logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) किशनगंज 21 फरवरी 2026-माननीय सांसद डॉ. मो. जावेद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, माननीय मंत्री, उद्योग विभाग एवं पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में जिले के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ICDS, बुडको, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, खनन विभाग, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, विद्युत विभाग, जिला योजना, नगर निकाय, PHED, पथ निर्माण विभाग, BCD, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई प्रमंडल, सहकारिता विभाग,अल्पसंख्यक विभाग सहित अन्य विभागों की स्थिति पर चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सभी माननीय विधायकों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को रखा गया। इसमें सड़कों की जर्जर स्थिति, ठेकेदारों द्वारा टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने एवं जांच कर कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। ICDS पोठिया से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जांच, किशनगंज में निगरानी विभाग की कार्रवाई, छतरगाछ में निर्माणाधीन अस्पताल में प्रयुक्त स्थानीय बालू की गुणवत्ता जांच, नशा एवं कैंसर से बचाव हेतु जन-जागरूकता, अल्पसंख्यक छात्रावासों के रखरखाव तथा बिना मान्यता के CBSE/ICSE विद्यालयों की जांच जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किशनगंज जिले में व्यापक कार्य हुए हैं, अतः कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता से जिले की छवि प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ICDS पोठिया से संबंधित विषय पर उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए प्रकरण की जांच की आवश्यकता बताई तथा इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखने हेतु सभी विधायकों से आग्रह किया।माननीय सांसद महोदय ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित योजनाओं की नियमित जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए, ताकि उनके सहयोग से कार्यों में तेजी लाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में रिक्त चिकित्सक पदों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। टप्पू-दिघलबैंक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास निजी अस्पतालों द्वारा अवैध रेफरल की शिकायत पर जिला पदाधिकारी ने अवगत कराया कि आकस्मिक निरीक्षण हेतु टीम गठित कर जांच की जा रही है।किशनगंज जिले में बढ़ते कैंसर मामलों पर गंभीर चर्चा करते हुए माननीय सांसद महोदय ने बताया कि प्रधान सचिव स्तर से समन्वय स्थापित कर जांच टीम भेजी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं PHED की संयुक्त जिला स्तरीय टीम गठित कर जिले के विभिन्न स्थानों से पेयजल के नमूने लेने का निर्देश दिया गया। अवैध खनन में संलिप्त पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, कटावरोधी कार्य, बॉर्डर पिचिंग एवं बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। रमजान नदी के सुंदरीकरण एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई तथा भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में माननीय सांसद महोदय ने कहा कि दिशा की बैठक प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने जिले के औद्योगिक विकास, इंडस्ट्रियल हब में स्थानीय लोगों को रोजगार, भूमि के दुरुपयोग पर रोक एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए संतुलित एवं प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिन विषयों पर इस बैठक में चर्चा नहीं हो सकी, उन्हें आगामी बैठक में शामिल करने की बात कही गई। माननीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग सहित कठोर कार्रवाई की जाए। ICDS की समीक्षा में उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब तक 86 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है तथा सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है।बुडको, शिक्षा विभाग, NHAI, PHED (नल-जल योजना) एवं पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री महोदय ने विभिन्न समितियों के गठन, स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध सुधार तथा अभियंताओं से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। नल-जल योजना में पीले पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में कारण स्पष्ट करने एवं एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक के समापन पर माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि बैठक अत्यंत लाभकारी रही। पदाधिकारियों की तैयारी, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं टीम भावना सराहनीय रही, जिसका प्रत्यक्ष लाभ जिले के विकास में परिलक्षित हो रहा है।बैठक में एडीएम श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीडीसी श्री प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिकेत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी - सह - जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा जिले के विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) किशनगंज 21 फरवरी 2026-माननीय सांसद डॉ. मो. जावेद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, माननीय मंत्री, उद्योग विभाग एवं पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में जिले के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ICDS, बुडको, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, खनन विभाग, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, विद्युत विभाग, जिला योजना, नगर निकाय, PHED, पथ निर्माण विभाग, BCD, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई प्रमंडल, सहकारिता विभाग,अल्पसंख्यक विभाग सहित अन्य विभागों की स्थिति पर चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सभी माननीय विधायकों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को रखा गया। इसमें सड़कों की जर्जर स्थिति, ठेकेदारों द्वारा टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने एवं जांच कर कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। ICDS पोठिया से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जांच, किशनगंज में निगरानी विभाग की कार्रवाई, छतरगाछ में निर्माणाधीन अस्पताल में प्रयुक्त स्थानीय बालू की गुणवत्ता जांच, नशा एवं कैंसर से बचाव हेतु जन-जागरूकता, अल्पसंख्यक छात्रावासों के रखरखाव तथा बिना मान्यता के CBSE/ICSE विद्यालयों की जांच जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।समीक्षा के क्रम में माननीय सांसद महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किशनगंज जिले में व्यापक कार्य हुए हैं, अतः कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता

acbd0511-e0c3-4b95-b2c5-ca9b8b1cfda9

से जिले की छवि प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। ICDS पोठिया से संबंधित विषय पर उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए प्रकरण की जांच की आवश्यकता बताई तथा इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखने हेतु सभी विधायकों से आग्रह किया।माननीय सांसद महोदय ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित योजनाओं की नियमित जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए, ताकि उनके सहयोग से कार्यों में तेजी लाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में रिक्त चिकित्सक पदों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। टप्पू-दिघलबैंक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास निजी अस्पतालों द्वारा अवैध रेफरल की शिकायत पर जिला पदाधिकारी ने अवगत कराया कि आकस्मिक निरीक्षण हेतु टीम गठित कर जांच की जा रही है।किशनगंज जिले में बढ़ते कैंसर मामलों पर गंभीर चर्चा करते हुए माननीय सांसद महोदय ने बताया कि प्रधान सचिव स्तर से समन्वय स्थापित कर जांच टीम भेजी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं PHED की संयुक्त जिला स्तरीय टीम गठित कर जिले के विभिन्न स्थानों से पेयजल के नमूने लेने का निर्देश दिया गया। अवैध खनन में संलिप्त पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, कटावरोधी कार्य, बॉर्डर पिचिंग एवं बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। रमजान नदी के सुंदरीकरण एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई तथा भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में माननीय सांसद महोदय ने कहा कि दिशा की बैठक प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने जिले के औद्योगिक विकास, इंडस्ट्रियल हब में

e7fc501e-c6b4-4ada-a12f-32e768c5b43e

स्थानीय लोगों को रोजगार, भूमि के दुरुपयोग पर रोक एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए संतुलित एवं प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिन विषयों पर इस बैठक में चर्चा नहीं हो सकी, उन्हें आगामी बैठक में शामिल करने की बात कही गई। माननीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग सहित कठोर कार्रवाई की जाए। ICDS की समीक्षा में उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब तक 86 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है तथा सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है।बुडको, शिक्षा विभाग, NHAI, PHED (नल-जल योजना) एवं पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री महोदय ने विभिन्न समितियों के गठन, स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध सुधार तथा अभियंताओं से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। नल-जल योजना में पीले पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में कारण स्पष्ट करने एवं एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक के समापन पर माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि बैठक अत्यंत लाभकारी रही। पदाधिकारियों की तैयारी, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं टीम भावना सराहनीय रही, जिसका प्रत्यक्ष लाभ जिले के विकास में परिलक्षित हो रहा है।बैठक में एडीएम श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीडीसी श्री प्रदीप कुमार झा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिकेत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी - सह - जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा जिले के विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Birendra Kumar Thakur
    1
    Post by Birendra Kumar Thakur
    user_Birendra Kumar Thakur
    Birendra Kumar Thakur
    ढाका, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • Kal raat Shyambengoli Gang ne apne doston ke saath dhamakedar party ki aur pura mahaul hi badal diya 💥 Music, masti aur full energy ke saath har moment ko enjoy kiya gaya. Video jaise hi social media par upload hua, turant viral hone laga. Log gang ki unity, vibe aur attitude ko pasand kar rahe hain. Ye sirf ek party nahi thi, balki dosti aur bonding ka celebration tha. Shyambengoli Gang ne phir se proof kar diya ki jab saath ho apne log, to har pal special ban jata hai 🔥😎 #Shyambengoli #ShyambengoliGang #GangParty #ViralVideo #PartyNight #FullMasti #DostiVibes #TrendingNow #YouthPower #CelebrationMode
    1
    Kal raat Shyambengoli Gang ne apne doston ke saath dhamakedar party ki aur pura mahaul hi badal diya 💥 Music, masti aur full energy ke saath har moment ko enjoy kiya gaya. Video jaise hi social media par upload hua, turant viral hone laga. Log gang ki unity, vibe aur attitude ko pasand kar rahe hain. Ye sirf ek party nahi thi, balki dosti aur bonding ka celebration tha. Shyambengoli Gang ne phir se proof kar diya ki jab saath ho apne log, to har pal special ban jata hai 🔥😎
#Shyambengoli
#ShyambengoliGang
#GangParty
#ViralVideo
#PartyNight
#FullMasti
#DostiVibes
#TrendingNow
#YouthPower
#CelebrationMode
    user_Shyambengoli
    Shyambengoli
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • अपमान या राजनीति? बयान, गिरफ्तारी और मानसिक प्रताड़ना के दावे पर बड़ा सवाल — कानून सब पर बराबर लागू होगा या नहीं?” क्या किसी को तंज़ या उपमा देकर संबोधित करना अपराध है? हाल ही में दिए गए बयान, उसके बाद हुई गिरफ्तारी और फिर अपमान व मानसिक प्रताड़ना के आरोप — इस पूरे घटनाक्रम ने कानून, राजनीति और अभिव्यक्ति की सीमा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में हम विस्तार से समझते हैं: किस बयान से विवाद शुरू हुआ गिरफ्तारी का समय और कारण अपमान और मानसिक दबाव का दावा कितना कानूनी आधार रखता है क्या कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है? पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें और अपनी राय जरूर बताएं। #SamratChaudhary #PappuYadav #BiharPolitics #BiharNews #PoliticalControversy #DefamationLaw #FreeSpeechDebate #BiharPolice #IndianPolitics #BreakingNews #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    1
    अपमान या राजनीति? बयान, गिरफ्तारी और मानसिक प्रताड़ना के दावे पर बड़ा सवाल — कानून सब पर बराबर लागू होगा या नहीं?”
क्या किसी को तंज़ या उपमा देकर संबोधित करना अपराध है? हाल ही में दिए गए बयान, उसके बाद हुई गिरफ्तारी और फिर अपमान व मानसिक प्रताड़ना के आरोप — इस पूरे घटनाक्रम ने कानून, राजनीति और अभिव्यक्ति की सीमा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
इस वीडियो में हम विस्तार से समझते हैं:
किस बयान से विवाद शुरू हुआ
गिरफ्तारी का समय और कारण
अपमान और मानसिक दबाव का दावा कितना कानूनी आधार रखता है
क्या कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है?
पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें और अपनी राय जरूर बताएं।
#SamratChaudhary #PappuYadav #BiharPolitics #BiharNews #PoliticalControversy #DefamationLaw #FreeSpeechDebate #BiharPolice #IndianPolitics #BreakingNews #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor Kalyanpur, Purbi Champaran•
    16 hrs ago
  • कुंडवा चैनपुर दिनांक 20/02/2026 को समवाय ACN के द्वारा आज सूचना मिली की एक व्यक्ति कुछ प्रतिबंधित सामान लेकर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाला हैं प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षण सामान्य आलोक कुमार के साथ में तीन जवान के साथ एक स्पेशल पेट्रोलिंग निकाला गया! समय 3 बज कर 45 मिनट देखा की काली मंदिर के समीप एक काले रंग के गलेमर मोटर साइकल पर एक व्यक्ति अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर रहा हैं पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गई तो व्यक्ति शराब के नशे में था और मोटर साइकल को चेक किया गया तो मोटर साइकल के सीट के नीचे पीला रंग के झोला में काली पॉलीथिन से लिपटा एक देसी कट्टा बरामद हुआ! बरामद सामान को अपने कब्जे में लिया गया और मौके पर ही जप्ति सूची बनाई गई l
    1
    कुंडवा चैनपुर दिनांक 20/02/2026 को समवाय ACN के द्वारा आज सूचना मिली की एक व्यक्ति कुछ प्रतिबंधित सामान लेकर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाला हैं प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षण सामान्य आलोक कुमार के साथ में तीन  जवान के साथ एक स्पेशल पेट्रोलिंग निकाला गया! समय 3 बज कर 45 मिनट देखा की काली मंदिर के समीप एक काले रंग के गलेमर मोटर साइकल पर एक व्यक्ति अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर रहा हैं पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली गई तो व्यक्ति शराब के नशे में था और मोटर साइकल को चेक किया गया तो मोटर साइकल के सीट के नीचे पीला रंग के झोला में काली पॉलीथिन से लिपटा एक देसी कट्टा बरामद हुआ! बरामद सामान को अपने कब्जे में लिया गया और मौके पर ही जप्ति सूची बनाई गई l
    user_R K
    R K
    Voice of people ढाका, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • सदन में गूंजी शिवहर के स्टेडियम निर्माण की मांग, MLC बंशीधर ब्रजवासी ने उठाया मुद्दा शिवहर जिले में स्टेडियम निर्माण को लेकर आवाज अब सदन तक पहुंच चुकी है। MLC बंशीधर ब्रजवासी जी ने सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिवहर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ एक बेहतर खेल मैदान और स्टेडियम जैसी सुविधाओं की। अब देखना यह है कि सरकार इस मांग पर क्या कदम उठाती है। शिवहर के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह पहल अहम मानी जा रही है। #Shivhar #StadiumDemand #MLC #BanshidharBrajwasi #YouthDevelopment #SportsInfrastructure #BiharNews #ShivharNews #Development
    1
    सदन में गूंजी शिवहर के स्टेडियम निर्माण की मांग, MLC बंशीधर ब्रजवासी ने उठाया मुद्दा
शिवहर जिले में स्टेडियम निर्माण को लेकर आवाज अब सदन तक पहुंच चुकी है। MLC बंशीधर ब्रजवासी जी ने सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शिवहर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ एक बेहतर खेल मैदान और स्टेडियम जैसी सुविधाओं की। अब देखना यह है कि सरकार इस मांग पर क्या कदम उठाती है।
शिवहर के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह पहल अहम मानी जा रही है।
#Shivhar
#StadiumDemand
#MLC
#BanshidharBrajwasi
#YouthDevelopment
#SportsInfrastructure
#BiharNews
#ShivharNews
#Development
    user_Bihar ke Janta ki Awaaz
    Bihar ke Janta ki Awaaz
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    5 hrs ago
  • मनोज भारती जी का कहना है कि जनसुराज में उन लोगों को जोड़ना है जो पार्टी के लिए कम करें बल्कि अपने लिए कामना करें
    1
    मनोज भारती जी का कहना है कि जनसुराज में उन लोगों को जोड़ना है जो पार्टी के लिए कम करें बल्कि अपने लिए कामना करें
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • Banda POCSO कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: चित्रकूट बाल यौ*न शोषण कांड में दंपति को मृ*त्युदंड
    1
    Banda POCSO कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: चित्रकूट बाल यौ*न शोषण कांड में दंपति को मृ*त्युदंड
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • फुलवरिया में जो डलाई रोड जो है फुलवरिया में इसका नापी हो रहा है
    1
    फुलवरिया में जो डलाई रोड जो है फुलवरिया में इसका नापी हो रहा है
    user_Birendra Kumar Thakur
    Birendra Kumar Thakur
    ढाका, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • reel banate banate raato raat chamk gaye ye ladka dekhiye
    1
    reel banate banate raato raat chamk gaye ye ladka dekhiye
    user_Ankit Gupta
    Ankit Gupta
    मीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.