मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत पोरसा में तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम पोरसा। भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे दोनों जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान गांधी नगर, पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेंद्र जैन उम्र 38 वर्ष तथा गोरमी, भिंड निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चंद्र जैन के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों युवक बाइक से सुकांड जैन मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद दोनों बाइक से पोरसा की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको कार क्रमांक MP 07 AL 0358 को जब्त कर लिया है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने ईको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में वाहन की गति, सड़क पर उस समय की स्थिति तथा दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को शामिल किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय ईको कार किस दिशा से आ रही थी और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे से क्षेत्र में शोक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की खबर जैसे ही पोरसा और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, शोक का माहौल बन गया। मृतकों के परिचित और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार दोनों युवक मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही दर्दनाक हादसे का शिकार होना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भिंड रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर भी चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग होने के कारण वाहन चालकों को गति पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद हादसे के वास्तविक कारण सामने आने की बात कही जा रही है।

- विद्युत चोरों के खिलाफ कंपनी की सख्त कार्यवाही सतत् जारी। अंबाह । कटिया डालकर विद्युत का उपयोग करने वालों के खिलाफ कंपनी की सख्त व सतत् कारवाई जारी है और लगातार सतत निगरानी , हर दिन शहर भर में जांच अभियान चलाकर अवैध कटिया धारी कनेक्शन काटे जा रहे हैं और उनके द्वारा उपयोग किया जा रहा प्रतिबंधित सफेद तार,जप्त कर नियमानुसार कारवाई जारी है गुरुवार को भी शहर के गुलाबपुरा क्षेत्र में कंपनी ने कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से कटिया डालकर विधुत उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की व लगभग 40किलो सफेद तार जब्त किया इस कार्रवाई में शहर जेई महेश हिहोर, लाइनमैंन नामदेव, सूरज तोमर,गार्ड श्यामसुंदर शर्मा, गौरव तोमर, सोनू अन्य स्टाफ की मौजूदगी रही 4
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिमनी में विशेष कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में हुआ स्वागत अम्बाह/दिमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज दिमनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में दिमनी टोल प्लाजा पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं दिमनी विधायक नरेंद्र सिंह तोमर के प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हनुमंत सिंह तोमर थोगापुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था और आज उनका 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। **कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजन में सहभागिता की।**1
- अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त सिविल लाइन में आरोपी गिरफ्तार, सबलगढ़ में पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर भागा मुरैना। जिले में अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। सिविल लाइन पुलिस ने आसन नदी की अवैध रेत से भरी करीब सात लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि सबलगढ़ पुलिस ने चंबल नदी की रेत से भरी करीब नौ लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। सिविल लाइन पुलिस को 16 सितंबर को सूचना मिली थी कि सहराना कॉलोनी में अवैध रेत से भरा वाहन खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई। वहीं 17 सितंबर को सबलगढ़ पुलिस ग्राम चोखपुरा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंबल नदी की अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने करीब नौ लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और राजसात की कार्रवाई के लिए वाहन वन विभाग को सुपुर्द किया।3
- राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में धौलपुर बाईपास पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से अंबरपुर के तीन युवक गंभीर रूप से घायल, घायलों का राजाखेड़ा शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे तीनों नाबालिग/युवक, एक ही बाइक पर थे सवार, घायलों की पहचान मोनू (16), छोटू (17) और सुनील (18) के रूप में हुई हादसा आज दोपहर 1 बजे राजाखेड़ा मार्ग पर हुआ जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे। घायलों की पहचान 1.मोनू पुत्र अतर सिंह, उम्र 16 वर्ष 2.छोटू पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र 17 वर्ष 3.सुनील पुत्र मानसिंह, उम्र 18 वर्ष तीनों निवासी - अंबरपुर, राजाखेड़ा तीनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, सिर में चोट ज्यादा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर तेज रफ्तार में थे, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में धौलपुर बाईपास पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से अंबरपुर के तीन युवक गंभीर रूप से घायल, घायलों का राजाखेड़ा शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे तीनों नाबालिग/युवक, एक ही बाइक पर थे सवार, घायलों की पहचान मोनू (16), छोटू (17) और सुनील (18) के रूप में हुई हादसा आज दोपहर 1 बजे राजाखेड़ा मार्ग पर हुआ जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे। घायलों की पहचान 1.मोनू पुत्र अतर सिंह, उम्र 16 वर्ष 2.छोटू पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र 17 वर्ष 3.सुनील पुत्र मानसिंह, उम्र 18 वर्ष तीनों निवासी - अंबरपुर, राजाखेड़ा तीनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, सिर में चोट ज्यादा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर तेज रफ्तार में थे, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।1
- देवछठ मचकुंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट एसपी विकास सांगवान ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व पार्किंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा धौलपुर। ऐतिहासिक एवं धार्मिक देवछठ मचकुंड मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर धौलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मचकुंड मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। एसपी ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मचकुंड सरोवर, पार्किंग स्थल, मेला कंट्रोल रूम और महिला पेट्रोलिंग यूनिट सहित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस मेले के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थलों और यातायात प्रबंधन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, यातायात के सुचारू संचालन और मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बनने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से रहेगी निगरानी एसपी ने मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां से की जा रही निगरानी एवं समन्वय व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने किसी भी सूचना पर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी जोर मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तैनात महिला पेट्रोलिंग यूनिट की व्यवस्थाओं का भी एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं प्रभावी एवं समन्वित तरीके से संचालित की जाएं।3
- आज आगरा के खेरागढ़ विधानसभा मे बसपा का विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन हुआ!!! बसपा पार्टी के कार्यकर्त्ताओ ने आज खेरागढ़ विधानसभा मे विशाल सम्मेलन आयोजित किया जिसमे हजारों बसपा समर्थकों ने अपना योगदान दिया और बसपा पार्टी की तरफ से पंडित नीरज रावत को खेरागढ़ विधानसभा का 2027 मे होने वाले चुनाव के लिए दावेदार स्वीकार किया!!!1
- संवाददाता कासिम मलिक चकमार्ग में बिजली का खंभा लगाने का आरोप, एसडीएम से रोक लगाने की मांग फतेहाबाद | मांजा कुतकपुर गुर्जर में कृषि भूमि पर जाने वाले चकमार्ग पर बिजली का खंभा लगाए जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्रामीण राजन सिंह पुत्र महाकम सिंह ने उपजिलाधिकारी फतेहाबाद को प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग पर खंभा लगाने से रोकने और रास्ते से अवरोध हटाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में राजन सिंह ने बताया कि उनकी कृषि भूमि गांव मांजा कुतकपुर गुर्जर में है। खेत पर आने-जाने के लिए चकमार्ग संख्या-11 का उपयोग किया जाता है। आरोप है कि एनटीपीसी पावर ग्रिड कंपनी की ओर से चकमार्ग में बिजली का बड़ा खंभा लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चकमार्ग में गड्ढे आदि खोदकर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यदि चकमार्ग के बीच खंभा लगा दिया गया तो सार्वजनिक रास्ते से आवागमन प्रभावित होगा। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी होगी। कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के निकलने में भी दिक्कत हो सकती है। राजन सिंह ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर चकमार्ग को अतिक्रमण और अवरोध से मुक्त रखने तथा बिजली का खंभा अन्य स्थान पर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए जनहित में तत्काल कार्रवाई जरूरी है। प्रार्थी ने 14 सितंबर 2026 को एसडीएम फतेहाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।2
- गुजरात के भावनगर में दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है गुजरात के भावनगर स्थित एसटी बस स्टैंड पर 40 वर्षीय काजल बारैया की उनके ही लिव-इन पार्टनर फैजल ने सरेआम बेरहमी से पिटाई की। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल काजल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हरकत में आई गुजरात पुलिस ने आरोपी फैजल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को क्राइम सीन री-क्रिएशन के लिए घटना स्थल यानी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची। सार्वजनिक स्थल पर, कैमरों के सामने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और उसे सबक सिखाया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था और त्वरित न्याय को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।1