logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ट्रान्सफोरमेटिव टयुस्डे अभियान के तहत ताल्लुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) पिड़ावा अध्यक्ष अमितेश कुमारी द्वारा आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पिड़ावा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी ने कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थीयों को “अजनबी से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ” थीम के साथ बीएनएस में बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकार व शिक्षा का अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, राल्सा हेल्पलाइन नम्बर 15100, 9928900900, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 आदि के बारे में कानूनी जानकारी दी। प्रत्येक विद्यालय मे एक शिकायत पेटी ‘कोर्ट वाली दीदी‘ नाम से लगाया गया हैं। बाॅक्स में बच्चों के साथ यौन शोषण, अध्यापक द्वारा भेदभाव, मारपीट, दुर्व्यवहार, साईबर अपराध करने सहित तमाम शिकायतें डाल सकेंगे। इन शिकायतों पर तुरंत संज्ञान ताल्लुका समिति द्वारा लिया जाएगा। शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। वह ऑनलाइन शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर कर सकता है इसी के साथ व राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर भी काॅल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

12 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
12 hrs ago
3e430d54-674c-455a-90f1-849e690a1ac1

ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ट्रान्सफोरमेटिव टयुस्डे अभियान के तहत ताल्लुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) पिड़ावा अध्यक्ष अमितेश कुमारी द्वारा आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पिड़ावा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ट्रान्सफोरमेटिव टियुस्डे अभियान के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी ने कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थीयों को “अजनबी से सावधान—मना करो, दूर जाओ, बताओ” थीम के साथ बीएनएस में बच्चों से संबंधित कानूनी अधिकार व शिक्षा का अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, राल्सा हेल्पलाइन नम्बर 15100, 9928900900, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 आदि के बारे में कानूनी जानकारी दी। प्रत्येक विद्यालय मे एक शिकायत पेटी ‘कोर्ट वाली दीदी‘ नाम से लगाया गया हैं। बाॅक्स में बच्चों के साथ यौन शोषण, अध्यापक द्वारा भेदभाव, मारपीट, दुर्व्यवहार, साईबर अपराध करने सहित तमाम शिकायतें डाल सकेंगे। इन शिकायतों पर तुरंत संज्ञान ताल्लुका समिति द्वारा लिया जाएगा। शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। वह ऑनलाइन शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर कर सकता है इसी के साथ व राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर भी काॅल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल झालावाड़। जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह करीब 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घरों से बाहर है, स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है, जिला मुख्यलय से टीम बुलाई गई है, इसके बाद ही उसकी त्रीवता का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओर पुलिस समेत अन्य कार्मिक गांव में तैनात है मामले की जांच में लगे है। दरअसल आज सुबह सबसे पहले पिड़ावा उपखण्ड के ग्राम पंचायत नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और नापाखेड़ी, आवर गांवों में अचानक झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई है। सुबह पहला झटका 7 बजकर 15 मिनट पर लगा, इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट ओर दूसरा जबकि 9 बजकर 50 मिनट पर तीसरा झटका महसूस किया गया। हालाकि इसके बाद कोई झटका नही आया। ग्रामीण बताते है कि झटके के दौरान अचानक धरती हिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटकों के बाद कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। घटना के बाद गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे,  स्कूल से बाहर  निकाल कर खुले मैदान पर बैठा दिए, बाद में छुट्टी भी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग फिलाल बाहर निकाल कर खुले में आ गए हैं। सुबह से ही दो-तीन बार क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, पूरे मामले को लेकर अब प्रशांसन की तरफ से मौके पर तहसीलदार धनराज गोचर भी मौके पर पहुंचे हैं।पिड़ावा तहसीलदार धनराज गोचर ने बताया कि 9:50 पर ग्रामीण तीसरा झटका लगने की बात कह रहे हैं, इस दौरान घरों के बर्तन भी गिर गए और कुछ जगह दरारें भी आई बताई है,सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए हैं, यह इलाका गागरिन डैम के नजदीक आता है। सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूलों में छुट्टियां करवा दी गई है। इस मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा को देने के बाद उन्होंने बताया कि झालावाड़ से भूकम्प की जांच के लिए एक टीम रवाना हो गई है, इसके बाद ही आगे की जानकारी भूकंप को लेकर स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे यहां जानकारी ले रहे हैं। हालांकि यह भूकंप के झटके थे या कोई अन्य झटके जांच के बाद ही सामने आएगा। इसको लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
    1
    3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल 
झालावाड़। जिले के पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह करीब 3 बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सभी घरों से बाहर है, स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है, जिला मुख्यलय से टीम बुलाई गई है, इसके बाद ही उसकी त्रीवता का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ओर पुलिस समेत अन्य कार्मिक गांव में तैनात है मामले की जांच में लगे है।
दरअसल आज सुबह सबसे पहले पिड़ावा उपखण्ड के ग्राम पंचायत नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी और नापाखेड़ी, आवर गांवों में अचानक झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई है। सुबह पहला झटका 7 बजकर 15 मिनट पर लगा, इसके बाद 8 बजकर 20 मिनट ओर दूसरा जबकि 9 बजकर 50 मिनट पर तीसरा झटका महसूस किया गया। हालाकि इसके बाद कोई झटका नही आया। ग्रामीण बताते है कि झटके के दौरान अचानक धरती हिलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। झटकों के बाद कुछ मकानों में दरारें आने की भी सूचना है। घटना के बाद गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे,  स्कूल से बाहर  निकाल कर खुले मैदान पर बैठा दिए, बाद में छुट्टी भी कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग फिलाल बाहर निकाल कर खुले में आ गए हैं। सुबह से ही दो-तीन बार क्षेत्र में झटके महसूस किए गए, पूरे मामले को लेकर अब प्रशांसन की तरफ से मौके पर तहसीलदार धनराज गोचर भी मौके पर पहुंचे हैं।पिड़ावा तहसीलदार धनराज गोचर ने बताया कि 9:50 पर ग्रामीण तीसरा झटका लगने की बात कह रहे हैं, इस दौरान घरों के बर्तन भी गिर गए और कुछ जगह दरारें भी आई बताई है,सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए हैं, यह इलाका गागरिन डैम के नजदीक आता है। सुरक्षा के तौर पर सभी स्कूलों में छुट्टियां करवा दी गई है। इस मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी दिनेश मीणा को देने के बाद उन्होंने बताया कि झालावाड़ से भूकम्प की जांच के लिए एक टीम रवाना हो गई है, इसके बाद ही आगे की जानकारी भूकंप को लेकर स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पिड़ावा थानाधिकारी रामपाल यादव भी मौके पर पहुंचे यहां जानकारी ले रहे हैं। हालांकि यह भूकंप के झटके थे या कोई अन्य झटके जांच के बाद ही सामने आएगा। इसको लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मदनपुरा गांव में पैंथर के साथ नजर आया शावक, बकरी का किया शिकार फाणदा गांव में पैंथर की लगातार गतिविधियां चेचट क्षेत्र में भी पैंथर की दस्तक, गाय का किया शिकार चेचट। चेचट क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से पैंथर की लगातार गतिविधियां सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फाणदा सेंचुरी क्षेत्र में एक पैंथर के मूवमेंट की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैंथर ने एक गाय का शिकार भी किया है। पैंथर की गतिविधियां गांधी सागर के जंगल की ओर से होने की बात सामने आ रही है।इसी तरह मदनपुरा क्षेत्र में भी एक अन्य पैंथर दिखाई देने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार इस पैंथर ने बकरी का शिकार किया है। खास बात यह है कि पैंथर के साथ एक छोटा शावक भी नजर आया है, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।पैंथर के लगातार मूवमेंट को देखते हुए नाका प्रभारी जुबेर खान लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पैंथर की गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को दी है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से भी पैंथर की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पैंथर की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पैंथर के मूवमेंट को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.
    1
    मदनपुरा गांव में पैंथर के साथ नजर आया शावक, बकरी का किया शिकार फाणदा गांव में पैंथर की लगातार गतिविधियां
चेचट क्षेत्र में भी पैंथर की दस्तक, गाय का किया शिकार चेचट। चेचट क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से पैंथर की लगातार गतिविधियां सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फाणदा सेंचुरी क्षेत्र में एक पैंथर के मूवमेंट की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैंथर ने एक गाय का शिकार भी किया है। पैंथर की गतिविधियां गांधी सागर के जंगल की ओर से होने की बात सामने आ रही है।इसी तरह मदनपुरा क्षेत्र में भी एक अन्य पैंथर दिखाई देने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार इस पैंथर ने बकरी का शिकार किया है। खास बात यह है कि पैंथर के साथ एक छोटा शावक भी नजर आया है, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।पैंथर के लगातार मूवमेंट को देखते हुए नाका प्रभारी जुबेर खान लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पैंथर की गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को दी है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से भी पैंथर की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पैंथर की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पैंथर के मूवमेंट को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.
    user_पत्रकार सचिन वैष्णव
    पत्रकार सचिन वैष्णव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 बताई जा रही है। झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।जानकारी के अनुसार, नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बोरखेड़ी पंचायत सहित आसपास के 3 गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
    1
    झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 बताई जा रही है।
झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।जानकारी के अनुसार, नोलाई पंचायत क्षेत्र के नोलाई, बोरखेड़ी पंचायत सहित आसपास के 3 गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन छीपाबड़ौद / बारां पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए। प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_ अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
    4
    पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

विद्यालय में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन
छीपाबड़ौद / बारां
पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद में आज विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न नवाचारी एवं शैक्षणिक मॉडलों का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों — विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं एसडीएमसी सदस्य *विक्रम सिंह हाड़ा*, नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन *पीयूष मेवाड़ा* और *अब्दुल कय्यूम* की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकागण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मेले में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विविध मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सौरमंडल मॉडल, जल संरक्षण मॉडल, चंद्रयान-3 मॉडल, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट कृषि तकनीक तथा नवीकरणीय ऊर्जा आधारित परियोजनाएँ प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के कार्यान्वयन, विज्ञान सिद्धांत एवं उपयोगिता के बारे में आगंतुकों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञान मेला प्रभारी *सारोन डिक्सन, कौशल किशोर* ने बताया कि प्रदर्शनी में *प्रथम स्थान अनिल ऐरवाल, अनुराग लोधा* को हाइड्रोपोनिक्स मॉडल के लिए, *द्वितीय स्थान विपिन, ललित* को अर्थक्वेक अलार्म के लिए तथा *तृतीय स्थान कनक वैष्णव* को स्मार्ट एग्रीकल्चर फार्मिंग के लिए प्रदान कर पारितोषिक दिए गए।
प्रधानाचार्य *चैतन्यस्वरूप माहेश्वरी* ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, _"आज के बाल वैज्ञानिक ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। विज्ञान मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक स्वभाव को विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।"_
अंत में विज्ञान विषय के व्याख्याता *प्राणनाथ गौतम, शराफत अली* और वरिष्ठ अध्यापक *नरेंद्र कुमार* ने विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • चांद की अजब गजब परछाई बोलिया
    1
    चांद की अजब गजब परछाई बोलिया
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है। *बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।* *हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।* छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।
    3
    डोल एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।
*बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी।*
*हारे का सहारा - बाबा श्याम हमारा।।*
छबड़ा: बाबा खाटूश्याम मन्दिर, भुवाखेड़ी, कुछ ही दिनों में होने लगे बाबा के दर पर लोगो के साथ चमत्कार।आप नही आ पा रहे है ऑनलाइन जुड़िये।भक्तों मानव जीवन में आ रही है आध्यात्मिक या भौतिक जीवन से जुड़ी समस्या,जिंदगी हार-जीत का खेल है निराश ना हो।जब जीवन में हार दिखने लगे,जीवन का झंडा गिरने लगे तो जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब लगता है कि सब कुछ हाथ से निकल रहा है - चाहे वह कारोबार हो, नौकरी में रुकावट हो या घर-परिवार की परेशानी। ऐसे समय में भक्तों का विश्वास है कि खाटू वाले बाबा श्याम ही सहारा बनते हैं।इसी भाव को लेकर आगामी एकादशी 22 सितंबर के पावन अवसर पर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र, भुवाखेड़ी की ओर से एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है।एकादशी पर निशान अर्पण का महत्व - खाटू धाम में निशान अर्पित करना संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि अपने नाम और गोत्र से अर्पित किया गया निशान बाबा तक अपनी प्रार्थना पहुंचाता है।सेवा में क्या मिलेगा? मात्र 251 रुपये की सेवा में - आपके नाम से बाबा का निशान अर्पण, अर्पण का वीडियो आपको WhatsApp पर।तो आप क्या करें - निशान की राशि PhonePe 7742139222 पर भेजें और स्क्रीनशॉट हमारे योग केंद्र के WhatsApp 9413006192 पर भेज दें, साथ ही आपका नाम,गोत्र, मनोकामना और आपका WhatsApp नंबर लिख भेजें।जय श्री श्याम - हारे का सहारा,बाबा श्याम हमारा।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    3 hrs ago
  • नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया झालावाड़। नगरीय निकाय चुनाव में जिले के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा। दो निर्दलीय और एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। जिले के अन्य निकायों में खानपुर में कांग्रेस 18, भाजपा 7; पिड़ावा में कांग्रेस 8, भाजपा 6, आप 5 और निर्दलीय 1; झालरापाटन में भाजपा 22, कांग्रेस 8 और आप 5; भवानीमंडी में कांग्रेस 26, भाजपा 13 और निर्दलीय 1; मनोहरथाना में भाजपा 11, कांग्रेस 6 और निर्दलीय 3; अकलेरा में भाजपा 25, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 2 तथा डग में कांग्रेस 14 और भाजपा 6 सीटों पर विजयी रही। परिणामों ने जिले की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बना दिए हैं। खासकर झालावाड़ नगर परिषद में भाजपा की हार को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इधर जीत के बाद कार्यकताओं ने खुशी जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी व मुह मीठा करवाया।
    2
    नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया
झालावाड़। नगरीय निकाय चुनाव में जिले के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 29 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा। दो निर्दलीय और एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। जिले के अन्य निकायों में खानपुर में कांग्रेस 18, भाजपा 7; पिड़ावा में कांग्रेस 8, भाजपा 6, आप 5 और निर्दलीय 1; झालरापाटन में भाजपा 22, कांग्रेस 8 और आप 5; भवानीमंडी में कांग्रेस 26, भाजपा 13 और निर्दलीय 1; मनोहरथाना में भाजपा 11, कांग्रेस 6 और निर्दलीय 3; अकलेरा में भाजपा 25, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 2 तथा डग में कांग्रेस 14 और भाजपा 6 सीटों पर विजयी रही। परिणामों ने जिले की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बना दिए हैं। खासकर झालावाड़ नगर परिषद में भाजपा की हार को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इधर जीत के बाद कार्यकताओं ने खुशी जाहिर की और एक दूसरे को बधाई दी व मुह मीठा करवाया।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • खुले नाले पर ढाकन न होने से नाले में गिर रहें मवेशी, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के ईशवरपुरा गांव में बनें नाले पर ढाकन न होने से आएं दिन ग्रामीणों के मवेशी हों रहें गिरकर चोटी , मंगलवार को एक गाय नाले में गिर गईं और नाले में हीं फंस गई,नाले कि चौड़ाई कम होने और गहराई अधिक होने से गाय नाले में करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक फंसीं रहीं , जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले कों तोड़कर कड़ी मशक्कत कर रस्सियों कि मदद से बाहर निकाला, ग्रामीण बसंती लाल अहीर बालमुकुंद अहीर रामस्वरूप अहीर मोडूलाल अहीर हंसराज अहीर शुभम बना मनोज कुमार शभोराम मोडू लाल कन्हैयालाल आदि ने बताया कि अब तक इस नाले में 10-11 मवेशी गिरकर चुकें हैं जिनमें 3 मवेशी कि मौत हो चुकी , बावजूद इसके पंचायत ने नाले पर ढाकन नहीं करवाया जिससे पशुपालकों को जान माल से आर्थिक नुकसान हों रहा है,,मनोज अहीर ने बताया कि कहीं बाहर पंचायत और सरपंच कों नाले पर ढाकन करवाने के लिए गुंजाइश कर चुकें बावजूद इसके ना तो सरपंच ने ध्यान दिया ना हीं पंचायत ने, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों कि जान को ख़तरा बना हुआं , ख़ुद ग्रामीण हीं मवेशियों को बचाने के रस्सियों कि मदद से नाले में गिरने वाले मवेशियों को बचाने में लगें हैं, खुला नाला बना हादसों का कारण,रात के समय राहगीरों और पशुओं के लिए यह नाला बड़ा खतरा साबित हो सकता है, ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बार जब भी किसी पशु कि नाले में गिरने से मौत होंगी तों पंचायत से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,वरना पंचायत खुलें नाले के ऊपर ढाकन करवाएं, पंचायत कि उदासीनता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने कहा कि अभी पंचायत में कोई बजट नहीं है जिससे काम हों सकें।
    4
    खुले नाले पर ढाकन न होने से नाले में गिर रहें मवेशी, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी 
मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के ईशवरपुरा गांव में बनें नाले पर ढाकन न होने से आएं दिन ग्रामीणों के मवेशी हों रहें गिरकर चोटी , मंगलवार को  एक गाय नाले में गिर गईं और नाले में हीं फंस गई,नाले कि चौड़ाई कम होने और गहराई अधिक होने  से गाय नाले में करीब आधे घंटे से  ज्यादा देर तक  फंसीं रहीं , जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले कों तोड़कर कड़ी मशक्कत कर रस्सियों कि  मदद से  बाहर निकाला, ग्रामीण बसंती लाल अहीर बालमुकुंद अहीर रामस्वरूप अहीर मोडूलाल अहीर हंसराज अहीर शुभम बना मनोज कुमार शभोराम मोडू लाल कन्हैयालाल आदि ने बताया कि अब तक इस नाले में 10-11 मवेशी गिरकर चुकें हैं जिनमें 3 मवेशी कि मौत  हो चुकी , बावजूद इसके पंचायत ने  नाले पर ढाकन नहीं करवाया जिससे पशुपालकों को जान माल से आर्थिक नुकसान हों रहा है,,मनोज अहीर ने बताया कि कहीं बाहर पंचायत और सरपंच कों नाले पर ढाकन करवाने के लिए गुंजाइश कर चुकें बावजूद इसके ना तो सरपंच ने ध्यान दिया ना हीं पंचायत  ने, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों कि जान को ख़तरा बना हुआं , ख़ुद ग्रामीण हीं मवेशियों को बचाने के रस्सियों कि मदद से नाले में गिरने वाले मवेशियों को बचाने में लगें हैं, खुला नाला बना हादसों का कारण,रात के समय राहगीरों और पशुओं के लिए यह नाला बड़ा खतरा साबित हो सकता है, ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बार जब भी किसी  पशु कि नाले में गिरने से मौत होंगी तों पंचायत से पीड़ित परिवार को  उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,वरना पंचायत खुलें नाले के ऊपर ढाकन करवाएं, पंचायत कि उदासीनता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है,
ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने कहा कि अभी पंचायत में कोई बजट नहीं है जिससे काम हों सकें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.