तारापुर थाना क्षेत्र में ₹3500 उधार मांगने पर युवक के सिर पर रॉड से हमला, इलाके में सनसनी तारापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उधार का पैसा मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला धौनी गांव का है, जहां मोहनगंज निवासी अंशु कुमार ने तारापुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अंशु कुमार ने बताया कि धौनी निवासी धर्मेंद्र कुमार उसके दुकान से करीब ₹3500 का उधार सामान लेकर गया था। सुबह करीब 8:30 बजे जब वह अपने पैसे मांगने धर्मेंद्र के घर पहुंचा, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। अंशु के अनुसार विरोध करने पर धर्मेंद्र ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने यह भी कहा कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी जेल जा चुका है। वहीं, इस मामले में तारापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में राहगीरों के बीच उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने युवक की बाइक जब्त कर थाना परिसर में रख दी है। बताया गया है कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद बाइक छोड़ी जाएगी।1
- Post by THE LIVE Munger1
- Post by Nishant kumar1
- आज रात में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त हुआ yatriyon mein macha kohram5
- Post by Priyanshu Singh rajput1
- विक्रमशिला पुल का स्लैब टूटा, आवागमन बंद: 2001 में बना था सेतु, करोड़ों की लागत से तैयार इस पुल पर उठा बड़ा सवाल विक्रमशिला सेतु पर सोमवार (4 मई 2026) को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब दोपहर करीब 12:45 बजे पुल के पाया संख्या 133 का एक स्लैब अचानक टूटकर गंगा नदी में गिर गया। घटना के बाद तत्काल प्रभाव से पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना अध्यक्ष समेत स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सुरक्षित रूप से पुल से हटा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा पुल को पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया है। अब नवगछिया की ओर जाने वाले वाहन सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर गंगा पुल के रास्ते भेजे जा रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। 🏗️ पुल का इतिहास और जानकारी विक्रमशिला सेतु का निर्माण 1990 के दशक में शुरू हुआ था और वर्ष 2001 में यह बनकर तैयार हुआ। यह पुल बिहार सरकार द्वारा बनवाया गया था और वर्तमान में इसका रखरखाव भी राज्य सरकार के अधीन है। यह पुल लगभग 4.4 से 4.7 किलोमीटर लंबा है और भागलपुर के बरारी क्षेत्र को नवगछिया से जोड़ता है। गंगा नदी पर बना यह बिहार का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण सेतु है, जिस पर रोजाना भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। हालांकि, इस पुल की सटीक निर्माण लागत के स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अनुमानतः उस समय इसकी लागत 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच रही होगी। वहीं, इसके समानांतर एक नया पुल लगभग 994 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार2
- Post by Mahesh kumar1
- तारापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उधार का पैसा मांगने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला धौनी गांव का है, जहां मोहनगंज निवासी अंशु कुमार ने तारापुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अंशु कुमार ने बताया कि धौनी निवासी धर्मेंद्र कुमार उसके दुकान से करीब ₹3500 का उधार सामान लेकर गया था। सुबह करीब 8:30 बजे जब वह अपने पैसे मांगने धर्मेंद्र के घर पहुंचा, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। अंशु के अनुसार विरोध करने पर धर्मेंद्र ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने यह भी कहा कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी जेल जा चुका है। वहीं, इस मामले में तारापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1