पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Tnp न्यूज़ चैनल के खास प्रोग्राम मेरा जिला मेरी खबर में देखे मुलताई ताप्ती वार्ड रामनगर वासियों कों मिली 15 लाख की नई सीसी सड़क की सौगात1
- एक माह में ही टेढ़ा हुआ नया बिजली का खंभा, बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा हादसे का खतरा पुराने थाने के पास नाली में लगाया गया था खंभा, नगर पालिका ने पहले ही जताई थी आपत्ति आमला। नगर के मुख्य मार्ग स्थित पुराने थाना परिसर के समीप बिजली विभाग द्वारा लगाया गया नया बिजली का खंभा महज एक माह के भीतर ही टेढ़ा हो गया है। खंभे की झुकी हुई स्थिति अब राहगीरों और आसपास के दुकानदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद अब तक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने यह खंभा नाली के किनारे स्थापित किया था। नगर पालिका ने खंभा लगाए जाने के समय ही बिजली विभाग को इसकी जानकारी देते हुए आगाह किया था कि नाली के किनारे लगाया गया खंभा भविष्य में खतरा बन सकता है। इसके बावजूद विभाग ने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। लगातार हो रही बारिश के कारण खंभे के आसपास की जमीन कमजोर होती जा रही है, जिससे खंभा और अधिक झुक गया है। यदि समय रहते इसे सीधा कर सुरक्षित नहीं किया गया या किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग नगर का व्यस्ततम मार्ग है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खंभे का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक मरम्मत अथवा पुनः स्थापना की जाए। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।2
- जाम सांवली हनुमान लोक में दुकान आवंटन को लेकर गरमाई सियासत पूर्व विधायक अजय चौरे ने उठाई स्थानीय युवाओं व गरीबों को प्राथमिकता देने की मांग सौंसर पांढुर्णा 31 जुलाई 2026 चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान हनुमान लोक जाम सावली तहसील सौंसर जिला पांढुर्णा में नवनिर्मित दुकानों की सार्वजनिक नीलामी सूचना जारी होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक पारा चढ़ गया है. मंदिर संस्थान द्वारा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में रोष व्याप्त है. पूर्व विधायक अजय चौरे ने इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन और मंदिर समिति से स्थानीय लोगों एवं गरीबों के हितों की रक्षा करने की पुरजोर मांग की है. पूर्व विधायक अजय चौरे ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के माध्यम से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हमेशा से जाम सांवली मंदिर का संचालन ग्राम के लोगों द्वारा किया गया है और हनुमान जी की कृपा से ही यहाँ के स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होता रहा है. वर्तमान में दुकानों की नीलामी और आवंटन प्रक्रिया में बाहरी और बड़े व्यवसायियों को प्राथमिकता मिलने से स्थानीय बेरोजगारों के अधिकारों पर कुठाराघात हो रहा है. इसी कड़ी में सौंसर से कांग्रेस विधायक विजय रेवनाथ चौरे के निज निवास पर आयोजित जनता दरबार के दौरान भी चमत्कारिक हनुमान मंदिर परिसर के दुकानदारों ने अपनी समस्याएँ साझा कीं। दुकानदारों ने बताया कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से मंदिर परिसर में हार-फूल, पूजन सामग्री तथा अन्य सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, किंतु अब मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा उन्हें मंदिर परिसर से बेदखल कर दिया गया है। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित दुकानों की नीलामी मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जा रही है, परंतु वर्षों से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। दुकानदारों ने केवल इतनी मांग की है कि उन्हें दुकान संचालन के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। विधायक को यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि लगभग 5 करोड़ की राशि में एक बड़ी दुकान नीलाम की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को नीलामी में प्राथमिकता एवं आरक्षण प्रदान किया जाता है, परंतु ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी इन नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। दुकानों की नीलामी की राशि अत्यधिक होने के कारण इसमें केवल पूंजीपति ही भाग ले सकते हैं और मध्यमवर्गीय परिवार व आम आदमी वहाँ दुकान लेने का सपना भी नहीं देख सकता। प्रमुख माँगे एवं बिंदु: जाम सावली हनुमान लोक में वर्तमान एवं भविष्य में निर्मित होने वाली कुल दुकानों का 80 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय बेरोजगार युवाओं और पूर्व में दुकान संचालित करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किया जाए. मंदिर में आने वाले चढ़ावे और शासन से मिलने वाले करोड़ों रुपयों पर पहला हक स्थानीय गरीब परिवारों का होना चाहिए न कि बड़े व्यापारियों का. यदि स्थानीय लोगों की उपेक्षा की गई तो मंदिर समिति और प्रशासन के खिलाफ उग्र सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान हनुमान लोक द्वारा जारी सूचना के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर नवनिर्मित दुकानों की सार्वजनिक आम नीलामी दिनांक 05 अगस्त 2026 बुधवार से निर्धारित की गई है जिसके लिए विभिन्न श्रेणियों ए बी सी डी ई के तहत आफर प्राइस और अमानत राशि तय की गई है. नीलामी प्रक्रिया को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच चिंता बनी हुई है कि कहीं इस प्रक्रिया से मूल स्थानीय दुकानदार व गरीब वर्ग रोजगार से वंचित न हो जाए. क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन पांढुर्णा कलेक्टर और मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष से तत्काल हस्तक्षेप करने तथा दुकान आवंटन नियमों में संशोधन कर स्थानीय निवासियों के हितों को सुरक्षित करने की अपील की है. संपादकीय एवं स्थानीय समाचार संकलन ब्यूरो सौंसर पांढुर्णा1
- सातनेर निवासी के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के सातनेर में सुबह लगभग 4 बजें अज्ञात कारणों से निवासी ओमकार बोरबन के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों में मकान का एक हिस्सा जलाकर राख कर दिया मिली जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों से लगीं आग में युरिया खाद, कपड़े कृषि उपकरण सहित सामान जला है पीड़ित परिवार को आर्थिक नुक्सान होना बताया जा रहा है वहीं सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया बताया जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग अन्य मकानों में फैल सकती थी।1