logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर मोहल्ले में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल केस दर्ज तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के गाजीपुर मोहल्ला में शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को मुंगेर सदर अस्पताल एवं मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। पहले पक्ष के मोहम्मद अरशद खान ने शाहनवाज, फारूख, मिनहाज, शहजाद, शहंशाह, कलीमुद्दीन व इरशाद समेत आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नसीबा मेडिकल के पास सड़क पर खड़े वाहन और बालू हटाने को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के मोहम्मद यासीन ने अरशद खान समेत सात लोगों पर जानलेवा हमला, रुपये और सोने की चेन छीनने तथा पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। तारापुर थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

1 hr ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
1 hr ago

गाजीपुर मोहल्ले में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल केस दर्ज तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के गाजीपुर मोहल्ला में शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को मुंगेर सदर अस्पताल एवं मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। पहले पक्ष के मोहम्मद अरशद खान ने शाहनवाज, फारूख, मिनहाज, शहजाद, शहंशाह, कलीमुद्दीन व इरशाद समेत आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नसीबा मेडिकल के पास सड़क पर खड़े वाहन और बालू हटाने को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के मोहम्मद यासीन ने अरशद खान समेत सात लोगों पर जानलेवा हमला, रुपये और सोने की चेन छीनने तथा पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। तारापुर थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by THE LIVE Munger
    1
    Post by THE LIVE Munger
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Nishant kumar
    1
    Post by Nishant kumar
    user_Nishant kumar
    Nishant kumar
    Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Priyanshu Singh rajput
    1
    Post by Priyanshu Singh rajput
    user_Priyanshu Singh rajput
    Priyanshu Singh rajput
    बरियारपुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    46 min ago
  • मुफस्सिल थाना कि डायल 112 की पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान #MungerNews #BiharNews #mungerbihar #BiharPolice Munger Police
    1
    मुफस्सिल थाना कि डायल 112 की पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान
#MungerNews #BiharNews #mungerbihar #BiharPolice Munger Police
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • विक्रमशिला पुल का स्लैब टूटा, आवागमन बंद: 2001 में बना था सेतु, करोड़ों की लागत से तैयार इस पुल पर उठा बड़ा सवाल विक्रमशिला सेतु पर सोमवार (4 मई 2026) को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब दोपहर करीब 12:45 बजे पुल के पाया संख्या 133 का एक स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। घटना के बाद तत्काल प्रभाव से पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना अध्यक्ष समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सुरक्षित रूप से पुल से हटा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा पुल को पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया है। अब नवगछिया की ओर जाने वाले वाहन सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर गंगा पुल के रास्ते भेजे जा रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। 🏗️ पुल का इतिहास और जानकारी विक्रमशिला सेतु का निर्माण 1990 के दशक में शुरू हुआ था और वर्ष 2001 में यह बनकर तैयार हुआ। यह पुल बिहार सरकार द्वारा बनवाया गया था और वर्तमान में इसका रखरखाव भी राज्य सरकार के अधीन है। यह पुल लगभग 4.4 से 4.7 किलोमीटर लंबा है और भागलपुर के बरारी क्षेत्र को नवगछिया से जोड़ता है। गंगा नदी पर बना यह बिहार का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण सेतु है, जिस पर रोजाना भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। हालांकि, इस पुल की सटीक निर्माण लागत के स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अनुमानतः उस समय इसकी लागत 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच रही होगी। वहीं, इसके समानांतर एक नया पुल लगभग 994 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    2
    विक्रमशिला पुल का स्लैब टूटा, आवागमन बंद: 2001 में बना था सेतु, करोड़ों की लागत से तैयार इस पुल पर उठा बड़ा सवाल
विक्रमशिला सेतु पर सोमवार (4 मई 2026) को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब दोपहर करीब 12:45 बजे पुल के पाया संख्या 133 का एक स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। घटना के बाद तत्काल प्रभाव से पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना अध्यक्ष समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सुरक्षित रूप से पुल से हटा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा पुल को पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया है। अब नवगछिया की ओर जाने वाले वाहन सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर गंगा पुल के रास्ते भेजे जा रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है।
🏗️ पुल का इतिहास और जानकारी
विक्रमशिला सेतु का निर्माण 1990 के दशक में शुरू हुआ था और वर्ष 2001 में यह बनकर तैयार हुआ। यह पुल बिहार सरकार द्वारा बनवाया गया था और वर्तमान में इसका रखरखाव भी राज्य सरकार के अधीन है।
यह पुल लगभग 4.4 से 4.7 किलोमीटर लंबा है और भागलपुर के बरारी क्षेत्र को नवगछिया से जोड़ता है। गंगा नदी पर बना यह बिहार का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण सेतु है, जिस पर रोजाना भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।
हालांकि, इस पुल की सटीक निर्माण लागत के स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अनुमानतः उस समय इसकी लागत 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच रही होगी। वहीं, इसके समानांतर एक नया पुल लगभग 994 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है।
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में राहगीरों के बीच उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने युवक की बाइक जब्त कर थाना परिसर में रख दी है। बताया गया है कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद बाइक छोड़ी जाएगी।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में राहगीरों के बीच उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने युवक की बाइक जब्त कर थाना परिसर में रख दी है। बताया गया है कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद बाइक छोड़ी जाएगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by THE LIVE Munger
    1
    Post by THE LIVE Munger
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Nishant kumar
    1
    Post by Nishant kumar
    user_Nishant kumar
    Nishant kumar
    Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.