Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही सरल स्वभाव से पुत्र निशांत कुमार काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही सरल स्वभाव से पुत्र निशांत कुमार काम कर रहे हैं, हर रोज कभी कार्यकर्ता से मिल रहे है तो कभी सीनियर नेताओं से
BN Chitranjan
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही सरल स्वभाव से पुत्र निशांत कुमार काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही सरल स्वभाव से पुत्र निशांत कुमार काम कर रहे हैं, हर रोज कभी कार्यकर्ता से मिल रहे है तो कभी सीनियर नेताओं से
More news from बिहार and nearby areas
- दिल्ली जाने से पहले 6 लाखों शिक्षकों को 'गिफ्ट' देंगे CM नीतीश कुमार! करोड़ों बच्चों को भी मिलेगी राहत1
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरह ही सरल स्वभाव से पुत्र निशांत कुमार काम कर रहे हैं, हर रोज कभी कार्यकर्ता से मिल रहे है तो कभी सीनियर नेताओं से1
- विधानसभा में 10 हज़ार रुपए पर वोट बेच दिया, मुखिया चुनाव में मुर्गा-भात और 500 रुपए में वोट बिक जाएगा तो कैसे सुधार होगा?1
- बेतिया में बड़ी चोरी से हड़कंप: सुनसान घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कालीबाग थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कुदरत चौक, हजारी टोला वार्ड नंबर 3 निवासी राजवीर पटेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने सुनसान घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 80 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना पाकर कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कब तक कर पाती है।1
- भवानीपुर कोहड़ा स्कूल में लाइब्रेरी का शुभारंभ, 1120 किताबों से सजा ज्ञान का केंद्र योगापट्टी प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक मध्य विद्यालय, भवानीपुर कोहड़ा में मंगलवार को नए पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया गया। डीडीसी काजले वैभव, प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह और जिला पार्षद के सदस्य लालाबाबू चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। नए पुस्तकालय कक्ष के खुलने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। यहां 17 छात्रों के बैठने के लिए कुर्सी-टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे वे शांत माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तकालय में 1120 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है, जो विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय की आत्मा होता है। इससे छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होती है और उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार होता है। उन्होंने छात्रों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीडीसी काजले वैभव ने विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर शिक्षक विवेक कुमार शुक्ल, नसीम अख्तर, युगल किशोर प्रसाद, एकबाल रजक, सुरेश प्रसाद गुप्ता, मन्द्रिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- चैत्र प्रतिपदा से लेकर हनुमान जयंती तक विश्व हिंदू परिषद मान रहा है रामोत्व। इस अवसर पर बेतिया के पुरानी गुदरी उत्तरी द्वारा देवी चौक स्थित हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा तथा विशेष आरती किया। साथ ही साथ देश, समाज कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई। भक्तों का मानना है कि आज भी महावीर हनुमान पृथ्वी लोक में जीवंत रूप से विद्यमान है इनके पूजा अर्चना से ही सारे विघ्न बढ़ाओ को दूर कर , देश समाज और विश्व में शांति लाई जा सकती है। ज्ञात हो प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू करवाया गया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ निरंतर प्रत्येक मंगलवार को चलता है। जहां काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहती है जिसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती। है।1
- मंगलवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकाना से चार प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। उक्त बातों की जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि थाना कांड संख्या 577/ 24 नामजद अभियुक्त स्वर्गीय देवनन्द महतो के पुत्र रमेश महतो साकिन करमवा वार्ड नंबर 6 ।उधर वारंटी साधु सहनी मझरीया शेख वार्ड नंबर 2 निवासी, अरमान उर्फ इरफान पिता शेख ईद साकिन मझरिया शेख तथा मझौलिया थाना कांड संख्या 522/ 25 दिनांक 5/8 / 2025के नामजद अभियुक्त लाल सरैया पंचायत के गोड़ा सेमरा गांव निवासी विद्या सहनी वार्ड नंबर 18 । इन चारों अभियुक्तों को मेडिकल जांचों उपरांत बेतिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।2
- बेटी से मिलकर लौट रहे बुजुर्ग की ट्रेन पकड़ने के दौरान दर्दनाक मौत1