Shuru
Apke Nagar Ki App…
डायल 112 की पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान मुफस्सिल थाना कि डायल 112 की पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान #MungerNews #BiharNews #mungerbihar #BiharPolice Munger Police
Gaurav Kumar Mishra
डायल 112 की पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान मुफस्सिल थाना कि डायल 112 की पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान #MungerNews #BiharNews #mungerbihar #BiharPolice Munger Police
More news from बिहार and nearby areas
- मुफस्सिल थाना कि डायल 112 की पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बचाई जान #MungerNews #BiharNews #mungerbihar #BiharPolice Munger Police1
- विक्रमशिला सेतु Vikramshilasetu का एक हिस्सा टूटा, भागलपुर का उत्तर #bihar से संपर्क खत्म; भीषण जाम से हाहाकार1
- लापता शिक्षक प्रकरण में लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार,राजकीय बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार बीते 3 नवंबर से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। इस मामले में उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर धमकी देने और रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पहले ही योगेन्द्र कोड़ा और कमलेश कोड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या की साजिश के तहत उन्हें गोली मार दी। हालांकि, किस्मत ने शिक्षक का साथ दिया और वह इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के दो दिन बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और अपनी जान बचाई। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य फरार अभियुक्त लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियासन गांव निवासी उपेन्द्र कोड़ा का 30 वर्षीय पुत्र विकास कोड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।1
- Post by Priyanshu Singh rajput1
- खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवठा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर रविवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में पीछे से हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हो गई है। मृतक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी 25 वर्षीय अजमल शेख के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घटना के बाद NH-31 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या WB 65J 5675 का ब्रेक अचानक खराब हो गया था। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अपने उपचालक के साथ मिलकर ब्रेक की जांच कर रहा था। इसी दौरान नवगछिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पसराहा थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर एक बजे बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।1
- लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के पास आज मध्यरात्रि 12 बजे दो वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन (BR21GB1466) में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, वरना केबिन में फंसे ड्राइवर की जान जा सकती थी। घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, कार (BR01EZ7776) वारसलीगंज से मुंगेर जा रही थी, जबकि पिकअप तिलक का सामान अनलोड कर राजगीर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची 112 और रात्रि गश्ती पुलिस ने कार सवार घायलों को CHC सूर्यगढ़ा पहुंचाया। वहीं, पिकअप के मलबे में करीब एक घंटे तक फंसे रहे घायल ड्राइवर को निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की जद्दोजहद जारी रही। मानवता के नाते इस खबर को साझा करें ताकि गाड़ी नंबरों के माध्यम से घायलों के परिजनों तक सूचना पहुँच सके।1
- ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....1
- कृष्णा सेतु पुल पर आज सुबह एक एक तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को टक्कर मार दी। वही गस्ती कर रही मुफस्सिल थाने की 112 थाने की पुलिस टीम ने एक ट्रक के नीचे से युवक को निकाला और तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के इस पहल से आम लोगों में खुशी है1