड़े गोलियों से दहला वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या कैंपस में बवाल* वाराणसी । उदय प्रताप कॉलेज (UP College) में आज दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी मनजीत चौहान पिस्तौल लेकर आया और प्रिंसिपल के सामने ही फायरिंग की बताया जा रहा हैं कि हमलावर ने 3-4 गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गया।
    1
    *दिनदहाड़े गोलियों से दहला वाराणसी यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या कैंपस में बवाल*
वाराणसी । उदय प्रताप कॉलेज (UP College) में आज दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी मनजीत चौहान पिस्तौल लेकर आया और प्रिंसिपल के सामने ही फायरिंग की बताया जा रहा हैं कि हमलावर ने 3-4 गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गया।
    user_पवन कुमार (पत्रकार)
    पवन कुमार (पत्रकार)
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • प्रतापगढ़ में एक किसान ने अपने खेत में ऐसी मूली उगाई है, जिसकी लंबाई 5 फीट से भी ज्यादा लंबी है। ये अनोखी मूली गड़वाड़ा नगर पंचायत स्थित राजापुर कला गांव में उगाई गई है... किसान की मेहनत और खास खेती तकनीक का ये नतीजा है।
    1
    प्रतापगढ़ में एक किसान ने अपने खेत में ऐसी मूली उगाई है, जिसकी लंबाई 5 फीट से भी ज्यादा लंबी है। ये अनोखी मूली गड़वाड़ा नगर पंचायत स्थित राजापुर कला गांव में उगाई गई है... किसान की मेहनत और खास खेती तकनीक का ये नतीजा है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अभी तक किसी ने 7 फिट लंबी मूली नहीं देखी होगी लेकिन अब यहां भी देखने को मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखना न भूलें
    1
    अभी तक किसी ने 7 फिट लंबी मूली नहीं देखी होगी लेकिन अब यहां भी देखने को मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखना न भूलें
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.