मोहगांव में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई *मोहगांव में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *106.92 लीटर शराब व इनोवा क्रिस्टा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार* घुघरी मोहगांव मंडला। मोहगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 फरवरी 2026 को कुल 106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त की है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा कार (क्रमांक MP-18 BB-2251) को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस ने मौके से निशांत करमंडे (झारिया) पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी राम मंदिर के पास रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹67,620 तथा वाहन की अनुमानित कीमत करीब ₹23 लाख बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, नंदश्याम धुर्वे, वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते एवं चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को शाम 5 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, निर्वाचन अधीक्षक श्री अरूण कुशवाहा तथा श्री सी.के. तिवारी उपस्थित रहे।1
- रेलवे हक की हुंकार: मंडला कलेक्ट्रेट में विशाल धरना, कलेक्टर ने नहीं लिया ज्ञापन तो मां नर्मदा को सौंपा1
- मंडला जिले के निवास स्थित एसडीएम कार्यालय में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर की गई ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को आवेदक से घूस लेते समय दबोच लिया गया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- जबलपुर में 10 की छात्रा को फीस नहीं भरने पर exam नहीं देने दिया गया #news #jabalpur #10thclass #student #exam1
- मंडला जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर आज रेलवे संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया.....अपनी मांगों को लेकर समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे.....और कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली.....प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे.....और कलेक्ट्रेट का घेराव किया....प्रदर्शनकारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना चाहते थे.....लेकिन काफी देर तक कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर आक्रोश बढ़ गया.....कलेक्ट्रेट गेट के सामने ही प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की....“कलेक्टर हटाओ, मंडला बचाओ” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा....प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया.....आखिरकार नाराज प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट गेट से निकलकर मां नर्मदा के माहिष्मती घाट पहुंचे और वहीं अपने ज्ञापन का विसर्जन कर विरोध दर्ज कराया....1
- Post by एम. के. धुर्वे1
- घंसौर जनपद पंचायत क्षेत्र के झारखंड टेकरी धाम सन्यासी आश्रम में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। यहां चल रहे भजन-कीर्तन कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों की विभिन्न भजन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 17 फरवरी 2026 को भक्तों ने मधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर तक भजनों का आनंद लेते रहे। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।1
- नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को शाम 4:30 बजे यह अभियान मोहगांव थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। मोहगांव पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।1