मुंगेर में नकली सिगरेट माफिया पर पुलिस का धावा! करोड़ों के खेल का पर्दाफाश, दो तस्कर दबोचे गए देशभर में कभी अवैध हथियार निर्माण के लिए चर्चित रहा मुंगेर अब नकली सिगरेट के अवैध कारोबार को लेकर सुर्खियों में है। इसी कड़ी में अवैध धंधे पर बड़ा प्रहार करते हुए मुंगेर पुलिस ने सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में छापेमारी कर एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सिगरेट, खाली डिब्बे, रैपर और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार मो. इकबाल अपने घर की तीसरी मंजिल पर पिछले छह महीनों से नकली सिगरेट बनाने का कारोबार चला रहा था। सोमवार दोपहर भारी मात्रा में नकली सिगरेट के पैकेट ई-रिक्शा पर लोड कर खगड़िया भेजे जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा पर लदे माल की जांच की। संदिग्ध पाए जाने पर सभी पैकेट जब्त कर लिए गए। इसके बाद घर में छापेमारी के दौरान गोल्ड फ्लैक ब्रांड के 4100 नकली सिगरेट पैकेट, 800 खाली डिब्बे, रैपर, पैकेजिंग सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस मामले में मो. इकबाल और ईरफी हाशमी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। सेल टैक्स और आईटी विभाग की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मुंगेर सहित आसपास के जिलों में नकली सिगरेट की सप्लाई कर रहे थे। एसपी ने बताया कि पिछले चार महीनों से नकली सिगरेट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कई गिरोह चिन्हित किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 25 दिसंबर को वासुदेवपुर नयागांव में छापेमारी कर 85 लाख रुपये से अधिक नकद और भारी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की गई थी। वहीं 8 दिसंबर 2025 को पुरबसराय थाना क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले में भी बड़ी कार्रवाई की गई थी।

- Post by Kumar Mithun1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- KBR किड्स प्ले स्कूल पंसारी गर्ल्स हाई स्कूल, माली टोला KYP सेंटर जमालपुर गोगरी खगड़िया। CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित वर्ग प्ले से पांचवी तक की पढ़ाई होती है। तो आज ही अपने बच्चों का नामांकन करवा ले नामांकन जारी है। KBR किड्स प्ले स्कूल के डायरेक्टर अश्वनी कुमार जी से बातचीत के लिए संपर्क करें 9931220254,99316091061
- गढ़हरा पुलिस के द्वारा गढ़हरा से पूर्व से दर्ज मामले में दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- मुंगेर। गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शादीपुर मोहल्ले में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित एक नकली सिगरेट फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मोहल्ले स्थित मो. इकबाल के घर में तलाशी अभियान चलाया। जब पुलिस घर की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। कमरे में भारी मात्रा में सिगरेट के पैकेट, रैपर, खाली डिब्बे और पैकिंग मशीनें बिखरी पड़ी थीं। तलाशी के दौरान छह कार्टून में करीब 4100 पैकेट Gold Flake और Captain ब्रांड के सिगरेट बरामद किए गए। साथ ही सिगरेट के रैपर, खाली डब्बे, पैकिंग मशीन सहित अन्य सामान जब्त किया गया। बरामद सिगरेट की अनुमानित बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गृहस्वामी मो. इकबाल और मो. आरिफ हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। इस संबंध में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिले में नकली सिगरेट फैक्ट्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी इस तरह के कारखानों का खुलासा किया जा चुका है। जब्त सिगरेट की गुणवत्ता और ब्रांड सत्यापन के लिए संबंधित एजेंसियों को भी बुलाया जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।1
- दरअसल करण और रूबी एक ही मोहल्ले में थे व करण रूबी को पसंद करता था। रूबी की किसी अन्य व्यक्ति से शादी के कारण आरोपी युवक बौखलाया हुआ था, शादी के बाद एक दिन रूबी अपने पति के साथ बाहर जा रही थी तभी करण वहां पहुंचा और रूबी पर गोलियों से हमला कर दिया रूबी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है..!! location: पंजाब1
- चौकीदार दफादार का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन था l जिसेगांधी मैदान से जेपी गोलंबर इनकम टैक्स तक जाने के क्रम में डाक बंगला चौराहा पर ही पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी । #बिहारन्यूज @मोबाइल टीवी न्यूज चैनल से जुड़ें शेयर करें |1
- Post by Kumar Mithun1