logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराट हिंदू सम्मेलन श्रीराम खेल मैदान नौतन में 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को सुनिश्चित है सभी लोग से विनती है ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की कृपया प्रदान करें और विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागी बने! जय श्री राम

14 hrs ago
user_Akash Kumar
Akash Kumar
TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
14 hrs ago

विराट हिंदू सम्मेलन श्रीराम खेल मैदान नौतन में 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को सुनिश्चित है सभी लोग से विनती है ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की कृपया प्रदान करें और विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागी बने! जय श्री राम

More news from बिहार and nearby areas
  • शराब संग एक धंधेबाज गिरफ्तार। नौतन/पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के विशम्भर पुर छरकी से शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज हिरा मुखिया उर्फ हिरा लाल मुखिया बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशम्बर पुर छरकी में हिरालाल मुखिया लुक छुप कर शराब की बिक्री करता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में कार्रवाई की गई और 60 पीस बंटी बबली शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया गया।पुछताछ के बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है । इधर दक्षिण तेल्हुआ नौराही से पुलिस ने वारंटी विश्वनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।।
    1
    शराब संग एक धंधेबाज गिरफ्तार।
नौतन/पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार थाना क्षेत्र के विशम्भर पुर छरकी से शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया धंधेबाज हिरा मुखिया उर्फ हिरा लाल मुखिया बताया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशम्बर पुर छरकी में हिरालाल मुखिया लुक छुप कर शराब की बिक्री करता है। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में कार्रवाई की गई और 60 पीस बंटी बबली शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ लिया गया।पुछताछ के बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है । इधर दक्षिण तेल्हुआ नौराही से पुलिस ने वारंटी विश्वनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनय कुमार द्वारा आज बेतिया के बगीचा रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 18.02.2026.
    1
    ऑल इंडिया गरीब पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनय कुमार द्वारा आज बेतिया के बगीचा रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  18.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम खेल मैदान, नौतन में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अमित सिंह ने नौतन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी लोगों से विनम्र निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनें। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा समाज हित से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    1
    नौतन। नौतन प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम खेल मैदान, नौतन में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार के दोपहर करीब 12:00 बजे अमित सिंह ने नौतन सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी लोगों से विनम्र निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनें।
आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा समाज हित से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बुधवार के दिन मझौलिया पुलिस ने जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से विभिन्न कांडों के छः वारंटी अभियुक्त सहित दो शराबी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि वारंटी अभियुक्तों में मनान देवान शेराजुल देवान,मोटर देवान तीनों साकिन मझौलिया देवान टोली तथा अनिरुद्ध प्रसाद,पन्नालाल प्रसाद दोनों साकिन करमवा ,अमेरिका चौबे साकिन लालसरैया उधर दो शराबी शहजाद आलम व दीपक यादव को पुरुषोत्तम पुर से गिरफ्तार किया गया।सभी को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से सभी अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।
    1
    बुधवार के दिन मझौलिया पुलिस ने जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से विभिन्न कांडों के छः वारंटी अभियुक्त सहित दो शराबी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि वारंटी अभियुक्तों में मनान देवान शेराजुल देवान,मोटर देवान तीनों साकिन मझौलिया देवान टोली तथा अनिरुद्ध प्रसाद,पन्नालाल प्रसाद दोनों साकिन करमवा ,अमेरिका चौबे साकिन लालसरैया उधर दो शराबी शहजाद आलम व दीपक यादव को पुरुषोत्तम पुर से गिरफ्तार किया गया।सभी को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से सभी अभियुक्तों में हड़कंप सा मच गया है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    11 hrs ago
  • बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र की एक महिला और उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी रविवार को हरसिद्धि में बस यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद अरेराज थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोनों को मंगलवार दोपहर राजधानी दिल्ली में बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।
    1
    बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र की एक महिला और उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी रविवार को हरसिद्धि में बस यात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद अरेराज थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। दोनों को मंगलवार दोपहर राजधानी दिल्ली में बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • मोतिहारी एम एस कॉलेज मे बिहार बोर्ड मे भीड
    1
    मोतिहारी एम एस कॉलेज मे बिहार बोर्ड  मे भीड
    user_Triloki rai
    Triloki rai
    TV News Anchor पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • बेतिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड सिपाही आज सुबह 11 बजे भारी विवाद में घिर गई। बर्वत स्थित एक विद्यालय में परीक्षा चल रही थी, जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही महिला सिपाही ने वर्दी में ही एक रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो ‘Ran Rani’ नाम की आईडी से वायरल होते ही मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया और अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया। हमारे चैनल द्वारा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। मामले पर डीएसपी मनीष कुमार ने बताया की , यह प्रकरण उनके संज्ञान में है और संबंधित महिला होमगार्ड सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी आवर्स में वर्दी पहनकर किसी भी प्रकार का वीडियो या रील बनाना पूरी तरह नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में अनुशासन और सतर्कता सर्वोपरि होती है, और इस तरह की लापरवाही न केवल छात्रों के माहौल को प्रभावित करती है बल्कि विभागीय जिम्मेदारी पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है। पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो संबंधित कर्मी पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह मामला न केवल अनुशासन के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करना कितनी गंभीर जिम्मेदारी है, यह भी स्पष्ट करता है।
    1
    बेतिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक महिला होमगार्ड सिपाही आज सुबह 11 बजे भारी विवाद में घिर गई। बर्वत स्थित एक विद्यालय में परीक्षा चल रही थी, जहां सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही महिला सिपाही ने वर्दी में ही एक रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो ‘Ran Rani’ नाम की आईडी से वायरल होते ही मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया और अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया।
हमारे चैनल द्वारा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। मामले पर डीएसपी  मनीष कुमार ने बताया की ,  यह प्रकरण उनके संज्ञान में है और संबंधित महिला होमगार्ड सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी आवर्स में वर्दी पहनकर किसी भी प्रकार का वीडियो या रील बनाना पूरी तरह नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परीक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में अनुशासन और सतर्कता सर्वोपरि होती है, और इस तरह की लापरवाही न केवल छात्रों के माहौल को प्रभावित करती है बल्कि विभागीय जिम्मेदारी पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है। पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो संबंधित कर्मी पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस घटना के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह मामला न केवल अनुशासन के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करना कितनी गंभीर जिम्मेदारी है, यह भी स्पष्ट करता है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • नौतन, प्रखंड के जनता हाई स्कूल तेलुआ में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच का गुरूप बी दूसरे चरण का पहला मैच बुधवार को कमख्या क्लब बक्सर बिहार, पलामू झारखंड टीम के बीच खेला गया. खेल शुरू होने के पहले मैच समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण राय ने आगत अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया. मुख्य अतिथि प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने फीता काट कर खेल का शुभारंभ किया. साथ ही खिलाड़ियों से बारी बारी से परिचय लेते हुए खेल को अनुशासन पूर्वक खेलने की अपील की. विदित हो कि प्रथम चरण यानी गुरूप ए का फुटबॉल मैच खत्म हो गया है. जिसमें पश्चिम बंगाल की टीम जीत दर्ज कर फाइनल मैच में अपना जगह बना लिया है. खेल मैदान में दोनों टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया. मैच को सफल बनाने में सचिव के सचिव मुरलीधर सहनी कैप्टन पवन कुमार का योगदान सराहनीय रहा. खेल के अंत तक दोनों टीमें बराबरी रहीं. निर्णायक मंडल ने पेलांटी गोल सूट कर फैसला लिया. पेलांटी में बक्सर बिहार की टीम ने एक गोल दाग झारखंड टीम को पराजित किया.मौके पर आरोही जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष मुनीलाल पासवान, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल चौरसियटै पैक्स अध्यक्ष बिरेंद्र यादव, बाबा भागवत राय डिग्री कालेज के सचिव उमाशंकर राय, अशवनी राय, मुखिया प्रतिनिधि कैलाश मुखिया, उमेश पाड़े, अरूण सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुपलाल यादव, बदरी यादव, चंदन चौधरी, कैलाश सहनी, अरविंद कुमार, योगेन्द्र यादव, विश्व नाथ सिंह, आदि मौजूद रहे
    1
    नौतन, प्रखंड के जनता हाई स्कूल तेलुआ में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच का गुरूप बी दूसरे चरण का पहला मैच बुधवार को कमख्या क्लब बक्सर बिहार, पलामू झारखंड टीम के बीच खेला गया. खेल शुरू होने के पहले मैच समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण राय ने आगत अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया. मुख्य अतिथि प्रमुख कृष्ण देव चौधरी ने फीता काट कर खेल का शुभारंभ किया. साथ ही खिलाड़ियों से बारी बारी से परिचय लेते हुए खेल को अनुशासन पूर्वक खेलने की अपील की. विदित हो कि प्रथम चरण यानी गुरूप ए का फुटबॉल मैच खत्म हो गया है. जिसमें पश्चिम बंगाल की टीम जीत दर्ज कर फाइनल मैच में अपना जगह बना लिया है. खेल मैदान में दोनों टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया. मैच को सफल बनाने में सचिव के सचिव मुरलीधर सहनी कैप्टन पवन कुमार का योगदान सराहनीय रहा. खेल के अंत तक दोनों टीमें बराबरी रहीं. निर्णायक मंडल ने पेलांटी गोल सूट कर फैसला लिया. पेलांटी में बक्सर बिहार की टीम ने एक गोल दाग झारखंड टीम को पराजित किया.मौके पर आरोही जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष मुनीलाल पासवान, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल चौरसियटै पैक्स अध्यक्ष बिरेंद्र यादव, बाबा भागवत राय डिग्री कालेज के सचिव उमाशंकर राय, अशवनी राय, मुखिया प्रतिनिधि कैलाश मुखिया, उमेश पाड़े, अरूण सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष अनुपलाल यादव, बदरी यादव, चंदन चौधरी, कैलाश सहनी, अरविंद कुमार, योगेन्द्र यादव, विश्व नाथ सिंह, आदि मौजूद रहे
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.