Shuru
Apke Nagar Ki App…
कठना गाँव में क्रिकेट का रोमांच: आरजेडी नेता और मुखिया प्रतिनिधि ने किया भव्य उद्घाटन!विजेता को मिलेंगे ₹35,00।छोटी मझगांय पंचायत
THE LIVE Munger
कठना गाँव में क्रिकेट का रोमांच: आरजेडी नेता और मुखिया प्रतिनिधि ने किया भव्य उद्घाटन!विजेता को मिलेंगे ₹35,00।छोटी मझगांय पंचायत
More news from बिहार and nearby areas
- तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के गाजीपुर मोहल्ला में शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को मुंगेर सदर अस्पताल एवं मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। पहले पक्ष के मोहम्मद अरशद खान ने शाहनवाज, फारूख, मिनहाज, शहजाद, शहंशाह, कलीमुद्दीन व इरशाद समेत आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नसीबा मेडिकल के पास सड़क पर खड़े वाहन और बालू हटाने को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के मोहम्मद यासीन ने अरशद खान समेत सात लोगों पर जानलेवा हमला, रुपये और सोने की चेन छीनने तथा पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। तारापुर थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।1
- Post by THE LIVE Munger1
- Post by Nishant kumar1
- आज रात में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त हुआ yatriyon mein macha kohram5
- Post by Priyanshu Singh rajput1
- विक्रमशिला पुल का स्लैब टूटा, आवागमन बंद: 2001 में बना था सेतु, करोड़ों की लागत से तैयार इस पुल पर उठा बड़ा सवाल विक्रमशिला सेतु पर सोमवार (4 मई 2026) को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब दोपहर करीब 12:45 बजे पुल के पाया संख्या 133 का एक स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। घटना के बाद तत्काल प्रभाव से पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना अध्यक्ष समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सुरक्षित रूप से पुल से हटा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा पुल को पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया है। अब नवगछिया की ओर जाने वाले वाहन सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर गंगा पुल के रास्ते भेजे जा रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। 🏗️ पुल का इतिहास और जानकारी विक्रमशिला सेतु का निर्माण 1990 के दशक में शुरू हुआ था और वर्ष 2001 में यह बनकर तैयार हुआ। यह पुल बिहार सरकार द्वारा बनवाया गया था और वर्तमान में इसका रखरखाव भी राज्य सरकार के अधीन है। यह पुल लगभग 4.4 से 4.7 किलोमीटर लंबा है और भागलपुर के बरारी क्षेत्र को नवगछिया से जोड़ता है। गंगा नदी पर बना यह बिहार का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण सेतु है, जिस पर रोजाना भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। हालांकि, इस पुल की सटीक निर्माण लागत के स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अनुमानतः उस समय इसकी लागत 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच रही होगी। वहीं, इसके समानांतर एक नया पुल लगभग 994 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार2
- Post by Mahesh kumar1
- प्रखंड क्षेत्र के खैरा डोरायँ गांव में मनरेगा योजनाओं की राशि गलत तरीके से निकासी का मामला सामने आया है। गांव निवासी गुलशन कुमार ने तारापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि योजना संख्या 20379412 के तहत चेक डैम निर्माण तथा योजना संख्या 20595029 के तहत डांड खुदाई कार्य स्वीकृत हुआ था, लेकिन बिना काम कराए केवल फोटोग्राफी के आधार पर राशि निकाली जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कमीशन लेकर बिल पास कर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि योजना स्थल पर बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय मुंगेर, अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, मुख्यमंत्री तथा सम्राट चौधरी को भी भेजी गई है। अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।1