logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर के स्वार धनपुर शाहदरा गाँव के पास कोसी नदी में डूबने से एक बैल की मौत चालक ने कुदकर बचाई अपनी जान रामपुर जनपद की तहसील स्वार क्षेत्र में कोसी नदी घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नदी में डूबने से एक बैल की मौत हो गई, जबकि बुग्गी चालक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली।घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। तहसील स्वार क्षेत्र के गांव धनपुर शाहदरा स्थित कोसी नदी घाट पर गांव शहपुरा निवासी भूरा अपनी बुग्गी गाड़ी से नदी से रेत निकालकर वापस लौट रहा था। तभी अचानक बुग्गी गाड़ी गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते गाड़ी नदी में डूबने लगी। बताया जा रहा है कि बुग्गी चालक भूरा ने किसी तरह खुद को बचाते हुए शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद एक बैल को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दूसरे बैल की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृत बैल को दफन करा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल इस घटना के बाद नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है।

2 hrs ago
user_रवि सैनी
रवि सैनी
रामपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रामपुर के स्वार धनपुर शाहदरा गाँव के पास कोसी नदी में डूबने से एक बैल की मौत चालक ने कुदकर बचाई अपनी जान रामपुर जनपद की तहसील स्वार क्षेत्र में कोसी नदी घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नदी में डूबने से एक बैल की मौत हो गई, जबकि बुग्गी चालक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली।घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। तहसील स्वार क्षेत्र के गांव धनपुर शाहदरा स्थित कोसी नदी घाट पर गांव शहपुरा निवासी भूरा अपनी बुग्गी गाड़ी से नदी से रेत निकालकर वापस लौट रहा था। तभी अचानक बुग्गी गाड़ी गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते गाड़ी नदी में डूबने लगी। बताया जा रहा है कि बुग्गी चालक भूरा ने किसी तरह खुद को बचाते हुए शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद एक बैल को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दूसरे बैल की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृत बैल को दफन करा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। फिलहाल इस घटना के बाद नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर में शनिवार को स्थानीय कोतवाली के परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इसमें पहुंचें कुल एक ही फरियादी के प्रार्थना पत्र का मौकें पर ही निस्तारण किया गया।हाईवे स्थित कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह की अध्यक्षता में सवेरे दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस दिवस में एक ही फरियादी पहुंचा था।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने कहा कि लंबित पड़े शिकायती पत्रों की गहनता से जांच के उपरांत ही कार्रवाई करें।कहा कि शासन के निर्देश पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में राजस्व और भूमि संबंधी प्रकरणों को गहनता से सुनने के निर्देश दिए गए हैं।इस मौकें पर पुलिस,लेखपाल,राजस्व अधिकारी और पालिका कर्मी मौजूद रहे।
    1
    बिलासपुर में शनिवार को स्थानीय कोतवाली के परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इसमें पहुंचें कुल एक ही फरियादी के प्रार्थना पत्र का मौकें पर ही निस्तारण किया गया।हाईवे स्थित कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह की अध्यक्षता में सवेरे दस बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस दिवस में एक ही फरियादी पहुंचा था।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने कहा कि लंबित पड़े शिकायती पत्रों की गहनता से जांच के उपरांत ही कार्रवाई करें।कहा कि शासन के निर्देश पर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में राजस्व और भूमि संबंधी प्रकरणों को गहनता से सुनने के निर्देश दिए गए हैं।इस मौकें पर पुलिस,लेखपाल,राजस्व अधिकारी और पालिका कर्मी मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मुरादाबाद के थाना नागफनी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 'तारावीह' की नमाज पढ़ने जा रहे एक व्यक्ति की उसके ही सगे साले ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    मुरादाबाद के थाना नागफनी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 'तारावीह' की नमाज पढ़ने जा रहे एक व्यक्ति की उसके ही सगे साले ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद बरेली में आज पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा थाना कैन्ट क्षेत्र के अंतर्गत लाल फाटक पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन किया गया। यह नव-निर्मित पुलिस चौकी दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्थापित की गई है, ताकि आम जनता को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता मिल सके।
    1
    जनपद बरेली में आज पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा थाना कैन्ट क्षेत्र के अंतर्गत लाल फाटक पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन किया गया।
यह नव-निर्मित पुलिस चौकी दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्थापित की गई है, ताकि आम जनता को त्वरित और प्रभावी पुलिस सहायता मिल सके।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    1
    Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • jila muradabad tahsil ganth manakpur maksudpur gaon ki yah video hai gaon ki yah samasyaen hain aur gaon ka Pradhan kuchh bhi iske bare mein jawab nahin de pata hai vah jhooth faad bolata hai ki ho jaega abhi tak 5 sal ke andar yah road complete nahin Ho paye is Pradhan ke bare mein Sarkar kya kahati hai hamare gaon ke yah road hai
    1
    jila muradabad tahsil ganth manakpur maksudpur gaon ki yah video hai gaon ki yah samasyaen hain aur gaon ka Pradhan kuchh bhi iske bare mein jawab nahin de pata hai vah jhooth faad bolata hai ki ho jaega abhi tak 5 sal ke andar yah road complete nahin Ho paye is Pradhan ke bare mein Sarkar kya kahati hai hamare gaon ke yah road hai
    user_Nadeem Ahmad
    Nadeem Ahmad
    कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिलासपुर में भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों का शोषण-उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नही करेगा और मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उनका संगठन हमेशा संघर्षशील रहेगा। जिलाध्यक्ष शनिवार की दोपहर हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर समीक्षा कर रहे थें।उन्होंने कहा सरकारी दफ्तरों में किसानों का लगातार शोषण और अपमानित किया जा रहा।इसलिए वह ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों की लिस्ट बना रहे हैं,और जल्द ही उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य संगठन की रीढ़ है।उन्होंने आग्रह किया कि वह अन्याय के खिलाफ हमेशा संघर्षशील रहे पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है।वही संगठन के जिला महासचिव हरिशंकर यादव ने कहा कि संगठन एकजुटता से चलता है इसलिए वह अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराएं ताकि संगठन पीड़ित किसानों की आवाज को बुलंद कर सकें।इस दौरान बैठक में नदीम अहमद को नगराध्यक्ष बिलासपुर,राशिद अली को ग्राम अध्यक्ष नगरिया कलां,मोहम्मद उमर को ग्राम उपाध्यक्ष भटपुरा तारन,जाकिर हुसैन ग्राम सचिव भटपुरा,उरमान यादव न्याय पंचायत खौदलपुर, अफ़ज़ल शेख को ब्लाक उपाध्यक्ष आसिफ मियां आदि को ब्लाक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस मौकें पर मोर सिंह यादव,रईस अहमद और कार्यालय प्रभारी सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
    2
    बिलासपुर में भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों का शोषण-उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नही करेगा और मुंह तोड़ जवाब देने के लिए उनका संगठन हमेशा संघर्षशील रहेगा। 
जिलाध्यक्ष शनिवार की दोपहर हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर समीक्षा कर रहे थें।उन्होंने कहा सरकारी दफ्तरों में किसानों का लगातार शोषण और अपमानित किया जा रहा।इसलिए वह ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों की लिस्ट बना रहे हैं,और जल्द ही उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य संगठन की रीढ़ है।उन्होंने आग्रह किया कि वह अन्याय के खिलाफ हमेशा संघर्षशील रहे पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है।वही संगठन के जिला महासचिव हरिशंकर यादव ने कहा कि संगठन एकजुटता से चलता है इसलिए वह अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराएं ताकि संगठन पीड़ित किसानों की आवाज को बुलंद कर सकें।इस दौरान बैठक में नदीम अहमद को नगराध्यक्ष बिलासपुर,राशिद अली को ग्राम अध्यक्ष नगरिया कलां,मोहम्मद उमर को ग्राम उपाध्यक्ष भटपुरा तारन,जाकिर हुसैन ग्राम सचिव भटपुरा,उरमान यादव न्याय पंचायत खौदलपुर, अफ़ज़ल शेख को ब्लाक उपाध्यक्ष आसिफ मियां आदि को ब्लाक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस मौकें पर मोर सिंह यादव,रईस अहमद और कार्यालय प्रभारी सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • कानपुर कचहरी में वकीलों का 'रंगीला धमाल'! रशियन बार डांसर वीडियो वायरल हो रहा! कानपुर, 28 फरवरी 2026: कानपुर बार एसोसिएशन की होली मिलन में वकीलों ने कचहरी को रंगों से सराबोर कर दिया। #viral #viralvideo
    1
    कानपुर कचहरी में वकीलों का 'रंगीला धमाल'! रशियन बार डांसर वीडियो वायरल हो रहा! 
कानपुर, 28 फरवरी 2026: कानपुर बार एसोसिएशन की होली मिलन में वकीलों ने कचहरी को रंगों से सराबोर कर दिया। 
#viral #viralvideo
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.