शहीद चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में राहगीरों के बीच उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने युवक की बाइक जब्त कर थाना परिसर में रख दी है। बताया गया है कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद बाइक छोड़ी जाएगी।

- तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में राहगीरों के बीच उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने युवक की बाइक जब्त कर थाना परिसर में रख दी है। बताया गया है कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद बाइक छोड़ी जाएगी।1
- Post by THE LIVE Munger1
- Post by Nishant kumar1
- आज रात में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त हुआ yatriyon mein macha kohram5
- Post by Priyanshu Singh rajput1
- विक्रमशिला पुल ध्वस्त होने से भागलपुर–नवगछिया की जीवनरेखा बंद, यातायात ठप #bihar #bhagalpur_vlogs #rider #viral #shortvideo 🌉🚧🚨🚨1
- भागलपुर विक्रमशिला सेतु पुल का हिस्सा हुआ ध्वस्त आवागमन पूरी तरह ठप1
- तारापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उधार का पैसा मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला धौनी गांव का है, जहां मोहनगंज निवासी अंशु कुमार ने तारापुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अंशु कुमार ने बताया कि धौनी निवासी धर्मेंद्र कुमार उसके दुकान से करीब ₹3500 का उधार सामान लेकर गया था। सुबह करीब 8:30 बजे जब वह अपने पैसे मांगने धर्मेंद्र के घर पहुंचा, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। अंशु के अनुसार विरोध करने पर धर्मेंद्र ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने यह भी कहा कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी जेल जा चुका है। वहीं, इस मामले में तारापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1