भारत विकास परिषद शाखा फलोदी के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन फलोदी। भारत विकास परिषद शाखा फलोदी की आम बैठक में शाखा के वार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अखेराज खत्री एवं मधुकर मोखा की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाई गई। चुनाव में सर्वसम्मति से अशोक कुमार पालीवाल को अध्यक्ष, विनोद कुमार पुरोहित को सचिव एवं हुक्माराम सुथार को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। विभिन्न पदों के लिए प्रस्ताव और समर्थन सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद के मूल उद्देश्यों—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, वनवासी कल्याण, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के उत्थान हेतु सक्रिय कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा बाप के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी सहित हेमचंद शर्मा, अरुण कुमार महिपाल व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में शाखा अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
भारत विकास परिषद शाखा फलोदी के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन फलोदी। भारत विकास परिषद शाखा फलोदी की आम बैठक में शाखा के वार्षिक चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अखेराज खत्री एवं मधुकर मोखा की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाई गई। चुनाव में सर्वसम्मति से अशोक कुमार पालीवाल को अध्यक्ष, विनोद कुमार पुरोहित को सचिव एवं हुक्माराम सुथार को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। विभिन्न पदों के लिए प्रस्ताव और समर्थन सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने परिषद के मूल उद्देश्यों—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, वनवासी कल्याण, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के उत्थान हेतु सक्रिय कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा बाप के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी सहित हेमचंद शर्मा, अरुण कुमार महिपाल व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अंत में शाखा अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- बीकमपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस एक बुजुर्ग व्यक्ति को घसीटते हुए गाड़ी में डालती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि मामला प्लॉट विवाद से जुड़ा है और वीडियो में सरपंच का भी जिक्र हो रहा है। आवाज़ चैनल नहीं करता वीडियो की पुष्टि1
- बाड़मेर में रविवार रात 10 बजे बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर की दीवार के पास नेशनल हाईवे के नाले से एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने डिटेन किया है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर कोतवाली और रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर हिरासत में लिया। युवक रात में नाले में रहता और सुबह निकल जाता था। अब उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बाड़मेर-जैसलमेर रोड पर सर्किट हाउस के सामने बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर स्थित है। उसकी दीवार के पास बने नाले में यह युवक पिछले कुछ दिनों से रह रहा था। वह रात के अंधेरे में नाले में सो जाता और सुबह सूरज निकलने से पहले वहां से चला जाता था। इसकी भनक सुरक्षा एजेसियों को लगने पर मौके पर पहुंचे। कोतवाली व रीको थाना पुलिस मौके पर बुलाया गया। पत्थर मारने लगा, फिर पकड़ा गया पुलिस ने संदिग्ध युवक को बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई तो पागलों जैसी हरकत करने लगा। पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ कर थाने ले गई। संदिग्ध युवक के पास एक बैग मिला है। पुलिस युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों को सुपुर्द करेगी। अलग-अलग एजेंसियों इससे संयुक्त पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद खुलासा हो पाएगा कि युवक पागल है या पागल बनने का नाटक कर रहा है। किसी और मकसद से सीमा सुरक्षा बल के पास नाले में रह रहा है। प्रशिक्षु आरपीएस कार्यवाहक कोतवाली इंचार्ज मंजू चौहान ने बताया- सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। युवक नाले से पत्थर मार रहा था। उसको जैसे-तैसे बाहर निकाला। उसके बैंग को चैक किया गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पागल है और यहीं रहता है। फिर वहां से निकालकर आधी रात बाद छोड़ दिया।1
- Post by Bhanwar Lal Beniwal2
- बीकानेर के गंगाशहर इलाके में सड़क किनारे लगी सब्ज़ी मंडी को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है, वहीं ठेलेवालों का कहना है कि वे वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं और कभी बड़ी समस्या नहीं हुई। उनका साफ कहना है—अगर प्रशासन स्थायी जगह दे दे, तो वे खुद यहां से हट जाएंगे।1
- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच स्पेन ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने एयरस्पेस को युद्ध अभियानों के लिए देने से इनकार कर दिया है।,स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरिटा रॉबल्स ने साफ कहा कि अमेरिकी सेना को पहले ही सूचित कर दिया गया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए स्पेन का एयरस्पेस इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट से जुड़े अभियानों के लिए स्पेन के सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की सरकार पहले से ही ईरान में अमेरिकी और इजरायली सैन्य गतिविधियों का विरोध करती रही है।अब तक अमेरिकी युद्धक विमान अटलांटिक महासागर पार कर दक्षिणी स्पेन में उतरते थे और फिर इटली, ग्रीस या उत्तरी अफ्रीका के रास्ते आगे बढ़ते थे। लेकिन स्पेन के इस फैसले के बाद अमेरिका को अपने विमानों का रास्ता बदलना पड़ेगा, जिससे उड़ान का समय और दूरी दोनों बढ़ जाएंगे।1
- नागौर,,सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार को जैन समाज के 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान की जन्म जयंती एवं समवसरण की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। यह जानकारी समाज के रमेश चन्द्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 2 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य सागरमल सुरेन्द्र कुमार पहाडिय़ा एवं रथ का सारथी बनने का सौभाग्य सोहनलाल, गजराज बाकलीवाल परिवार को मिला एवं खंजाची बनने का सौभाग्य सुनील कुमार बडज़ात्या परिवार को एवं भगवान की जंवर ढोने का सौभाग्य बालचन्द नरेश कुमार, सोहनलाल, गजराज हुलास बाकलीवाल परिवार को मिला। इसके बाद श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से समवसरण की रथयात्रा को प्रशिक्षु आईपीएस एवं नागौर वृत्ताधिकारी जतिन जैन ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया जो लंबी गली से तेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर, मच्छियों के चौक, काठडिय़ों का चौक होते हुए भण्डारियों की गली स्थित बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए तिगरी बाजार, सर्राफा बाजार, काजियों का चौक होते हुए वापस श्रीआदिनाथ दिगम्बर मंदिर पहुंचा। भगवान की समवसरण की रथ का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया एवं आरती की गई। रथ के आगे बैण्डबाजो वाले भजन गाते हुए चल रहे थे उनके पीछे समाज के लोग भी हजूरिए एवं भजन गाते हुए चल रहे थे। भगवान के रथ के पीछे महिलाएं भजन गाते हुए चल रथी। इस अवसर पर समाज के जीवराज पाटनी, अंबूजा सीमेंट के संजय जैन, ओम सबलावत, महेन्द्र पहाडिय़ा, सनत कानूगो, गोपाल बडज़ात्या, अनिल बडज़ात्या, अशोक जैन, विनोद जैन, जेके जैन, राजेश शाह, नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन अशोक मच्छी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। महावीर जयंती के अवसर पर लोगों में उत्साह था। प्रभात फेरी निकाली :- सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा प्रात: 6 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से एवं बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जो विभिन्न मौहल्लों में होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। जिसमें समाज के महिलाएं, पुरूष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।4
- श्री कोलायत “गैस सेवा पर क्या बोले डीलर? देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू”1