Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lucknow Sarojini Nagar scooter India Gram Sabha pipadand se gulal Kheda jaane wali road ka Nirman 2 mahine se band rahega सरोजिनी नगर स्कूटर भारत ग्राम सभा पिपरसंड से गुलाल खेड़ा वाली सड़क का निर्माण 2 महीने से बंद है सड़क को खोदकर डाल दिया है और आने जाने में बहुत दिक्कत होती है
Rahul singh
Lucknow Sarojini Nagar scooter India Gram Sabha pipadand se gulal Kheda jaane wali road ka Nirman 2 mahine se band rahega सरोजिनी नगर स्कूटर भारत ग्राम सभा पिपरसंड से गुलाल खेड़ा वाली सड़क का निर्माण 2 महीने से बंद है सड़क को खोदकर डाल दिया है और आने जाने में बहुत दिक्कत होती है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सरोजिनी नगर स्कूटर भारत ग्राम सभा पिपरसंड से गुलाल खेड़ा वाली सड़क का निर्माण 2 महीने से बंद है सड़क को खोदकर डाल दिया है और आने जाने में बहुत दिक्कत होती है4
- 3 दिन पूर्व हुए झगड़े के तीसर दिन इलाज के दौरान घायल युवक की हुई मौत,मृतक के भाई रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा ने थाना संडीला पर लिखाई रिपोर्ट, हरदोई संडीला थाना क्षेत्र में रमाकांत उम्र करीब 45 वर्ष से 16 अप्रैल को आरोपी सुनील बाराती और उसकी मां जो कि एक ही परिवार के हैं से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है।प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराबी का आदी था।नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था।1
- लखनऊ के काकोरी स्थित मौंदा गांव में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सूने घर में लाखों रुपए की चोरी हो गई। परिवार मैहर दर्शन के लिए गया था। घरवाले रविवार रात घर लौटे तो घटना का पता चला। चोरों ने घर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गांव के पीड़ित इंजीनियर राजपाल यादव ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया- मैं प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता हूं। शुक्रवार को परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर में माता के दर्शन के लिए गया था। तीन दिन घर में कोई नहीं था, उसी दौरान चोरी हो गई। चोरों ने घर से लगभग 30 हजार रुपए नकद और करीब 10 लाख रुपए के जेवरात चुरा लिए। झाला, झुमकी, चैन और पायल आदि गायब हैं। रविवार को घर आए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां-बक्से टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की तलाश कर रही है। घर के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित इंजीनियर मूलरूप से गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं।1
- बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की “नारी शक्ति ही देश की असली ताकत” – नागेन्द्र सिंह चौहान जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल तेज “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को मिला बल महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया विशेष जोर बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों की भागीदारी कार्यक्रम में समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान पर फोकस।2
- फतेहपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बाइक सवार दो युवक छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- इंदौर में एक वायरल वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक कपल का निजी पल दूर से दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग इसे निजता का उल्लंघन बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सार्वजनिक जगहों पर सतर्क रहने की बात कह रहे हैं। फिलहाल मामले में किसी तरह की आधिकारिक कार्रवाई या शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है।1
- पंजाब के लुधियाना शहर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए इंसानियत और सम्मान का सहारा लिया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक एक बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे। उन्होंने पहले महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और हालचाल पूछा, जिससे महिला को उन पर जरा भी शक नहीं हुआ। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद दोनों युवकों ने मौका पाकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 👉 सावधानी जरूरी: इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि अपराधी अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में अनजान लोगों से सतर्क रहना और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है।1
- क्राइम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना चिनहट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बेटी को झाड़फूंक के बहाने जनपद बाराबंकी में ले जाकर गला घोंटकर हत्या करने तथा शव का चेहरा एसिड से जलाकर शारदा नहर बाराबंकी में छुपाने वाले पिता व उसका साथी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।1