logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिलाधिकारी ने जनपद में #जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ* कानपुर देहात, दिनांक 20 अप्रैल 2026। आज जनपद में आगामी #जनगणना2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने के उद्देश्य से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज, बारा (अकबरपुर) में दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए जनगणना के राष्ट्रीय महत्व, प्रशासनिक उपयोगिता एवं इस कार्य की संवेदनशीलता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध जनगणना से ही शासन को जनसंख्या की वास्तविक स्थिति, आवासीय संरचना, संसाधनों की उपलब्धता तथा नागरिक सुविधाओं की आवश्यकता का सही आकलन प्राप्त होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य वितरण, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः प्रगणकों और सुपरवाइजर्स का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वे प्रत्येक मकान, परिवार और नागरिक का विवरण पूर्ण शुद्धता एवं सावधानी के साथ दर्ज करें। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का पूर्ण उपयोग करते हुए निर्धारित प्रारूपों, प्रपत्रों एवं डिजिटल माध्यमों का सही प्रयोग करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें। जनगणना प्रथम चरण की समय-सीमा जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व नागरिकों की सुविधा हेतु 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक स्वयं अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स निर्धारित समय-सारणी का पालन करें, क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल अपने पर्यवेक्षक को दें। प्रशासन की तैयारियां जनपद स्तर पर जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से सभी संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि कार्य में एकरूपता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि जनपद कानपुर देहात जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा और सटीक आंकड़ों के माध्यम से विकास की नई दिशा तय करेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा यादव, विद्यालय के प्रबंधक, तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मित्र, खंड शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर, जनगणना नोडल अधिकारी वर्तिका गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण व प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
3 hrs ago
aa354626-9a86-4de7-b2de-2ad7924be15c

*जिलाधिकारी ने जनपद में #जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ* कानपुर देहात, दिनांक 20 अप्रैल 2026। आज जनपद में आगामी #जनगणना2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने के उद्देश्य से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज, बारा (अकबरपुर) में दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए जनगणना के राष्ट्रीय महत्व, प्रशासनिक उपयोगिता एवं इस कार्य की संवेदनशीलता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध जनगणना से ही शासन को जनसंख्या की वास्तविक स्थिति, आवासीय संरचना, संसाधनों की उपलब्धता तथा नागरिक सुविधाओं की आवश्यकता का सही आकलन प्राप्त होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक

45b31e06-d906-4e10-9956-6ea336b492d2

सुरक्षा, खाद्य वितरण, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः प्रगणकों और सुपरवाइजर्स का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वे प्रत्येक मकान, परिवार और नागरिक का विवरण पूर्ण शुद्धता एवं सावधानी के साथ दर्ज करें। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का पूर्ण उपयोग करते हुए निर्धारित प्रारूपों, प्रपत्रों एवं डिजिटल माध्यमों का सही प्रयोग करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें। जनगणना प्रथम चरण की समय-सीमा जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व नागरिकों की सुविधा हेतु 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक स्वयं अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा प्रगणकों को

f3a45e97-23a8-491a-94b5-2e52cef2013a

सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स निर्धारित समय-सारणी का पालन करें, क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल अपने पर्यवेक्षक को दें। प्रशासन की तैयारियां जनपद स्तर पर जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से सभी संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि कार्य में एकरूपता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि जनपद कानपुर देहात जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा और सटीक आंकड़ों के माध्यम से विकास की नई दिशा तय करेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा यादव, विद्यालय के प्रबंधक, तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मित्र, खंड शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर, जनगणना नोडल अधिकारी वर्तिका गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण व प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rinku.kumar
    1
    Post by Rinku.kumar
    user_Rinku.kumar
    Rinku.kumar
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने खून से लकीर खींच दी। चुरखी रोड पर MLV इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत ने इलाके को दहला दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार किशोर सड़क पर तड़पते नजर आए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में आशिक पाल (14 वर्ष) और विवेक पाल (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक मोड़ बन जाएगा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए इंसानियत दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना स्थल: चुरखी रोड, MLV इंटर कॉलेज के पास, जालौन सवाल क्या नाबालिगों के हाथ में बाइक देना अब आम बात हो गई है? आखिर कब रुकेगा सड़कों पर मौत का तांडव? ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों? प्रशासन की निगरानी आखिर कहां गायब है? हर हादसे के बाद सिर्फ जांच—जिम्मेदारी कब तय होगी? यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों के लिए कड़ा संदेश है— रफ्तार = खतरा, लापरवाही = मौत! #BreakingNews #Jalaun #UPNews #RoadAccident #SpeedKills #MinorDriving #TrafficViolation #AccidentAlert #PublicSafety #GroundReport #SeriousInjury #LocalNews #BigBreaking #RoadSafety #UPPolice #WakeUpCall #YouthSafety #Emergency
    1
    जालौन की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने खून से लकीर खींच दी। 
चुरखी रोड पर MLV इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत ने इलाके को दहला दिया। 
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार किशोर सड़क पर तड़पते नजर आए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में आशिक पाल (14 वर्ष) और विवेक पाल (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक मोड़ बन जाएगा।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए इंसानियत दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना स्थल: चुरखी रोड, MLV इंटर कॉलेज के पास, जालौन
सवाल 
क्या नाबालिगों के हाथ में बाइक देना अब आम बात हो गई है?
आखिर कब रुकेगा सड़कों पर मौत का तांडव?
ट्रैफिक नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों?
प्रशासन की निगरानी आखिर कहां गायब है?
हर हादसे के बाद सिर्फ जांच—जिम्मेदारी कब तय होगी?
यह हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों के लिए कड़ा संदेश है—
रफ्तार = खतरा, लापरवाही = मौत!
#BreakingNews #Jalaun #UPNews #RoadAccident #SpeedKills #MinorDriving #TrafficViolation #AccidentAlert #PublicSafety #GroundReport #SeriousInjury #LocalNews #BigBreaking #RoadSafety #UPPolice #WakeUpCall #YouthSafety #Emergency
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन मे भारत सरकार के निर्देश पर जनगणना 2027 का कराया गया प्रशिक्षण कार्य दरअसल आज कालपी नगर के माधव राव सिंधिया व्यास इंटर कॉलेज मे आज जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्य कराया गया जहाँ प्रशिक्षण के प्रथम सत्र मे मकान सूचिकरण व मकानो क़ी गणना का मास्टर ट्रेनरों के साथ ही कॉलेज के छह कमरों मे प्रोजेक्टर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान करीब तीन सौ लोगो ने प्रशिक्षण लिया। *बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी (जालौन)*
    3
    जालौन मे भारत सरकार के निर्देश पर जनगणना 2027 का कराया गया प्रशिक्षण कार्य दरअसल आज कालपी नगर के माधव राव सिंधिया व्यास इंटर कॉलेज मे आज जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्य कराया गया जहाँ प्रशिक्षण के प्रथम सत्र मे मकान सूचिकरण व मकानो क़ी गणना का मास्टर ट्रेनरों के साथ ही कॉलेज के छह कमरों मे प्रोजेक्टर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान करीब तीन सौ लोगो ने प्रशिक्षण लिया।
*बाईट:- उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कालपी (जालौन)*
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    1
    अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया।
छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं।
अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    1
    मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।
    4
    ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।
    user_अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    Yoga instructor Akbarpur, Kanpur Dehat•
    19 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.